01/11/2026
पहचानिए इनको...जिस कुर्सी तक पहुँचने के लिए लोग तामझाम और VIP कल्चर का सहारा लेते हैं, उसी कुर्सी पर बैठा एक मंत्री चलती ट्रेन में आम यात्रियों के बीच रोटी-सब्जी खाता नजर आया!
प्लेट में रोटी-सब्जी और चेहरे पर सहजता… ये कोई आम यात्री नहीं, बल्कि बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार हैं। न कोई VIP प्रोटोकॉल, न विशेष इंतजाम और न ही कोई दिखावे का शोर। चलती ट्रेन में एक आम यात्री की तरह बैठकर सादा भोजन करते हुए उनकी ये तस्वीरें एक अलग ही संदेश दे रही हैं। अक्सर सत्ता और पद के साथ लोगों के व्यवहार में भी बदलाव आ जाता है, लेकिन जब कोई जिम्मेदार पद पर बैठा व्यक्ति आम लोगों के बीच इतनी सहजता से नजर आता है, तो उसकी चर्चा होना लाजिमी है। आखिरकार, पद बड़ा होने से नहीं, बल्कि पद पर रहते हुए अपने व्यवहार और सादगी को बनाए रखने से व्यक्तित्व बड़ा बनता है। सियासत में ऐसे नजारे कम ही देखने को मिलते हैं!