08/05/2026
अबोहर में आयोजित हुई Sony कैमरा वर्कशॉप, फोटोग्राफर्स ने सीखी आधुनिक तकनीकें
फोटोग्राफर्स वेलफेयर क्लब अबोहर(रजि.) एवं आर एस कैमरा स्टोर अबोहर के सहयोग से “The Sony Advantage: Camera Line-up & Ecosystem Experience” विषय पर एक विशेष फोटोग्राफी वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम Hotel Heaven’s View में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में फोटोग्राफर्स, वीडियोग्राफर्स और स्टूडियो संचालकों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में Sony के CPro Specialist Sarsij Mishra एवं Sony Influencer Sajan Madaan ने प्रतिभागियों को Sony के नवीनतम कैमरा लाइन-अप, लेंस टेक्नोलॉजी और कैमरा इकोसिस्टम की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही लाइव डेमो के माध्यम से वेडिंग फोटोग्राफी, सिनेमैटिक वीडियो शूट और लो-लाइट परफॉर्मेंस से जुड़ी आधुनिक तकनीकों का प्रदर्शन किया गया।
इस अवसर पर Sony कंपनी की ओर से Regional Sales Officer Arvind Mehra, Executive Ajay Kumar एवं Trade Marketing प्रतिनिधि Ravi Devgun भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने फोटोग्राफर्स से संवाद करते हुए आधुनिक कैमरा तकनीक और भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा की।
वर्कशॉप के दौरान उपस्थित फोटोग्राफर्स ने नई तकनीकों और कैमरा फीचर्स को करीब से समझा तथा विशेषज्ञों से सीधे सवाल-जवाब कर अपने अनुभव साझा किए। प्रतिभागियों ने इस आयोजन को बेहद ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक बताया।
फोटोग्राफर्स वेलफेयर क्लब अबोहर(रजि.) के प्रधान आशीष सेतिया ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने के लिए सभी फोटोग्राफर्स एवं सहयोगियों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन फोटोग्राफी क्षेत्र से जुड़े युवाओं को नई तकनीकों से जोड़ने और उनके कौशल को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस मोके पर क्लब की कार्यकारिणी कमेटी के सदस्य जिसमें आशीष सेतिया,कमल खन्ना,राम कुमार,सोनू जेनागल,अंशु तिन्ना,प्रदीप कुमार शामिल रहे।
फोटोग्राफर्स वेलफेयर क्लब अबोहर(रजि.) की तरफ से सोनी कम्पनी से आए हुए प्रतिनिधि अरविंद मेहरा(आरएसओ), सरसीज मिश्रा(सीप्रो स्पेशलिस्ट),साजन मदान (सोनी मेंटोर ), अजय कुमार (सोनी एग्जीक्यूटिव),रवि देवगन(टी एम) एवं सोनी के डीलर आर एस कैमरा स्टोर के संचालक संजू झांब को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।