08/08/2022
फोटो जीवन के अनमोल क्षणों को संजोकर रखने का माध्यम-प्रबंधक
फोटोग्राफी कार्यशाला में सीखे तकनीकी टिप्स,
फोटोग्राफर एसोसिएशन ने मेधावियों को किया सम्मानित
अमेठी
फोटोग्राफर एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश अमेठी इकाई द्वारा फोटोग्राफी कार्यशाला एवम मेधावी छात्रों का सम्मान समारोह जगदीशपुर ब्लाक के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भगौती प्रसाद यादव स्मारक शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान वारिसगंज में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक राजकुमार यादव, कार्यक्रम अध्यक्ष सेवानिवृत्त रक्षा विशेषज्ञ आत्मा राम यादव,प्रदेश प्रवक्ता दीपक कपूर ,शिव लाल यादव एवम जिलाध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा ने संयुक्त रूप से माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवम दीप प्रज्वलन कर किया गया। तदुपरांत विद्यालय प्रबंधक राजकुमार यादव ,जिलाध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा,प्रदेश प्रवक्ता दीपक कपूर,प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवलाल यादव एवम फोटोग्राफर एसोसिएशन अमेठी इकाई के सदस्यों द्वारा विद्यालय की 20 मेधावी छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
फोटोग्राफर एसोसिएशन द्वारा आयोजित कार्यशाला में लखनऊ से आये फोटोग्राफी विशेषज्ञ विकास बाबू ने कैमरे की बेसिक जानकारी के साथ ही वेडिंग फोटोग्राफी, कैंडिड,सिनेमेटोग्राफी की जानकारी दी।
-------------------------------------------------------------------
इनसेट
कई कम्पनियों ने लगाए अपने स्टाल
फोटोग्राफर एसोसिएशन द्वारा आयोजित फोटोग्राफी कार्यशाला में कई कंपनियों ने स्टाल लगाकर अपने उत्पादों के बारे में बताया। आयोजित कार्यशाला में कम्प्यूटर सर्विस सेंटर जगदीशपुर, जे क्लास फोटोबुक,अन्नू फिल्म्स,डी जी फ्लिक,कैमरा केयर, फ्यूजी फ़िल्म,सन सिस्टम, जी7 ने अपने स्टाल लगाकर उत्पादों की गुणवत्ता के बारे में बताया।
---–-------------------------------------------------------------
मॉडल की फोटो खींचने के लिए मची रही होड़
आयोजित फोटोग्राफी कार्यशाला में अमेठी से आई मॉडल की फोटो खींचने के लिए होड़ मची रही। अमेठी से मॉडल पूजा कृष्णन यादव ने अपनी शोख अदाओं से लोगों का मन मोह लिया.
https://www.facebook.com/amethiphotographerassociation/
https://youtube.com/channel/UCXUpSkxqNMA2P3eSpEG33YA
https://g.page/r/CZqo9QdfEcOvEBM/review
photographer association Uttar Pradesh Amethi
सभी फोटोग्राफर को एक साथ
अमेठी जिले के सभी फोटोग्र