Saurav Samrat - सौरव सम्राट

Saurav Samrat - सौरव सम्राट माँ..❤️ महादेव..🙏
भूमिहार From बिहार ✊

- हाल बदलने के लिए हालात से लड़ रहा हूँ..

पंचायत के प्रत्येक वार्ड में 10 सोलर लाइटें लगाई जानी हैं।कुल संख्या: एक औसत पंचायत में लगभग 140 से 150 लाइटें सर्वे के ...
23/07/2026

पंचायत के प्रत्येक वार्ड में 10 सोलर लाइटें लगाई जानी हैं।कुल संख्या: एक औसत पंचायत में लगभग 140 से 150 लाइटें सर्वे के आधार पर और नियमानुसार तय की गई हैं।मुखिया का अधिकार: कुल कोटे में से कुछ स्थानों का चयन करने का अधिकार पंचायत के मुखिया को भी दिया गया है।

जिसमे से की बस कुछ लाइट लगे है और 50% लाइट तो बेकार ही हो गया है इसका जिम्मेदारी किसका है, मुखिया या वार्ड सदस्य ,?

दुर्गापुर पंचायत के 11 नंबर वार्ड में तो कहा लाइट लगा है कुछ पता ही नहीं है,!!


Saurav Samrat - सौरव सम्राट
Saurav Samrat II

ये बात सच है कि छात्रों के ऊपर अगर आप लाठियां या आंसू गैस के गोले छोड़ेंगे, वो पूरी तरह से ग़लत है, इसका विरोध होना चाहि...
22/07/2026

ये बात सच है कि छात्रों के ऊपर अगर आप लाठियां या आंसू गैस के गोले छोड़ेंगे, वो पूरी तरह से ग़लत है, इसका विरोध होना चाहिए। लेकिन ऐसे छात्रों को अच्छे से सबक भी सिखाया जाना चाहिए जो नेपाल और बांग्लादेश का उदाहरण देते हैं। नेपाल में जेन-जी ने क्या किया था? राष्ट्रपिता भवन जला दिया। अपने देश का संसद भवन जला दिया था। हमारे देश का अगर एक युवा भी ऐसी भाषा का इस्तेमाल करे तो ऐसे लोगों का दिमाग सही करना बेहद जरूरी है। ये सरकार की जिम्मेदारी है। जो हमारे अच्छे छात्र हैं, पढ़ाई सही तरीके से चले, जो चाहते हैं परीक्षा लीक ना हो, वो ढंग से चलें। छात्रों के ऊपर कोई बल प्रयोग नहीं होना चाहिए। हम छात्रों के साथ खड़े हैं। छात्र हमारे देश का भविष्य है। भारत सबसे पहले है। सरकारें आएंगी, जाएंगी। ये देश रहना चाहिए। हम छात्रों के साथ खड़े हैं लेकिन उन्हीं छात्रों में अगर कुछ युवा भटके हुए नजर आए और नेपाल बांग्लादेश का उदाहरण दें, तो ऐसे लोगों की पहचान होनी चाहिए। अगर वो बीजेपी के हैं, आरएसएस के हैं, कांग्रेस के या किसी भी पार्टी के हैं। उनका वीडियो, उनके चेहरे हमारे सामने हैं। ऐसे लोगों की पकड़ करके सरकार बताए कि क्या कार्रवाई कर रही है? ऐसे उदाहरण देने वालों के खिलाफ अगर कार्रवाई नहीं हुई तो सरकार का भी निकम्मापन माना जाएगा। अब क्या नेपाल और बांग्लादेश को उदाहरण दिया जाएगा इस देश में?
दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। अब यही दिन देखना बाकी रह गया है कि अपनी संसद को जलाने वाले नेपाल के युवा को आप रोल मॉडल मानेंगे?

