10/08/2026
🚨 सीमांत क्षेत्र चमोली की नीति घाटी से बड़ी खबर
नीति घाटी में भारी बारिश और अतिवृष्टि की सूचना है। भारी बारिश के चलते तमक नाला उफान पर आ गया, जिससे एक पुल बह गया है।
प्रशासन के अनुसार, पुल बहने की वजह तेज बारिश बताई जा रही है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादल फटने जैसी घटना के बाद बड़ी मात्रा में मलबा नीचे की ओर आया, जिससे क्षेत्र में भारी नुकसान हुआ है।
मलबे की चपेट में आने से कास्तकारों के सेब के बगीचों को भी भारी नुकसान पहुंचने की सूचना है।
⚠️ क्षेत्र में स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। प्रशासन की ओर से नुकसान का आकलन किया जा रहा है।