Shekhawati Express

Shekhawati Express Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Shekhawati Express, Photography Videography, Pooja Modeling Photo Studio, Bissau.
(1)

A best page for latest news updates.
शिक्षा, चिकित्सा, ख़ेल, मनोरंजन, व्यापार व आमजन से जुड़ी जानकारियों को लोगों तक पहुँचाने का एक डिजिटल माध्यम - शेखावाटी अक्सप्रेस

01/09/2026

कार्यालय खुला, लेकिन दिग्गज रहे गायब... भाजपा में बगावत से चुनावी रण हुआ दिलचस्प

नगर मंडल अध्यक्ष समेत कई दिग्गज उद्घाटन से रहे दूर

निष्ठावानों की अनदेखी पड़ी भारी ? टिकट वितरण से नाराज नेताओं ने दिखाई ताकत

बिसाऊ। नगर पालिका चुनाव के बीच भाजपा में अंदरूनी असंतोष खुलकर सामने आने लगा है। टिकट वितरण को लेकर नाराजगी अब संगठन के महत्वपूर्ण पदाधिकारियों तक पहुंच गई है। मंगलवार को भाजपा के चुनावी कार्यालय के उद्घाटन समारोह में मंडल अध्यक्ष सहित कई वरिष्ठ नेताओं की गैरमौजूदगी ने राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया।

जानकारी के अनुसार वर्तमान नगर मंडल अध्यक्ष एडवोकेट पवन कुमार धोलपुरिया ने टिकट की मांग की थी, लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला। इसी प्रकार पूर्व पालिका उपाध्यक्ष, पूर्व मंडल अध्यक्ष, कार सेवक, मंडल महामंत्री, जिला कार्यकारिणी सदस्य और तीन बार पार्षद रह चुके दीनदयाल खवास, भाजपा के वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश दायमा तथा पूर्व महामंत्री व आरएसएस के सक्रिय कार्यकर्ता विलास सैनी भी टिकट वितरण से नाराज बताए जा रहे हैं।

सबसे बड़ी बात यह है कि दीनदयाल खवास और ओमप्रकाश दायमा ने पार्टी की आधिकारिक टिकट पर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के सामने ही चुनावी मैदान में ताल ठोक दी है। ऐसे में यदि नामांकन वापसी की अंतिम तिथि तक उन्होंने कदम पीछे नहीं खींचे तो भाजपा के लिए कई वार्डों में मुकाबला कठिन हो सकता है।

मंगलवार को पूर्व सांसद नरेंद्र खीचड़ की अध्यक्षता में प्रधान चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया गया, लेकिन समारोह में न तो वर्तमान मंडल अध्यक्ष नजर आए और न ही नाराज वरिष्ठ नेता। इससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि पार्टी के भीतर सब कुछ सामान्य नहीं है।

अब सभी की निगाहें नामांकन वापसी की अंतिम तिथि पर टिकी हैं। यदि बागी नेता मैदान में डटे रहे तो भाजपा की सीटों का गणित बिगड़ सकता है और बोर्ड गठन की राह में नई चुनौतियां खड़ी हो सकती हैं।




















01/09/2026

#भाजपा के पास अपना उम्मीदवार नहीं, #परिवारवाद के सहारे चुनाव लड़ रही है – रीटा चौधरी"

बीजेपी में एक परिवार ही सर्वेसर्वा, जनता अब बदलाव को तैयार – रीटा चौधरी"

"कांग्रेस दो-चार सीटों तक सीमित, सपना छोड़ दें, बीजेपी की बीस सीटें लेकर आएंगे – हारुन खत्री"

"एक तरफ परिवारवाद का आरोप, दूसरी तरफ 20 सीटों का दावा... बिसाऊ की राजनीति में घमासान"

"रीटा का परिवारवाद पर हमला, हारुन का 20 सीटों का दम... चुनावी रण हुआ गरम"

"बीजेपी में एक परिवार का दबदबा या जनता का भरोसा? चुनावी मैदान में छिड़ी जुबानी जंग"

"परिवारवाद बनाम विकास का दावा, बिसाऊ की सियासत में बयानबाजी तेज"

"रीटा ने साधा निशाना, हारुन ने भरी हुंकार – '20 सीटें हमारी होंगी'"

#बिसाऊ_नगरपालिका_चुनाव
#बिसाऊ_की_राजनीति
#रीटा_चौधरी
#हारुन_खत्री
#परिवारवाद
ीटों_का_दावा
#राजनीतिक_घमासान
#नगरपालिका_चुनाव_2026











31/08/2026

#टिकट_बंटते_ही_फूटा_गुस्सा !

