19/05/2026
https://youtu.be/DplrFzPNZR4
दर्शन, संवेदना और फोटोग्राफी… जब ये तीनों एक साथ मिलते हैं तो जन्म लेती हैं ऐसी तस्वीरें जो केवल दृश्य नहीं, बल्कि जीवन का सच बन जाती हैं।
‘Insight with Ra..Ga’ के इस विशेष एपिसोड में वरिष्ठ पत्रकार राकेश गांधी की खास बातचीत अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त फोटोग्राफर एवं दार्शनिक चिंतक डॉ शिवनारायण जोशी ‘शिवजी’ से।
डॉ शिवजी ने दर्शनशास्त्र के प्राध्यापक के रूप में विचारों को दिशा दी तो कैमरे के माध्यम से मानवीय संवेदनाओं, मरुस्थल के जीवन, संघर्ष और संस्कृति को विश्व मंच तक पहुंचाया। उनकी तस्वीरों को अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रिया सहित कई अंतरराष्ट्रीय फोटोग्राफी प्रदर्शनियों में स्वर्ण पदक और अनेक सम्मान प्राप्त हुए हैं।
इस विशेष संवाद में जानिए-
📸 फोटोग्राफी को लेकर उनकी दृष्टि
📸 कैमरे के पीछे छिपी संवेदनाएं
📸 मरुस्थल और आमजन के जीवन को कैद करने के अनुभव
📸 युवा फोटोग्राफर्स के लिए संदेश
📸 कला, साधना और जीवन दर्शन पर विशेष चर्चा
ये एपिसोड पसंद आया हो तो यूट्यूब लिंक में जाएं और लाइक व कमेन्ट करना न भूलें। यदि अधिक पसंद आया है शेयर भी करें।
दर्शन, संवेदना और फोटोग्राफी… जब ये तीनों एक साथ मिलते हैं तो जन्म ...