पूरा पढियेगा ये विषय आप रो देंगे।शहीद भरत भूषण तिवारी को न्याय मिले इसके लिए ये दोनों गरीब परिवार न्याययिक जांच के जज के...
15/07/2026

पूरा पढियेगा ये विषय आप रो देंगे।
शहीद भरत भूषण तिवारी को न्याय मिले इसके लिए ये दोनों गरीब परिवार न्याययिक जांच के जज के सामने गवाही दिए बिना डरे, इनलोगों को लोग जाती में बांटते है की दलित है और यही दलित परिवार के लोग आज कहे की पंडित बउआ हमारे लिए भगवान थे। उन्हीं की वजह से आज हम ज़िंदा हैं। सुबह-शाम हमारा हाल पूछने आते थे। राशन दिलाया, बिजली लगवाई, और साफ़ पानी दिलाने की भी लड़ाई लड़ रहे थे।
यह कहते-कहते ये दोनों फफक पड़ते थे।
हमारी आँखों के सामने ही पंडित बउआ को मारा गया था। जहाँ बुलाइए, वहाँ चलकर बताएँगे कि उन्हें कैसे मारा गया।

कल इन्होंने अपना वादा निभा दिया।

आज जब लोग बड़े से बड़े एहसान भी चार दिनों में भुला देते हैं, तब इन दोनों ने साबित कर दिया कि भरत तिवारी से इनका रिश्ता सिर्फ़ एहसान का नहीं, बल्कि इंसानियत, सम्मान और अपनापन का था।


Saurav Samrat - सौरव सम्राट
Saurav Samrat II

अरे ई कौन है?😜सर बांकीपुर से भाजपा के उम्मीदवार हैं ये पर इनसे पहिले तो दोसर आकर मेरा आशीर्वाद ले गया। क्या इसके बाद भी ...
15/07/2026

अरे ई कौन है?😜

सर बांकीपुर से भाजपा के उम्मीदवार हैं ये पर इनसे पहिले तो दोसर आकर मेरा आशीर्वाद ले गया। क्या इसके बाद भी कोई नया आनेवाला है? सर इहो भागल जा रहा था, कइसे कइसे पकड़ के लाए हैं और फफेली पकड़ के नामांकन कराये हैं, अपन आसिरवदवा एकरो दे दीजिए 😂भाई पहिले ई सब होता था क्या।पता नहीं ई लोग का का करते हैं।

सच बोलने की कीमत अगर जान बन जाए, तो यह पूरे समाज के लिए चिंता का विषय है।पटना में कथित तौर पर देह व्यापार का खुलासा करने...
14/07/2026

सच बोलने की कीमत अगर जान बन जाए, तो यह पूरे समाज के लिए चिंता का विषय है।

पटना में कथित तौर पर देह व्यापार का खुलासा करने वाले 25 वर्षीय बंटी यादव की अपहरण के बाद हत्या की खबर बेहद दुखद और चिंताजनक है।

यदि इस मामले में यही तथ्य सही हैं, तो दोषियों की निष्पक्ष, तेज़ और कड़ी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। किसी भी व्यक्ति की हत्या लोकतंत्र और कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है,!!

भाई बंटी यादव को भावभीनी श्रद्धांजलि।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति दें।🙏


Samrat Choudhary
Saurav Samrat - सौरव सम्राट
Saurav Samrat II

12/07/2026

र्दनाक सड़क हादसा 😔

तारापुर विधानसभा के #संग्रामपुर_प्रखंड के #तीन_माइल बाजार में तेज रफ्तार ट्रक ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दिया और मौके पर ही मौत हो गई,!!

हम #बिहार_सरकार और जिला प्रशासन से मांग करते हैं कि पीड़ित परिवार को तुरंत उचित मुआवजा और आर्थिक सहायता दी जाए।

परिवार का एकमात्र सहारा चला गया है, इस परिवार को
#न्याय_चाहिए


Samrat Choudhary
Saurav Samrat - सौरव सम्राट
Saurav Samrat II

11/07/2026

बहुत दुखद खबर है 😔

तारापुर विधानसभा के #संग्रामपुर_प्रखंड के #संग्रामपुर_थाना अंतर्गत #तीन_माइल बाजार में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सुनकर मन बहुत भारी हो गया।

