06/01/2023
WINTER MORNING STREET LIFE AT GURGAON
JANUARY 20, 2021 PHOTOWALK
Delhi, like Mumbai, never really slows down; not even for bone-chilling winters. The day begins at four in the morning as traffic emerges on the road. By 7 am, the city really gets into the morning mode. You can see cyclists on the road, maids on their way to work, and street food stalls opening up for patrons. Mouthwatering piping hot Indian breakfast items are ready- puri and vegetables, poha, idli, and sandwiches await morning commuters. Online food and grocery delivery personnel can be spotted zipping around. Parks are dotted with morning joggers and brisk walkers, and generous souls feeding birds and strays. The morning chill attracts people to little roadside fires for a bit of warmth as they go about their daily chores. In these times of the pandemic, almost everyone wears a mask. This morning's bustle is a beautiful vignette of a day in the life of urban India- and tell me if it does not pep you up too,
from the camera eye of Avinash Mehta Photography
उत्तरी भारत सर्दियों में शीतलहर की चपेट में रहता है फिर भी यहॉं की दिनचर्या की चहलक़दमी व सड़कों पर ट्रेफ़िक की हलचल सुबह 4 बजे से शुरू हो जाती है और 6-7 तक काफ़ी बढ़ जाती है।लोग साईकलिंग करते है काम वाली बधाईयॉं अपने काम पर निकल जाती हैं वहीं स्ट्रीट फ़ूड के केबिन सुबह 7 -8 बजे से शुरू हो जाते है युवा नौकरी पेशावर लोगों के नाश्ते के लिए सब्बजी पुड़ी, मटर कुलचा,पोहा ईडली ,समोसा,सैण्डविच ,कचौड़ी इत्यादि नाश्ते इन केबिनों में तैय्यार मिलते हैं।डिलीवरी बॉय भी सामानों की डिलीवरी के लिए तत्पर रहते है बड़े बड़े ग्रासरी स्टोर व खाने की फ़ूड चेन भी अलसुबह सेवा के लिए तैय्यार हो जाते है।स्वास्थ्य के लिए सतर्क लोग मॉर्निंग वॉक का मज़ा लेते है व साथ में पक्षियों को दाना व कुत्ते व गाय को रोटी देने का भी पूरा आनन्द लेते है।जगह जगह ज़्यादा सर्दी के कारण सुबह सुबह आपको अलाव सेंकते हुए लोगों का समूह भी देखने को मिलेगा ।
आपने ये देखा होगा कि हर नागरिक कोरोना काल से बचाव हेतु मॉस्क ज़रूर पहना हुआ मिलेगा चाहे वो पढ़ा लिखा हो या अनपढ़ हो।
ये कितना सुन्दर हमारे भारतीय रहन-सहन के दिनचर्या की झलक है जो हर किसी को अपनी और आकर्षित किए बग़ैर नहीं रहती हैं ।