29/11/2025
50% ट्रंप- टैरिफ और वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भी भारत की अर्थव्यवस्था ने एक बार फिर उम्मीदों से बेहतर प्रदर्शन किया है।
जुलाई-सितंबर तिमाही में GDP की वृद्धि दर 8.2% रही, जो कई अनुमानों और आशंकाओं को पीछे छोड़ते हुए छह तिमाहियों में सबसे अधिक है।
यह वृद्धि ऐसे समय में दर्ज हुई है जब दुनिया की अर्थव्यवस्था अस्थिरता के दौर से गुजर रही है, भारत और अमेरिका के बीच अभी भी ट्रेड डील नहीं हो पाई है, और राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा लगाए गए 50% टैरिफ का दबाव भी जारी है।
इसके बावजूद भारत की मजबूत घरेलू मांग, GST दरों में कटौती, उपभोक्ता-केंद्रित नीतियाँ और उद्योग व सेवा क्षेत्र में सुधार ने त्योहारों के मौसम में खपत को बढ़ावा दिया, जिसका सीधा असर GDP के आंकड़ों में दिखा।
ऐसे अंतरराष्ट्रीय माहौल में, जहाँ कई बड़ी अर्थव्यवस्थाएँ सुस्ती या संकट से जूझ रही हैं, भारत अब भी दुनिया की गिनती में सबसे तेज़ बढ़ती और भरोसेमंद अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। Economic Times Hindi Zee Bangla