नाराजगी ऐसी कि भाजपा कार्यालय का सामान तक पहुंचा सड़क पर

नगरपालिका चुनाव में भाजपा की टिकट घोषणा के साथ ही शहर की सियासत में असंतोष के सुर तेज हो गए हैं। टिकट वितरण से नाराजगी के बीच एक भाजपा चुनावी कार्यालय पर ताला लगने और कार्यालय का सामान बाहर निकाले जाने की घटना ने राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है।

बताया जा रहा है कि जिस भवन में भाजपा का चुनावी कार्यालय संचालित हो रहा था, उसके संचालक कसेरा परिवार ने अपने करीबी व्यक्ति के लिए पार्षद का टिकट दिलाने की पैरवी की थी। हालांकि टिकट नहीं मिलने के बाद भवन संचालक की नाराजगी सामने आने लगी। इसी बीच कार्यालय को लेकर विवाद की स्थिति बनी और कार्यालय में रखा सामान बाहर सड़क पर दिखाई दिया।

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। भाजपा कार्यालय पर ताला लगने और सामान बाहर निकलने की चर्चा देखते ही देखते पूरे शहर में फैल गई। टिकट वितरण के बाद सामने आई इस घटना को लेकर राजनीतिक कार्यकर्ताओं और आम लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

वहीं भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन कुमार धोलपुरिया ने घटना को लेकर अलग पक्ष रखा। उनका कहना है कि कार्यालय में ऐसी कोई बात नहीं हुई है। सफाई के दौरान सामान बाहर निकाला गया था।

उधर भवन संचालक और भामाशाह का कहना है कि उन्होंने पार्टी के चुनावी कार्य के लिए अपना एसी गेस्ट हाउस उपलब्ध करवाया था। उनकी ओर से अपने एक व्यक्ति को टिकट देने की मांग की गई थी, लेकिन टिकट वितरण में उनकी मांग को नजरअंदाज कर दिया गया, जिससे उन्हें ठेस पहुंची है। भवन संचालक का कहना है कि “जब इनको हमसे मतलब नहीं है तो हमें क्या मतलब है।”

नगरपालिका चुनाव के बीच टिकट वितरण के बाद सामने आई यह नाराजगी भाजपा के लिए स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गई है। हालांकि पार्टी पदाधिकारी इसे सामान्य घटनाक्रम बता रहे हैं, लेकिन भवन संचालक की नाराजगी और कार्यालय से सामान बाहर आने की घटना ने चुनावी माहौल में नई चर्चा छेड़ दी है।

अब देखना होगा कि टिकट वितरण के बाद उभरा यह असंतोष चुनावी मैदान में कितना असर डालता है और क्या पार्टी नाराज नेताओं व समर्थकों को मनाने में सफल हो पाती है।

 #बिसाऊ नगरपालिका आम चुनाव 2026 के कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों की सुची
31/08/2026

#बिसाऊ नगरपालिका आम चुनाव 2026 के कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों की सुची

 #बिसाऊ  #नगरपालिका आम चुनाव 2026 के  #भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों की सुची
31/08/2026

#बिसाऊ #नगरपालिका आम चुनाव 2026 के #भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों की सुची

25 वार्ड... 25 मतदान केंद्र... 11 सितंबर को बिसाऊ करेगा फैसला ! #चुनावी_महाकुंभ_की_तैयारियां_पूरी, लोकतंत्र के पर्व में ...
31/08/2026

25 वार्ड... 25 मतदान केंद्र... 11 सितंबर को बिसाऊ करेगा फैसला !

#चुनावी_महाकुंभ_की_तैयारियां_पूरी, लोकतंत्र के पर्व में वोट की ताकत दिखाएंगे मतदाता

बिसाऊ। नगर पालिका चुनाव 2026 को लेकर निर्वाचन विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बिसाऊ नगर पालिका क्षेत्र के सभी 25 वार्डों के लिए अलग-अलग मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं। निर्वाचन अधिकारी एवं तहसीलदार पवन कुमार मीणा तथा नगर पालिका ईओ सीताराम कुमावत ने बताया कि 11 सितंबर 2026 को होने वाले मतदान के लिए शहर में कुल 25 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां संबंधित वार्डों के मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

अधिकारियों के अनुसार मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा, पेयजल, छाया तथा अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

