09/08/2026
500 मीटर लंबे ध्वज के साथ तिरंगा यात्रा निकाली: 1100 से ज्यादा स्टूडेंट्स ने हाथों में थामा, देशभक्ति नारों से गूंजा नगर
आमेट में रविवार को 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत तिरंगा यात्रा रैली निकाली गई। तिरंगा रैली में 1100 से ज्यादा छात्राएं आधा किलोमीटर लंबा ध्वज थामे नजर आई। यह यात्रा सुबह 9 बजे पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल से शुरू हुई।
सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक संगठनों के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में आमजन भी हाथों में तिरंगा लेकर इसमें शामिल हुए। यात्रा पन्नाधाय राजकीय। :
बस स्टैंड, स्टेट बैंक, भीलवाड़ा रोड और सब्जी मंडी होते हुए वापस बस स्टैंड पहुंची। पूरे यात्रा मार्ग में देशभक्ति गीतों और ढोल की थाप के बीच कार्यकर्ता एवं विद्यार्थी हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे थे।
घर-घर तिरंगा फहराने का किया आह्वान
तिरंगा यात्रा के दौरान कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में राष्ट्रभक्ति की भावना को नई मजबूती मिली है। उन्होंने सभी लोगों से आजादी के महापर्व पर अपने घरों पर तिरंगा फहराकर देश के प्रति सम्मान और गौरव प्रकट करने का आह्वान किया।
नगर पालिका आयुक्त सुदर्शन जांगू ने भी आमजन को अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए जागरूक किया। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराने के सही तरीके की। जानकारी देते हुए 'हर घर तिरंगा' अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस दौरान देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर बलिदानियों को श्रद्धापूर्वक याद किया गया।
मौजूद तिरंगा यात्रा में अंतरराष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय के संत मुमुक्षु राम, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी गिरिजा शंकर मिश्रा, अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नारायण सिंह राव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील गांधी, जिला महामंत्री रमन कंसारा, नगर अध्यक्ष राधेश्याम खटीक सहित प्रशासनिक अधिकारी, राजनीतिक दलों, धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे।