Rohtas fort,Bihar

  • Home
  • Rohtas fort,Bihar

Rohtas fort,Bihar राजा हरिश्चंद्र के भूमी पर आपका स्वागत है।।
Rohtas Tourism #बिहार का स्वर्ग

रोहतास प्रखंड के अंतर्गत मझिगवा स्कूल के आसपास सड़क पर गिट्टी गिरने के कारण सड़क दुर्घटना की आशंका जताई जा रही है। मौके ...
17/08/2026

रोहतास प्रखंड के अंतर्गत मझिगवा स्कूल के आसपास सड़क पर गिट्टी गिरने के कारण सड़क दुर्घटना की आशंका जताई जा रही है। मौके पर कुछ लोग घायल अवस्था में भी दिखाई दे रहे हैं। घटना की पूरी जानकारी कुछ समय बाद प्राप्त होने की उम्मीद है। जैसे ही विस्तृत जानकारी मिलेगी, आपको अवगत कराया जाएगा। Rohtas fort,Bihar अपना रोहतास अपना रोहतास नौहट्टा News18 Bihar

तारबंगला के पास हदरवा पुल स्थित नहर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। मौके पर पुलिस प्रशासन पहुंचकर जांच-पड़ताल ...
15/08/2026

तारबंगला के पास हदरवा पुल स्थित नहर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। मौके पर पुलिस प्रशासन पहुंचकर जांच-पड़ताल कर रहा है, लेकिन अभी तक शव की पहचान नहीं हो सकी है।

यदि किसी व्यक्ति का कोई परिजन, परिचित या रिश्तेदार लापता है, अथवा इस शव के संबंध में कोई जानकारी हो, तो कृपया तत्काल स्थानीय पुलिस प्रशासन से संपर्क करें।

कृपया इस सूचना को अधिक से अधिक लोगों तक साझा करें, ताकि मृतक की पहचान हो सके और उसके परिजनों तक सूचना पहुंच सके। Rohtas fort,Bihar अपना रोहतास नौहट्टा SASARAM सासाराम Nalanda Dastak Sakshi Raj News18 Bihar

आज सावन के दूसरे सोमवार को भी शिवभक्ति में लीन है जनमानस ! गुप्ताधाम से लेकर कचहरी स्थित शिवालय तक शिव ही शिव है।सत्यम श...
10/08/2026

आज सावन के दूसरे सोमवार को भी शिवभक्ति में लीन है जनमानस ! गुप्ताधाम से लेकर कचहरी स्थित शिवालय तक शिव ही शिव है।

सत्यम शिवम सुन्दरम मीनिंग ! सत्य ही शिव है , शिव मंगलकारी है , शिव परम सुंदर है। मुझमे शिव ,तुझमे शिव ! सब प्राणी में शिव ! भोजपुर के भरत तिवारी में शिव ,डेहरी के eo अग्रवाल में शिव और दिनारा के चंदेश्वर नोनिया में भी शिव ।

सिर्फ व्रत करके गलत सलत कार्यों का समर्थन करने से नहीं बल्कि सत्य को जीवन और सोच में उतारने से शिव प्राप्ति होती है। न्याय भी शिव ही है।

हमेशा आचरण और सोच को कर्मकांड से ऊपर प्राथमिकता दें । क्योंकि कर्मकांड में ईश्वर नहीं, सिर्फ पैसा है । दुनिया में अनेकों धर्म है ,सभी के जीवन में तरक्की और खुशहाली है क्योंकि सबके कर्मकांड भले ही अलग अलग हो लेकिन सत्य और मानवता की बात सभी करते हैं। यही सत्य और मानवता उन्हें ईश्वर से जोड़ देती है और कर्मकांड हर धर्म को धंधा बनाती है ।

मानवता की रक्षा करें ,फिर जीवन में हर जगह शिव ही शिव मिलेंगे ! शिव = आनंद !

Rohtas fort,Bihar अपना रोहतास अपना रोहतास नौहट्टा Nalanda Dastak Sakshi Raj News18 Bihar

*गुप्ता धाम जाने के क्रम में नहर में गिरे पिता-पुत्री के शव बरामद, इलाके में पसरा मातम* *संझौली/रोहतास:* गुप्ता धाम जाने...
10/08/2026

*गुप्ता धाम जाने के क्रम में नहर में गिरे पिता-पुत्री के शव बरामद, इलाके में पसरा मातम*

*संझौली/रोहतास:*
गुप्ता धाम जाने के क्रम में हुए दर्दनाक हादसे में नहर में गिरकर लापता हुए पिता और पुत्री के शव बरामद कर लिए गए हैं। दोनों के शव मिलने की सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है, वहीं पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है,बताया जा रहा है कि संझौली क्षेत्र के रहने वाले पिता और उनकी पुत्री गुप्ता धाम जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। हादसे के बाद दोनों पानी में बह गए थे और उनका कोई पता नहीं चल पा रहा था।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। इसके बाद प्रशासन और स्थानीय लोगों की मदद से नहर में दोनों की तलाश शुरू की गई। काफी देर तक चली खोजबीन के बाद आखिरकार पिता और पुत्री दोनों के शव बरामद कर लिए गए।
शव बरामद होने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से पूरे गांव और आसपास के इलाके में मातम पसरा हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है तथा आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

