Vaibhav Photography And Videography

Vaibhav Photography And Videography Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Vaibhav Photography And Videography, Photographer, Mukhani Haldwani, Memphis, TN.

07/11/2022

*ऐ मेरे स्कूल मुझे,*
*जरा फिर से तो बुलाना..*
कमीज के बटन
ऊपर नीचे लगाना,
वो अपने बाल
खुद न संवार पाना,
पीटी शूज को
चाक से चमकाना,
वो काले जूतों को
पैंट से पोंछते जाना...

*😔 ऐ मेरे स्कूल मुझे,*
*जरा फिर से तो बुलाना...*
वो बड़े नाखुनों को
दांतों से चबाना,
और लेट आने पर
मैदान का चक्कर लगाना,
वो प्रेयर के समय
क्लास में ही रुक जाना,
पकड़े जाने पर
पेट दर्द का बहाना बनाना...

*😔 ऐ मेरे स्कूल मुझे,*
*जरा फिर से तो बुलाना...*
वो टिन के डिब्बे को
फ़ुटबाल बनाना,
ठोकर मार मार कर
उसे घर तक ले जाना,
साथी के बैठने से पहले
बेंच सरकाना,
और उसके गिरने पे
जोर से खिलखिलाना...

*😔 ऐ मेरे स्कूल मुझे,*
*जरा फिर से तो बुलाना...*
गुस्से में एक-दूसरे की
कमीज पे स्याही छिड़काना,
वो लीक करते पेन को
बालों से पोंछते जाना,
बाथरूम में सुतली बम पे
अगरबत्ती लगाकर छुपाना,
और उसके फटने पे
कितना मासूम बन जाना...

*😔 ऐ मेरे स्कूल मुझे'*
*जरा फिर से तो बुलाना...*
वो गेम्स के पीरियड
के लिए मास्टरजी को पटाना,
कार्य-अनुभव को टालने के लिए
उनसे गिड़गिड़ाना,
जाड़ो में बाहर धूप में
क्लास लगवाना,
और उनसे घर-परिवार के
किस्से सुनते जाना...

*😔 ऐ मेरे स्कूल मुझे,*
*जरा फिर से तो बुलाना...*
वो बेर वाली के बेर
चुपके से चुराना,
लाल–पीला चूरन खाकर
एक दूसरे को जीभ दिखाना,
खट्टी मीठी इमली देख
जमकर लार टपकाना,
साथी से आइसक्रीम खिलाने
की मिन्नतें करते जाना...

*😔 ऐ मेरे स्कूल मुझे,*
*जरा फिर से तो बुलाना...*
वो लंच से पहले ही
टिफ़िन चट कर जाना,
अचार की खुशबू
पूरे क्लास में फैलाना,
वो पानी पीने में
जमकर देर लगाना,
बाथरूम में लिखे शब्दों को
बार-बार पढ़ के सुनाना...

*😔 ऐ मेरे स्कूल मुझे,*
*जरा फिर से तो बुलाना...*
वो परीक्षा से पहले
गुरूजी के चक्कर लगाना,
लगातार बस इम्पोर्टेन्ट
ही पूछते जाना,
वो उनका पूरी किताब में
निशान लगवाना,
और हमारा ढेर सारे कोर्स
को देखकर सर का चकराना...

*😔 ऐ मेरे स्कूल मुझे,*
*जरा फिर से तो बुलाना...*
वो मेरे स्कूल का मुझे,
यहाँ तक पहुँचाना,
और मेरा खुद में खो
उसको भूल जाना,
बाजार में किसी
परिचित से टकराना,
वो जवान गुरूजी का
बूढ़ा चेहरा सामने आना...

*ऐ दोस्त*
*तुम सब अपने स्कूल*
*एक बार जरुर जाना...*
*😔 ऐ मेरे स्कूल मुझे,*
*जरा फिर से तो बुलाना....*

05/30/2022
02/21/2022
10/10/2021

Welcome to my page and thanks to like

10/10/2021

Booking open wedding season 2021-22

Address

Mukhani Haldwani
Memphis, TN

Telephone

+19012788000

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Vaibhav Photography And Videography posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Vaibhav Photography And Videography:

Share

Category