महादेव उनकी आत्मा को शांति दे और परिवार को इस मुश्किल घड़ी में हिम्मत दे। 🙏


Samrat Choudhary
Saurav Samrat - सौरव सम्राट
Saurav Samrat II

बांकीपुर विधानसभा में भाजपा के भीतर आखिर क्या चल रहा है? आज जो घटनाक्रम सामने आया है, उसने राजनीतिक गलियारों में कई सवाल...
10/07/2026

बांकीपुर विधानसभा में भाजपा के भीतर आखिर क्या चल रहा है? आज जो घटनाक्रम सामने आया है, उसने राजनीतिक गलियारों में कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अभिषेक बंटी का नामांकन वापस लेना अब सिर्फ एक चुनावी फैसला नहीं, बल्कि चर्चा का बड़ा विषय बन चुका है।

देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी का घोषित उम्मीदवार, वह भी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के विधानसभा क्षेत्र से, अचानक चुनावी मैदान से हट जाए इसे सामान्य राजनीतिक घटना मानना आसान नहीं है। ऐसे फैसलों के पीछे आखिर क्या वजह रही, यही सवाल हर जगह पूछा जा रहा है।

दिलचस्प बात यह भी है कि जब अभिषेक बंटी को उम्मीदवार बनाया गया था, तब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने स्वयं सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उन्हें बधाई दी थी। लेकिन अब नए उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के नाम की घोषणा के बाद उनकी ओर से अब तक कोई सार्वजनिक पोस्ट सामने नहीं आई है।

क्या यह सिर्फ एक संयोग है, या फिर इसके पीछे कोई बड़ा राजनीतिक संदेश छिपा है? फिलहाल इन सवालों के जवाब आने बाकी हैं, लेकिन इतना तय है कि बांकीपुर का यह घटनाक्रम भाजपा की अंदरूनी राजनीति को लेकर चर्चाओं को और तेज कर रहा है।

हर्ष फायरिंग केस: बिहार के BJP विधायक श्री राजू सिंह जी को 4 साल की जेल  और 25 लाख मुआवजा,दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट न...
04/07/2026

हर्ष फायरिंग केस: बिहार के BJP विधायक श्री राजू सिंह जी को 4 साल की जेल और 25 लाख मुआवजा,

दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने शनिवार को बिहार के बीजेपी विधायक श्री राजू कुमार सिंह को 2018 के चर्चित हर्ष फायरिंग मामले में चार साल की सजा सुनाई. वह फिलहाल बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की साहेबगंज विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक हैं. इस घटना में एक महिला डॉक्टर की मौत हो गई थी. कोर्ट ने विधायक श्री राजू तिवारी जी पर 25 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है. स्पेशल जज विशाल गोगने ने सजा का ऐलान करते हुए कहा कि दोषी को आईपीसी की धारा 304 पार्ट-II के तहत चार साल की साधारण कैद और आर्म्स एक्ट के तहत दो महीने की सजा दी जाती है.!!


Saurav Samrat - सौरव सम्राट
Saurav Samrat II

हमें तेजस्वी यादव जी से उम्मीद थी कि विपक्ष के नेता की जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए बिलौटी गाँव जाएंगे, परंतु तेजस्वी ...
04/07/2026

हमें तेजस्वी यादव जी से उम्मीद थी कि विपक्ष के नेता की जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए बिलौटी गाँव जाएंगे, परंतु तेजस्वी जी नहीं गये। जबकि चिराग पासवान सत्ता पक्ष के होते हुए बिलौटी गये। खैर दोष तेजस्वी जी का नहीं है, गर्मी बहुत ज्यादा है, बिहार मे क्यू तेजस्वी जी,?


Chirag Paswan
Lok Janshakti Party
Tejashwi Yadav
R.J.D - राष्ट्रीय जनता दल
Saurav Samrat - सौरव सम्राट
Saurav Samrat II

Address

Bhagalpur

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Saurav Samrat - सौरव सम्राट posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Saurav Samrat - सौरव सम्राट:

Shortcuts

Share