Kajal Arts & daily creativity.

Kajal Arts & daily creativity. Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Kajal Arts & daily creativity., Silvassa.

26/09/2024
चलो एक बार फिर शहीदों की कहानी याद करे....जो मर मिटे देश के लिए चलो एक बार फिर उनकी कहानी याद करे ,अपना खून बहा के आजादी...
14/08/2024

चलो एक बार फिर शहीदों की कहानी याद करे....
जो मर मिटे देश के लिए चलो एक बार फिर उनकी कहानी याद करे ,
अपना खून बहा के आजादी दे गए हमको जो तोहफे में उन जवानो की मेहरबानी याद करे l
रह गए जिनके बलिदान की कहानियाँ किताबों में ,
दिख जाएगा ओ दर्द आज भी सरहद पे लड़ रहे दूसरे सैनिकों के आँसुओ के के सैलाबों में ,
जिस शहीद ने अपने उम्र के बारे में नहीं सोचा आज तिरंगे के नीचे खड़े होकर चलो उनकी जवानी याद करे,
जो मर मिटे देश के लिए चलो एक बार फिर उनकी कहानी याद करे l
आज़ादी के लिए जब लड़ रहे थे हमारे जवान सरहद पर,
कहर टूट रहे थे उस समय ना जाने कितने घरो पर.
ना जाने कितनी माँये रोयी थी , ना जाने कितनी रातें अपनी आंखे आंसुओं से भीगोयी थी ,
खो दिया जिन विरांगनाओं ने अपने वीर पतियों को उनकी आखिरी निशानी याद करे ,
जो मर मिटे देश के लिए चलो एक बार फिर उनकी कहानी याद करे I
अंतिम संस्कार करते हुए ना जाने कितने पिता का दिल भी रोया होगा ,
क्या बीती होगी उस पिता के दिल पर जिन्होंने अपने से पहले अपने बेटे को खोया होगा ,
चलो उस पिता की दी गई विनम्र श्रद्धांजली को याद करे, जो मर मिटे देश के लिए चलो एक बार फिर उनकी कहानी याद करे I

काजल सिंह

नमन है वीर जवानों को....आओ नमन करें हमारे देश के वीर जवानों को ,जो शहीद होकर दे गए हमको मौका तिरंगा लहराने को. ये आज़ादी...
14/08/2024

नमन है वीर जवानों को....
आओ नमन करें हमारे देश के वीर जवानों को ,
जो शहीद होकर दे गए हमको मौका तिरंगा लहराने को.
ये आज़ादी का उत्सव उन शहीदों की वजह से ही आया है,
जिस मां के लाल ने सरहद पर हमारे लिए दिन रात खून पसीना बहाया है .
गर्व है हमे उन अमर शहीदों पर ,
जो गोली खा गए देश के लिए सरहद पर डटकर .
तिरंगे के तीनो रंग हमें बहुत कुछ सिखाती है ,
तभी तो हर अमर जवानों मिट्टी इसमें लिपट जाती है .
ना जाने कितनी माताओं ने बलिदान दे दिया अपने सपूतों की,
देश को आजादी दिलाने के लिए जब उन जवानों की खुन की नदिया बही.
चलो शपथ लेते हैं उनके शहादत में हमेशा सिर झुकाएंगे ,
जो हमको आजाद कर गए उनके लिए हमेशा इस तिरंगे के नीचे आएंगे.
जो शहीद हो गए उनको कभी तुम भूल मत जाना,
जिस तिरंगे के लिए हमने जवानो को खोया है उसे हमेशा गर्व से यू ही लहराना.
खा लो कसम झुकने नहीं देंगे तिरंगे की शान को,
आओ फिर से नमन करे हमारे देश के वीर जवानों को.

काजल सिंह.

appreciation 😊.....
08/08/2024

appreciation 😊.....

ये बारिश की बूंदे...ये बारिश की बूंदे कुछ कहती है ,इन्हें दिशाओं का फर्क कहा ये तो अपनी धुन में बहती है lमन तो मेरा भी ह...
08/08/2024

ये बारिश की बूंदे...

ये बारिश की बूंदे कुछ कहती है ,
इन्हें दिशाओं का फर्क कहा ये तो अपनी धुन में बहती है l
मन तो मेरा भी है आज एक बार बहक जाने का ,
और दिल कर रहा फिर से एक बार वसंत ऋतु के फूलो की तरह महक जाने का l
ऐसे तो सबकी जिंदगी में गम है,
बस किसी के जिंदगी में जादा तो किसी के जिंदगी में कम है I
मैंने भी विचार किया कि क्यों न खुल के जिया जाए इन लम्हों को , ना जाने मेरी उम्र कितनी कम हो l
आज हमे भी भीगा दिया उन बारिश की बूंदों ने ,
और एक बार फिर से खिचकर ले गई मेरी जिंदगी को मेरे बचपन में l
लौट कर जब जाने लगी बारिश तो उसने मेरे से एक बात कही ,
ऐसे ही हमेशा खुश रहना क्योंकि तुम्हारी ये जिंदगी अब किसी की मोहताज नहीं रही l

काजल सिंह.

