01/07/2023
विदेश में ट्रेनिंग करेंगे बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट
केन्द्रीय खेल मंत्रालय ने दी मंजूरी
खेलपथ संवाद
नई दिल्ली। भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया को बड़ी राहत मिली है। दोनों को खेल मंत्रालय ने विदेश में जाकर ट्रेनिंग करने की स्वीकृति दे दी है। मंत्रालय ने टारगेट ओलिंपिक पोडियम योजना (टॉप्स) के तहत ओलंपिक पदक विजेता बजरंग और विनेश को किर्गिस्तान और हंगरी में अभ्यास की इजाजत दी है।
केन्द्रीय खेल मंत्राल