निर्वाचन विभाग ने मतदाताओं से अपील की है कि वे 11 सितंबर को अपने निर्धारित मतदान केंद्र पर पहुंचकर लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लें और शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करें।

#बिसाऊ
#नगरपालिका_चुनाव_2026
#मतदान_केंद्र
#11सितंबर_मतदान
#25वार्ड_25मतदानकेंद्र
#लोकतंत्र_का_पर्व
#वोट_जरूर_दें
#मतदाता_जागरूकता
#बिसाऊ_नगरपालिका
#शेखावाटी_एक्सप्रेस









29/08/2026

#नामांकन_के_दूसरे_दिन_चुनावी_रण_में_उतरे_14_प्रत्याशी !

15 नामांकन दाखिल... महिलाओं का दबदबा, 11 महिला और 3 पुरुष प्रत्याशियों ने भरा पर्चा

#कांग्रेस के 4, #भाजपा के 5 और 5 #निर्दलीयों ने ठोकी ताल... टिकट के दावेदारों की बढ़ी धड़कनें

बिसाऊ। नगर पालिका चुनाव 2026 को लेकर बिसाऊ में सियासी पारा चढ़ने लगा है। 25 वार्डों में होने वाले चुनाव को लेकर नामांकन के दूसरे दिन ही चुनावी मैदान में हलचल तेज हो गई। पहले दिन नामांकन का खाता नहीं खुला, लेकिन दूसरे दिन 14 प्रत्याशियों ने 15 नामांकन दाखिल कर चुनावी रण में अपनी दावेदारी पेश कर दी।

शनिवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक तहसील कार्यालय में नामांकन प्रक्रिया चली। नामांकन दाखिल करने के लिए प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ पहुंचे। भाजपा-कांग्रेस से जुड़े दावेदारों के साथ निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी चुनावी मैदान में ताल ठोकते हुए अपने पर्चे दाखिल किए।

दूसरे दिन महिला प्रत्याशियों का दबदबा साफ नजर आया। कुल 14 प्रत्याशियों में 11 महिलाएं और केवल 3 पुरुष प्रत्याशी शामिल रहे। महिला निर्दलीय प्रत्याशी पिन्टू चौहान ने पहला नामांकन दाखिल कर दूसरे दिन नामांकन का खाता खोला।

किस पार्टी के कितने प्रत्याशी?

रिटर्निंग अधिकारी एवं तहसीलदार पवन कुमार मीणा ने बताया कि दूसरे दिन कुल 15 नामांकन पत्र दाखिल हुए। इनमें कांग्रेस के 4, भाजपा के 5 और निर्दलीय 5 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। एक प्रत्याशी ने दो स्थानों से नामांकन पत्र दाखिल किया है।

टिकट की घोषणा नहीं... दावेदारों की बढ़ी धड़कनें

भाजपा और कांग्रेस ने अभी तक अपने अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं की है। ऐसे में दोनों ही प्रमुख दलों के टिकट के दावेदारों के बीच बेचैनी बढ़ती नजर आ रही है। किसका टिकट कटेगा और किसके सिर पर पार्टी का हाथ होगा—इसको लेकर बिसाऊ की सियासत में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

टिकट की उम्मीद लगाए बैठे कई दावेदारों के माथे पर चिंता की लकीरें दिखाई दे रही हैं। वहीं टिकट नहीं मिलने की आशंका के बीच कुछ पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा निर्दलीय के रूप में नामांकन दाखिल किए जाने से आने वाले दिनों में मुकाबला और रोचक होने के आसार हैं।

विकास के मुद्दे पर मांगा समर्थन

नामांकन दाखिल करने वाले प्रत्याशियों ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य कस्बे का विकास, आमजन को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना और वर्षों से चली आ रही समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करवाना है।

19,402 मतदाता करेंगे उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला

बिसाऊ नगरपालिका के 25 वार्डों में कुल 19,402 मतदाता हैं। इनमें 10,138 पुरुष और 9,262 महिला मतदाता शामिल हैं। नगरपालिका चुनाव के लिए 11 सितंबर को मतदान होगा, जबकि 14 सितंबर को मतगणना की जाएगी।

अब नजर अगले नामांकन दिनों पर है—क्योंकि जैसे-जैसे भाजपा और कांग्रेस अपने पत्ते खोलेंगी, वैसे-वैसे बिसाऊ की चुनावी तस्वीर भी साफ होती जाएगी।
#नगरपालिका #चुनाव2026 #मतदाता