आपकी ख़ामोशी...आपका यूं खामोश होना बहुत कुछ बयां करता है ,जानते हैं लौट कर नहीं आएंगे आप पहले जैसे फिर भी ये दिल आपका ही...
08/08/2024

आपकी ख़ामोशी...

आपका यूं खामोश होना बहुत कुछ बयां करता है ,
जानते हैं लौट कर नहीं आएंगे आप पहले जैसे फिर भी ये दिल आपका ही इंतजार करता है l

काजल सिंह.

वो मेरी मंजिल तुझ तक पहुंचने के लिए और कितने  संघर्ष करने पड़ेंगे !माना की ज़िद्दी बहुत हूँ मैं अपने सपनों के लिए पर कब ...
07/08/2024

वो मेरी मंजिल तुझ तक पहुंचने के लिए और कितने संघर्ष करने पड़ेंगे !
माना की ज़िद्दी बहुत हूँ मैं अपने सपनों के लिए पर कब तक हम दुनिया से लड़ेंगे ,
ज़रूरी नहीं कि मेरी जीत ही हो जाये पर अगर मेहनत किया है मैंने अपने सपनों के लिए तो दिल चाहता है कि ये मेहनत कुछ तो अपने रंग दिखाये ,
हा पता है मुझे की हार जाती हूं मैं कभी-कभी और लौट जाना चाहती हूं !
लेकिन आधे रास्ते से लौटना मुनासिब नहीं लगता इसलिए तेरे तक हर हाल में पहुचना चाहती हूँ ,
जानती हूँ कि वक़्त लगेगा लेकिन एक दिन ये ज़रूर होगा,
मेरे मंजिल के करीब पहुंच जाने के बाद कोई तो होगा मेरा जो मुझे दूर से देखकर खुश हो रहा होगा.

काजल सिंह.

खूबसूरत है जिंदगी इसको प्यार से जिकर देखो,हर लम्हा यहाँ बेहतरीन लगेगा बस हर लम्हे को बान्हो में भरकर तो देखो !जिंदगी में...
30/05/2024

खूबसूरत है जिंदगी इसको प्यार से जिकर देखो,
हर लम्हा यहाँ बेहतरीन लगेगा बस हर लम्हे को बान्हो में भरकर तो देखो !
जिंदगी में सबके यहां गम है,
किसी के जादा तो किसी के कम है !
बस फ़र्क ये है की किसी के पास हजारो होते है बताने के लिए,
और किसी के पास कोई एक भी नहीं होता अपना गम दिखाने के लिए !
लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि तुम जिंदगी जीना छोड़ दो,
ऐ नहीं की भूल जाओ सबको और सांसो से नाता तोड़ दो !
खुशहाल लगेगी जिंदगी बीते लम्हो को याद कर के तो देखो,
हर लम्हा यहां बेहतरिन है बस अपने गम भूलाकर तो देखो.

काजल सिंह.

अपनी राह चलते रहो अपनी जिंदगी में रोज आगे बढ़ते रहो ,हा रास्ते में आएगी बहुत सारी रुकावट लेकिन हार मत मानना तुम थक कर,अभ...
29/05/2024

अपनी राह चलते रहो अपनी जिंदगी में रोज आगे बढ़ते रहो ,
हा रास्ते में आएगी बहुत सारी रुकावट लेकिन हार मत मानना तुम थक कर,
अभी तो बहुत कुछ करना बाकी है, अभी तो जिंदगी में आगे बढ़ना बाकी है,
दुनिया में आये हो तो कुछ कर के दिखाना है खाली हाथ आये तो थे,
लेकिन इस दुनिया से कुछ नाम कमा के जाना है

काजल सिंह.

उस पर इल्ज़ाम मत लगाना कुछ तो मजबूरी उसकी भी रही होगी,हा अलग तो दोनों हुये पर जमाने की बातें उसने भी सही होगी !मैं उससे ...
22/05/2024

उस पर इल्ज़ाम मत लगाना कुछ तो मजबूरी उसकी भी रही होगी,
हा अलग तो दोनों हुये पर जमाने की बातें उसने भी सही होगी !
मैं उससे दुर हो जाऊं इसलिए अपने दिल का हाल उसने भी नहीं बताया,
भूल गयी रहूंगी उसको यह सोचकर शायद वो कभी लौट कर नहीं आया !

काजल सिंह.

Address

Silvassa

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Kajal Arts & daily creativity. posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Kajal Arts & daily creativity.:

Share