23/10/2026
24 अक्टूबर को भोपाल में सजेगा फैशन, संस्कृति और हैंडलूम का मंच
भोपाल। राजधानी के द सेलेशियल पार्क में 24 अक्टूबर 2026 को आयोजित होने वाले Threads of Madhya™️ फैशन शो के लिए 22 अक्टूबर से मॉडल्स के ग्रूमिंग सेशन शुरू हो गए हैं। इन सेशन में मॉडल्स को रैंप वॉक, स्टेज प्रेजेंटेशन और व्यक्तित्व विकास का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शो की कोरियोग्राफी नीतू सिंह और बंटी खवा करेंगे।
आयोजन में फैशन डिजाइनर प्रीति श्रीवास्तव, बंटी राय, दीक्षा साहू और सीमा विश्वकर्मा अपने आकर्षक कलेक्शन प्रस्तुत करेंगे। वहीं, ‘Weave of India’ विशेष हैंडलूम राउंड के माध्यम से पारंपरिक भारतीय वस्त्र कला और संस्कृति को प्रदर्शित किया जाएगा।
कार्यक्रम की आयोजक सीमा विश्वकर्मा, खुशबू जैन और डॉ. चांदनी भारती हैं। आयोजन का उद्देश्य भारतीय संस्कृति, आधुनिक फैशन और नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के साथ उभरती प्रतिभाओं को एक प्रतिष्ठित मंच प्रदान करना है। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्ल