04/08/2026

Rohtas Hills fort

तिलौथू के सरैया में ट्रक पलटा
31/07/2026

तिलौथू के सरैया में ट्रक पलटा

31/07/2026

बारिश की वजह से छिपे हुए 4 लोगों को रौंद दिया। जिओ पेट्रोल पंप के पास पड़रिया अमझोर थाना के पास मे

श्रावण पूर्णिमा से पहले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत!रेहल–रोहितेश्वर धाम सड़क की होगी मरम्मत, फिर शुरू होगा ₹66.89 करोड़ की ...
28/07/2026

श्रावण पूर्णिमा से पहले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत!
रेहल–रोहितेश्वर धाम सड़क की होगी मरम्मत, फिर शुरू होगा ₹66.89 करोड़ की लागत से नई सड़क का निर्माण

कैमूर की सुदूर पहाड़ियों में स्थित ऐतिहासिक रोहतासगढ़ किला और प्रसिद्ध रोहितेश्वर धाम जाने वाले श्रद्धालुओं, पर्यटकों एवं स्थानीय ग्रामीणों के लिए बड़ी खुशखबरी है। वर्षों से जर्जर पड़ी रेहल–रोहतासगढ़–रोहितेश्वर धाम सड़क की पहले युद्धस्तर पर मरम्मत कराई जाएगी, ताकि श्रावण मास में आने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

इसके साथ ही वन विभाग से अंतिम एनओसी मिलते ही लगभग ₹66.89 करोड़ की लागत से 15.5 किलोमीटर लंबी नई सड़क का निर्माण कार्य भी शुरू होगा। पथ निर्माण विभाग द्वारा निविदा प्रक्रिया पूरी कर एजेंसी का चयन पहले ही किया जा चुका है।

रोहतास के डीएफओ स्टालिन फिडल ने बताया कि संबंधित रेंजर को तत्काल सड़क मरम्मत के निर्देश दिए गए हैं। वहीं पथ निर्माण विभाग ने स्पष्ट किया है कि वन विभाग की आधिकारिक अनुमति मिलते ही स्थायी सड़क निर्माण कार्य प्राथमिकता के आधार पर शुरू कर दिया जाएगा।

इस सड़क के बनने से रोहितेश्वर धाम, रोहतासगढ़ किला, नागाटोली, ब्रह्मदेवता, बभन तालाब, रानीबाग, भूलना सहित कई गांवों के लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी। साथ ही पर्यटन, स्थानीय रोजगार और क्षेत्रीय विकास को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।

👉 क्या आपको लगता है कि इस सड़क का निर्माण क्षेत्र के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा? अपनी राय कमेंट में जरूर बताइए।

अपना रोहतास – आपकी आवाज, आपकी खबर

रोहतास में मुख्य सड़क जामरोहतास नगर पंचायत, रोहतास में जोगिंदर पासवान उर्फ योगी जी के पानी में डूबने की आशंका जताई जा रह...
28/07/2026

रोहतास में मुख्य सड़क जाम
रोहतास नगर पंचायत, रोहतास में जोगिंदर पासवान उर्फ योगी जी के पानी में डूबने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि कल क्षेत्र में हुई भारी बारिश के कारण अश्विनी नदी में तेज बहाव देखने को मिला था। इसी दौरान जोगिंदर पासवान उर्फ योगी जी लापता हो गए।

घटना को लगभग 24 घंटे होने वाले हैं, लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग नहीं मिल सका है। इसे लेकर परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि जोगिंदर पासवान उर्फ योगी जी की खोज के लिए एनडीआरएफ की टीम लगाई जाए, ताकि तेजी से तलाश अभियान चलाया जा सके।

इसी मांग को लेकर आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया है और प्रशासन से जल्द से जल्द एनडीआरएफ की तैनाती कर खोज अभियान तेज करने की मांग कर रहे हैं। Rohtas fort,Bihar अपना रोहतास SASARAM सासाराम अपना रोहतास नौहट्टा Nalanda Dastak Sakshi Raj Raj03 Corruption Watch News18 Bihar

प्रह्लाद जोशी बने नए शिक्षा मंत्री, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद हुआ ऐलानधर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा...
25/07/2026

प्रह्लाद जोशी बने नए शिक्षा मंत्री, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद हुआ ऐलान

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद जोशी को सौंपी गई है. प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने उन्हें उनके मौजूदा मंत्रालयों के साथ शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार (Additional Charge) सौंपने का आदेश जारी किया है.

पढ़ें पूरी ख़बर: https://intdy.in/5c7ibg

| Pralhad Joshi |

Address

Village THUMHA

821304

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Rohtas fort,Bihar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Rohtas fort,Bihar:

Shortcuts

  • Want your business to be the top-listed Photography Service?

Share