 #बिसाऊ_के_लिए_गौरव_का_क्षण — साहित्य जगत में डॉ. उदयवीर शर्मा का सम्मान।94 वर्षीय डॉ. उदयवीर शर्मा को मिलेगा  #पारख राज...
29/08/2026

#बिसाऊ_के_लिए_गौरव_का_क्षण — साहित्य जगत में डॉ. उदयवीर शर्मा का सम्मान।

94 वर्षीय डॉ. उदयवीर शर्मा को मिलेगा #पारख राजस्थानी साहित्य पुरस्कार

#राजस्थानी भाषा-साहित्य की सेवा में समग्र योगदान के लिए हुआ चयन

बिसाऊ के वरिष्ठ राजस्थानी साहित्यकार एवं संपादक डॉ. उदयवीर शर्मा को राजस्थानी साहित्य सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए कन्हैयालाल रतनलाल पारख राजस्थानी साहित्य पुरस्कार-2026 से सम्मानित किया जाएगा

प्रयास संस्थान द्वारा प्रदान किए जाने वाले इस वार्षिक पुरस्कार के तहत डॉ. शर्मा को ₹51,000 की पुरस्कार राशि, शॉल, श्रीफल एवं मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया जाएगा।

लक्ष्मीदेवी पारख ट्रस्ट, कोलकाता के मुख्य ट्रस्टी एवं चूरू मूल के उद्योगपति बसंत कुमार पारख के सौजन्य से प्रवर्तित इस पुरस्कार के लिए इस वर्ष 94 वर्षीय डॉ. उदयवीर शर्मा का चयन किया गया है।

चूरू में आयोजित समारोह में होगा सम्मान

इससे पहले इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से तेजसिंह जोधा, डॉ. चंद्रप्रकाश देवल, डॉ. देव कोठारी, मोहन आलोक, प्रो. जहूर खां मेहर एवं नागराज शर्मा जैसे वरिष्ठ साहित्यकार सम्मानित हो चुके हैं।

बिसाऊ के लिए गौरव का क्षण — साहित्य जगत में डॉ. उदयवीर शर्मा का सम्मान।

#उदयवीर_शर्मा #राजस्थानी_साहित्य #साहित्य_पुरस्कार

 #बिसाऊ_के_वोटों_की_गिनती_मंडावा_में_क्यों ?मतगणना केंद्र बदले जाने से प्रत्याशियों में रोष, बोले—इतिहास में पहली बार ऐस...
28/08/2026

#बिसाऊ_के_वोटों_की_गिनती_मंडावा_में_क्यों ?

मतगणना केंद्र बदले जाने से प्रत्याशियों में रोष, बोले—इतिहास में पहली बार ऐसा फैसला

बिसाऊ। नगर पालिका चुनावों के इतिहास में पहली बार बिसाऊ के चुनाव की मतगणना बिसाऊ के बजाय मंडावा कॉलेज में कराने का निर्णय सामने आने से चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों में रोष है। प्रत्याशियों का कहना है कि मतदान बिसाऊ में और मतगणना के लिए करीब 25 किलोमीटर दूर मंडावा जाना पड़ेगा, जिससे प्रत्याशियों के साथ उनके अधिकृत अभिकर्ताओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

प्रत्याशियों का कहना है कि मतगणना के दिन सुबह से ही मंडावा पहुंचने की भागदौड़, आने-जाने का अतिरिक्त खर्च और समय की परेशानी झेलनी पड़ेगी। खासकर मतगणना में बैठने वाले अभिकर्ताओं के लिए यह व्यवस्था आर्थिक बोझ के साथ मानसिक परेशानी भी बढ़ाएगी।

प्रत्याशियों का सवाल है कि जब बिसाऊ में सरकारी कॉलेज जैसी सुविधा उपलब्ध है और वर्षों से मतगणना बिसाऊ में ही होती रही है, तो इस बार मतगणना केंद्र को मंडावा स्थानांतरित करने की जरूरत क्यों पड़ी? उनका कहना है कि चुनाव प्रक्रिया को सहज बनाने के लिए मतगणना केंद्र बिसाऊ में ही रखा जाना चाहिए।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को मतदान एवं मतगणना सहित चुनाव व्यवस्थाओं को लेकर मंडावा में अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में बिसाऊ के रिटर्निंग अधिकारी ने मतगणना केंद्र बिसाऊ में रखने का प्रस्ताव भी रखा था।

