राष्ट्र का आईना

राष्ट्र का आईना Rashtr ka aaina

25/08/2026
बराड़ा में करोड़ों की सरकारी जमीन का मामला, अब क्या होगा? मौजगढ़ रोड, गोसाईं मंदिर के समीप कथित पीडब्ल्यूडी भूमि पर बने ...
19/06/2026

बराड़ा में करोड़ों की सरकारी जमीन का मामला, अब क्या होगा?
मौजगढ़ रोड, गोसाईं मंदिर के समीप कथित पीडब्ल्यूडी भूमि पर बने विवादित दुकानों के मामले में अब प्रशासन की अग्निपरीक्षा शुरू हो गई है।

बराड़ा - मौजगढ़ रोड पर गोसाईं मंदिर के समीप कथित तौर पर पी.डब्ल्यू. डी.की जगह में बनाई गई 8 विवादित दुकानों की जगह पर आज...
17/06/2026

बराड़ा - मौजगढ़ रोड पर गोसाईं मंदिर के समीप कथित तौर पर पी.डब्ल्यू. डी.की जगह में बनाई गई 8 विवादित दुकानों की जगह पर आज संबंधित विभाग जे ई द्वारा दौरा किया गया। उन्होंने विवादित स्थल पर फीता मारकर भू निरीक्षण किया और शिकायतकर्ता की संबंधित जमीन की निशानदेही करवाने को कहा। जे ई तेजस ने बताया कि अगर निशान देहि होने के बाद पी.डब्ल्यू. डी. की जगह इन दुकानों में पाई गई तो विभाग इन्हें तोड़ने को बाध्य होगा ।

राष्ट्र जागरण मंच ट्रस्ट के संस्थापक अमरिंदर सिंह ने एसपी अंबाला से की मांग — SHO सुरिंदर सिंह को दोबारा बराड़ा थाना भेज...
12/06/2026

राष्ट्र जागरण मंच ट्रस्ट के संस्थापक अमरिंदर सिंह ने एसपी अंबाला से की मांग — SHO सुरिंदर सिंह को दोबारा बराड़ा थाना भेजा जाए
बराड़ा | विशेष रिपोर्ट
बराड़ा-अधोया थाना प्रभारी सुरिंदर सिंह के तबादले के बाद क्षेत्र में लगातार प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। इसी कड़ी में राष्ट्र जागरण मंच ट्रस्ट के संस्थापक अमरिंदर सिंह ने पुलिस अधीक्षक (SP) अंबाला से अपील करते हुए कहा कि नशे और अपराध के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने वाले अधिकारी को बराड़ा क्षेत्र से हटाया जाना स्थानीय लोगों को निराश करने वाला फैसला है।
अमरिंदर सिंह ने कहा कि SHO सुरिंदर सिंह के कार्यकाल में नशा तस्करों और असामाजिक तत्वों पर लगातार कार्रवाई हुई, जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत हुई। उन्होंने कहा कि बराड़ा क्षेत्र के अनेक निवासी भी सुरिंदर सिंह की कार्यशैली से संतुष्ट हैं और उनके तबादले पर चिंता व्यक्त कर रहे हैं।
उन्होंने एसपी अंबाला से मांग की कि जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए मामले पर पुनर्विचार किया जाए तथा सुरिंदर सिंह को पुनः बराड़ा थाना में नियुक्त किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि आवश्यकता पड़ी तो क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और समाजसेवियों का प्रतिनिधिमंडल भी एसपी अंबाला से मुलाकात करेगा।
"ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारियों का सम्मान होना चाहिए, ताकि समाज में कानून का राज और मजबूत हो सके।" — अमरिंदर सिंह, संस्थापक, राष्ट्र जागरण मंच ट्रस्ट।

"अजनबी की पहचान, सुरक्षित समाज की शान" — अमरिंदर सिंह (रॉबिन) की जनता से अपील
09/06/2026

"अजनबी की पहचान, सुरक्षित समाज की शान" — अमरिंदर सिंह (रॉबिन) की जनता से अपील

Address

House Number 2758
Barara
133201

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when राष्ट्र का आईना posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category