Quick Action - Appreciation

Quick Action - Appreciation For the people by the people

आज आदरणीय Rajinder Gandotra  जी ने  BSL School's Old Student Association ग्रुप में एक फोटो शेयर की।बहुत बहुत शुक्रिया आप...
10/07/2021

आज आदरणीय Rajinder Gandotra जी ने BSL School's Old Student Association ग्रुप में एक फोटो शेयर की।बहुत बहुत शुक्रिया आपका जो आप की वजह से सब वो लोग आज अपने पुराने समय को याद कर रहे हैं जहां पर जिस स्थान पर वो जन्में,अपना बचपन बिताया,या बीबीएमबी प्रोजेक्ट के समय वो यहां आए।अपने जीवन के कई साल उन्होंने इस सुंदरनगर में बिताए, कई लोगों ने अपने घर यहीं बना लिए जो सुंदरनगर से दूर नहीं होना चाहते थे, कुछ लोग रिटायर होकर वापस अपने स्थान चले गए जहां से वह आए थे, आज उन्होंने इस ओपन थिएटर से जुड़े अपनी कुछ यादें सांझा कि,पुरानी बातें सुन कर मन बहुत उत्सुक व खुश हुआ की इस थिएटर के मंच पर छोटे से लेकर बड़े अदाकार,राजनेता तक अपनी अदाकारी दिखा चुके हैं , पर आज जो इस ओपन थिएटर का हाल है उसे देख कर बहुत दुख है,की क्यों इसे अनदेखा किया गया।पुराने लोग जिस हाल में सुंदरनगर को किसी कारण या मजबूरी में छोड़ कर यहां से वापिस अपने स्थान गए थे ।आज जब उन्होंने यहां का हाल देखा तो उन्हें भी दुख हुआ।कॉमेंट्स में जरूर पढ़िएगा।

दोस्तों क्या इस ओपन थिएटर को ठीक नहीं किया जा सकता क्या इसका रख रखाव अच्छे ढंग से नहीं किया जा सकता।

कृपया मार्ग दर्शन जरूर करें।सुझाव या तरीका जरूर बताएं कैसे ये सब किया जाए।

17/06/2021

Quick Action - Appreciation 👏👏❤️.kardo bhai ko aur famous. . 🙏Now your turn to give him (life saver)Respect.

17/06/2021

Help! Help! Help! 🙏

प्राप्त जानकारी के अनुसार  वार्ड नंबर 7 बनाइक में पिछले कल तेज  बारिश और तूफान  से घरों को खतरा।1).यह दूसरी बार है जब भा...
12/06/2021

प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 7 बनाइक में पिछले कल तेज बारिश और तूफान से घरों को खतरा।

1).यह दूसरी बार है जब भारी वर्षा होती है और हमारे घर पर पेड़ गिरते हैं। ओले, बिजली और बवंडर। तेज आंधी से घरों और संपत्ति को व्यापक नुकसान हो सकता है। आंधी के दौरान बिजली एक बड़ा खतरा है।
2).कई बार हम बिजली विभाग के माध्यम से इन बड़े पेड़ों के मुकुट और शाखाओं को ट्रिम करवाते हैं!लेकिन हर बसंत के मौसम में यह समस्या फिर से पैदा हो जाति है!
3).हम प्रशासन से अनुरोध करते हैं! कृपया इस समस्या के लिए कुछ लाभकारी कार्रवाई करे।

आवेदक और जानकारी सौजन्य : शुभांक जोशी वार्ड नंबर 7 बनाइक।

Do Appreciate . अब सिर्फ काम बोलेगा। यह कार्य किसी किराएदार द्वारा किया गया था पता करने पर मालूम चला कि उसी दिन वह अपना ...
12/06/2021

Do Appreciate . अब सिर्फ काम बोलेगा। यह कार्य किसी किराएदार द्वारा किया गया था पता करने पर मालूम चला कि उसी दिन वह अपना किराए का मकान खाली करके कहीं और शिफ्ट हो गए हैं।

12/06/2021

सुस्वागतम दोस्तों यह पेज उन रियल हीरोज के लिए समर्पित है, जो जनता में रहकर जनता का काम करते हैं, फिर चाहे वो कोई सरकारी पद पर विराजमान हो , या कोई राजनीतिक दल हो या फिर कोई आम जनता हो। दोस्तों लोग बुराई को तो बहुत बढ़-चढ़कर दिखाते हैं लेकिन किसी के द्वारा किया गया कोई अच्छा काम कोई ही दिखाता है । दोस्तों यह पेज उन्हीं रियल हीरोज के लिए समर्पित है। हम जानते हैं, कि वह लोग यह कार्य किसी पहचान के लिए या किसी फायदे के लिए नहीं करते हैं। लेकिन हम सबका फर्ज है कि ऐसे लोगों की पहचान होना और उनके द्वारा किए गए संबंधित कार्य की सराहना करना बहुत जरूरी है। ताकि उन्हें देख और लोग भी अच्छे कार्य करने के लिए प्रेरित हो सकें और समाज का चेहरा बने। एक पुरानी कहावत है कि अच्छे काम की शुरुआत घर से ही होती है। तो आप सभी लोगों से निवेदन है कि अगर आप अपने आसपास कोई भी अच्छा या कोई भी ऐसा कार्य जो किसी व्यक्ति विशेष द्वारा किसी के लिए किया गया हो या कोई ऐसा कार्य जो जरूरी तौर पर होना चाहिए, तो उसकी जानकारी हमें वीडियो बनाकर और उससे संबंधित फोटो खींचकर हमें भेजें ताकि हम उसे अपनी पोस्ट द्वारा सभी के साथ साझा कर सकें और किसी जरूरी कार्य की जानकारी संबंधित व्यक्ति विशेष तक समय रहते पहुंच सके।

नोट :- हम एक बार फिर स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि यह पेज किसी भी राजनीतिक दल को सपोर्ट नहीं करता है।

यह पेज उन सभी लोगों के लिए है जो जनता का कार्य जनता के हित में जनता के बीच में रहकर करते हैं।

धन्यवाद: इस कार्य में आप सभी का सहयोग बहुत जरूरी है। कृपया सहयोग जरुर करें।

Address

Sundernagar
Sundarnagar
175018

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Quick Action - Appreciation posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Quick Action - Appreciation:

Share