बताया जा रहा है कि पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का हवाला देते हुए प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया। पुलिस अधिकारियों का कहना था कि मंडावा और बिसाऊ दोनों स्थानों पर पर्याप्त पुलिस जाप्ता उपलब्ध कराना संभव नहीं है, इसलिए मंडावा में मतगणना कराना सुरक्षा की दृष्टि से अधिक उचित रहेगा।

अब प्रत्याशियों का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था प्रशासन की जिम्मेदारी है और इसके लिए मतगणना स्थल को बिसाऊ से बाहर करना उचित नहीं है। उन्होंने मांग की है कि प्रशासन इस निर्णय पर पुनर्विचार करे और बिसाऊ के सरकारी कॉलेज में ही मतगणना केंद्र निर्धारित किया जाए, ताकि प्रत्याशियों और अभिकर्ताओं को अनावश्यक परेशानी से बचाया जा सके।

*प्रत्याशियों का सीधा सवाल*

"जब चुनाव बिसाऊ का है, मतदान बिसाऊ में है और मतगणना के लिए बिसाऊ में सरकारी कॉलेज उपलब्ध है, तो बिसाऊ के वोटों की गिनती मंडावा में क्यों?"

#बिसाऊ #बिसाऊ_नगरपालिका #नगरपालिका_चुनाव #मतगणना #मतगणना_केंद्र #मंडावा #बिसाऊ_के_वोट #वोटों_की_गिनती #चुनाव_2026 #राजस्थान_नगरपालिका_चुनाव #प्रत्याशियों_में_रोष #सरकारी_कॉलेज #सुरक्षा_व्यवस्था #प्रशासन #चुनाव_प्रक्रिया #बिसाऊ_समाचार #मंडावा_समाचार #झुंझुनूं #शेखावाटी #राजस्थान #शेखावाटी_एक्सप्रेस

 #रामेश्वरम_फिरोजपुर_सुपरफास्ट_ट्रेन की चपेट में आने से ओडिशा के युवक की मौत #स्लीपर फैक्ट्री के पास हुआ हादसा,  #पुलिस ...
28/08/2026

#रामेश्वरम_फिरोजपुर_सुपरफास्ट_ट्रेन की चपेट में आने से ओडिशा के युवक की मौत

#स्लीपर फैक्ट्री के पास हुआ हादसा, #पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा

बिसाऊ। शुक्रवार तड़के चूरू की ओर जाने वाली रेल लाइन पर एक दर्दनाक हादसे में ओडिशा निवासी युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा सुबह करीब सवा चार बजे स्लीपर फैक्ट्री के नजदीक रेल लाइन की गोलाई में हुआ।

थाने के हेड कांस्टेबल महेंद्र सिंह के अनुसार ओडिशा प्रांत के जिला जेजम के गांव मृगराजपुर निवासी राघवदास ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कि मृतक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी।

मृतक के भाई रंजन दास पुत्र राजूदास, जो बिसाऊ स्लीपर फैक्ट्री में कार्यरत हैं, ने थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट के अनुसार राघवदास अपने भाई से मिलने के लिए 26 अगस्त को बिसाऊ आया था।

हादसे की सूचना मिलते ही एएसआई पप्पू सिंह पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जटिया अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

इधर, स्टेशन अधीक्षक राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि रामेश्वरम से फिरोजपुर जा रही सुपरफास्ट ट्रेन के लोको पायलट ने सूचना दी थी कि स्लीपर फैक्ट्री के पास रेल लाइन की गोलाई में एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया है। सूचना मिलते ही स्टेशन प्रशासन ने सिविल पुलिस को मामले की जानकारी दी।

हादसे की खबर से मृतक के परिजनों में शोक की लहर छा गई। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

#बिसाऊ #नगरपालिका_चुनाव #बिसाऊ_नगरपालिका #मतगणना #मतगणना_केंद्र #मंडावा #बिसाऊ_के_वोट #चुनाव_2026 #राजस्थान_चुनाव #स्थानीय_चुनाव #प्रत्याशियों_में_रोष #सरकारी_कॉलेज #सुरक्षा_व्यवस्था #प्रशासन #वोटों_की_गिनती #बिसाऊ_समाचार #मंडावा_समाचार #झुंझुनूं #शेखावाटी #शेखावाटी_एक्सप्रेस

Address

Pooja Modeling Photo Studio
Bissau
331027

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Shekhawati Express posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Shekhawati Express:

Shortcuts

Share