04/06/2026
जनपद पंचायत बुढार ग्राम पंचायत गोडिनबुडा अंतर्गत ग्राम नागिन में बैगा जनजाति समाज उत्थान संगठन मध्यप्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष संजीव कुमार बैगा के नेतृत्व में एक कदम शिक्षा की ओर पहल के अंतर्गत शासन द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं व जन जागरूकता अभियान के तहत चौपाल लगाकर ग्रामीण लोगो को पीएम जनमन योजना के बारे में जानकारी दी गई एवं गांव में वंचित परिवारों की जानकारी ली गई बैठक में उपस्थित वरिष्ठ ग्रामीणों में से हरिदीन बैगा व नंदलाल बैगा ने बताया कि नागिन गांव में आवास योजना पेंशन योजना पोषण आहार अनुदान योजना लाडली बहना योजना उज्जवला योजना व राशन कार्ड इत्यादि नही होने के साथ साथ पानी की बड़ी किल्लत है पूरे गांव की जनसंख्या 250 के लगभग है नल जल योजना अंतर्गत पाइप लाइन बिछाई गई है लेकिन आज तक घरों में पानी नहीं पहुंचा है ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत कार्यालय द्वारा आयोजित ग्राम सभा में ग्रामीण पानी की समस्या को रखते हैं तो कहा जाता है पानी टंकी के पास बोर धंस गया है इस कारण नल द्वारा पानी की आपूर्ति नही हो रही,ग्रामीणों ने बताया कि गांव सांस्कृतिक कार्यक्रमों जैसे शादी ब्याह और मृत्यु पश्चात गांव क्रियाक्रमों में पानी लेने के लिए नजदीक के नदी में गढ़े करके पीने योग्य पानी लाकर कार्यक्रमों को किया जाता है और रोजाना नदी नाले की पानी लाकर ही जीवन गुजार रहे हैं शादी ब्याह जैसे कार्यक्रम में पंचायत द्वारा पानी टैंकर की भी व्यवस्था नही की जाती है बताया गया कि गांव में ग्राम देवता सिद्ध बाबा के नजदीक एक हैंड पंप है जो निजी भूमि में स्थापित है के कारण बैगा परिवारों को छुआछूत के कारण आपसी विवाद कर मारने पीटने की धमकी देकर पानी नहीं दिया जाता है जिसके कारण कई परिवार नदी का पानी पीने को मजबूर है बैठक में उपस्थित ग्रामीण बिसाहू लाल यादव ने बताया कि मुख्य मार्ग से जुड़ने के लिए सड़क नही है बीच में नदी है जिसमे पुल निर्माण नही हुआ है बरसात के समय नागिन गांव के छात्र छात्राएं नदी पार 4 किलोमीटर दूर विद्यालय होने के कारण बरसात में लगभग 4 महीने नदी बहाव के चलते क्लास उपस्थिति दर्ज नही कर पाते हैं और स्थानीय जनप्रतिनिधि इस पर कोई विशेष ध्यान नहीं देता है गांव के शून्य से पांच के बच्चो के लिए आंगवाड़ी केंद्र वर्ष 2010 से संचालित है लेकिन आज तक आंगनवाड़ी केन्द्र भवन निर्माण नही हुआ है निजी आवास में केंद्र संचालित है जिससे कई समस्याओं का सामना करना पड़ता। बैठक में उपस्थित ग्रामीण महिला कौसिल्या यादव ने बताया कि नागिन गांव पंचायत कार्यालय से दूर नदी किनारे होने से आने जाने की सुविधा रोड नही होने के कारण बच्चो के पढ़ाई लिखाई में समस्या के साथ जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी कर्मचारी नही पहुंच पाते हैं इस कारण गांव में कई परिवार को राशन कार्ड पेंशन योजना एवं अन्य योजनाएं डिएक्टिव हो गए हैं जिससे गांव समस्या से जूझ रहा है। बताए हुए समस्या का समर्थन करते हुए उपस्थित बैगा जनजाति समाज उत्थान संगठन मध्यप्रदेश के शहडोल जिला अध्यक्ष राजकुमार बैगा ने बताया कि गांव में जन कल्याणकारी योजना की जानकारी लेने घर घर पहुंचे तो वास्तव में जो पात्र हैं उन्हें लाभ से वंचित पाया गया है ग्रामीणों से चौपाल के माध्यम अपील किया गया है कि आवश्यक दस्तावेज पूर्ण कर लें हाल ही में चल रही पीवीटीजी सर्वे में सहभागी बने और प्रशासन से आग्रह है कि ऐसे गांवों में शिविर का आयोजन कर शासन के योजनाओं से लाभान्वित करने का प्रयास जारी रहे। जिला समिति सदस्य अनिमेष बैगा ने उपस्थित जनों को बताया कि शैक्षणिक संस्थानों जैसे आईटीआई पॉलीटेक्निक कॉलेज महाविद्यालय विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया जारी है उच्च शिक्षा में अधिक से अधिक युवा साथी सहभागी हो शिक्षित बने बैठक की अध्यक्षता संजीव कुमार बैगा व नीरज कुमार बैगा जिला पंचायत सदस्य शहडोल राजेश बैगा शिवकुमार बैगा कुम्हारी अनिमेष बैगा राहुल बैगा आकाश बैगा निराला बैगा अन्य सामाजिक कार्यकर्ता व ग्रामीण जन उपस्थित रहे।