Sheohar Jila

Sheohar Jila शिवहर जिला के सभी खबरों के लिए पेज को फॉलो जरूर करें

शिवहर- खौफनाक मंजर: कमरे में कैद रहा परिवार, चोरों ने उड़ाए लाखों के जेवरात और शादी के कपड़े! 🚨😰शिवहर जिले के तरियानी छप...
15/05/2026

शिवहर- खौफनाक मंजर: कमरे में कैद रहा परिवार, चोरों ने उड़ाए लाखों के जेवरात और शादी के कपड़े! 🚨😰
शिवहर जिले के तरियानी छपरा थाना अंतर्गत सौली गाँव (वार्ड 03) में बीती रात अपराधियों ने दुस्साहस की सारी हदें पार कर दीं। 14 मई की आधी रात को अज्ञात चोरों ने संजय कुमार सिंह के घर को निशाना बनाया।

📍 वारदात का तरीका:
शातिर चोरों ने पहले सो रहे परिजनों के कमरों को बाहर से बंद कर दिया ताकि कोई विरोध न कर सके। इसके बाद इत्मीनान से घर खंगाला और लगभग 15 लाख रुपये के जेवरात, 60 हजार नकद और घर में होने वाली शादी के लिए रखे नए कपड़े लेकर फरार हो गए।

🚨 पुलिस की कार्रवाई:
सुबह पड़ोसियों की मदद से परिवार को कमरों से बाहर निकाला गया। घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ सुशील कुमार और थानाध्यक्ष रंजीत कुमार गुप्ता ने दल-बल और डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुँचकर जांच शुरू कर दी है।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गाँव में आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा बढ़ाने और जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

शिवहर में फिर वही कहानी: हादसा, अस्पताल और फिर रेफर! आज शिवहर जिले के पिपराही थाना क्षेत्र के धनकौल बांध के पास एक भीषण ...
15/05/2026

शिवहर में फिर वही कहानी: हादसा, अस्पताल और फिर रेफर!
आज शिवहर जिले के पिपराही थाना क्षेत्र के धनकौल बांध के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ। एक डीजे वाहन और मोटरसाइकिल के बीच हुई जोरदार टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

ग्रामीणों की मदद से उन्हें सदर अस्पताल पहुँचाया गया, लेकिन हमेशा की तरह वहां से उन्हें मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया।

बड़ा सवाल: आखिर कब तक? 🤔
शिवहर को जिला बने बरसों बीत गए, लेकिन स्वास्थ्य व्यवस्था आज भी वेंटिलेटर पर है।

आखिर कब तक शिवहर वासी इलाज के अभाव में 'रेफर' होते रहेंगे?

कब तक एम्बुलेंस की भागदौड़ में रास्ते में ही मरीज दम तोड़ते रहेंगे?

क्या शिवहर को कभी एक बेहतर ट्रॉमा सेंटर या विशेषज्ञ डॉक्टर नसीब होंगे?

प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से निवेदन है कि 'रेफर' करने के इस अंतहीन सिलसिले को रोकने के लिए सदर अस्पताल की व्यवस्था दुरुस्त करें। शिवहर की जनता को केवल आश्वासन नहीं, आधुनिक इलाज चाहिए।

घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं। 🙏

14/05/2026

सियासी सुगबुगाहट: क्या रितु जायसवाल थामेंगी BJP का दामन?
बिहार की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज है! शिवहर लोकसभा की पूर्व प्रत्याशी और चर्चित नेत्री रितु जायसवाल को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है।

मुख्य बातें:

वायरल ऑडियो: सोशल मीडिया पर एक कॉल रिकॉर्डिंग वायरल हो रही है, जिसमें उनके अगले राजनीतिक कदम के संकेत मिल रहे हैं।

BJP से बढ़ती नजदीकियां: राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि रितु जायसवाल जल्द ही भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सदस्यता ले सकती हैं।

RJD से दूरी: पिछले कुछ समय से राजद के साथ उनके मतभेद और टिकट वितरण को लेकर नाराजगी जगजाहिर रही है।

क्या रितु जायसवाल का 'कमल' के साथ जाना शिवहर और बिहार की राजनीति में नया समीकरण बनाएगा? आपकी क्या राय है?

शिवहर सदर अस्पताल में लापरवाही की भेंट चढ़ी एक और जिंदगी! आखिर कब तक? 😡🏥शिवहर जिले के पिपरही थाना क्षेत्र (परसौनी बैज गां...
14/05/2026

शिवहर सदर अस्पताल में लापरवाही की भेंट चढ़ी एक और जिंदगी! आखिर कब तक? 😡🏥
शिवहर जिले के पिपरही थाना क्षेत्र (परसौनी बैज गांव, वार्ड-7) की रहने वाली रिंकू पासवान (पति: ललन पासवान) की सरोजा सियाराम सदर अस्पताल में मौत ने स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोल दी है। प्रसव (डिलीवरी) से पहले हुई इस मौत का कारण परिजनों ने सीधे तौर पर डॉक्टरों की लापरवाही को बताया है।

साहब! जांच के आदेश तो हर बार दिए जाते हैं, कार्रवाई कब होगी?

🔴 सवाल प्रशासन से: आम जनता से गलती हो तो तुरंत पुलिसिया कार्रवाई होती है, लेकिन सफेद कोट और सरकारी रसूख वालों पर 'जांच' का लंबा खेल क्यों खेला जाता है?

🔴 सवाल व्यवस्था से: क्या गरीब की जान इतनी सस्ती है कि अस्पताल इलाज के बजाय 'मौत का घर' बन जाएं? जिलाधिकारी महोदया ने जांच के आदेश तो दिए हैं, लेकिन क्या यह सिर्फ गुस्सा शांत करने के लिए है या दोषियों को सजा भी मिलेगी?

लगातार हो रही ऐसी घटनाओं के बाद भी अगर सुधार नहीं होता, तो यह साफ है कि सरकारी तंत्र को अपने वरीय अधिकारियों के आदेशों का कोई खौफ नहीं है।

हम मांग करते हैं कि इस मामले की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच हो और दोषी डॉक्टरों/कर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए। रिंकू पासवान के परिवार को न्याय मिलना ही चाहिए! 🙏

शिवहर: 8 हजार घूस लेते बड़ा बाबू गिरफ्तार!निगरानी विभाग की टीम ने जिला कृषि कार्यालय के बड़ा बाबू बिजेन्द्र कुमार को 8,0...
14/05/2026

शिवहर: 8 हजार घूस लेते बड़ा बाबू गिरफ्तार!
निगरानी विभाग की टीम ने जिला कृषि कार्यालय के बड़ा बाबू बिजेन्द्र कुमार को 8,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा। नगर थानाध्यक्ष ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। ⚖️👮‍♂️

भ्रष्टाचारियों की अब खैर नहीं! 🚫

क्या एक सोने की चेन की कीमत बेटी की जान से बढ़कर है? बिहार से आई यह खबर रूह कंपा देने वाली है। शादी के मात्र 4 दिन बाद एक...
14/05/2026

क्या एक सोने की चेन की कीमत बेटी की जान से बढ़कर है?
बिहार से आई यह खबर रूह कंपा देने वाली है। शादी के मात्र 4 दिन बाद एक बेटी का शव सिर्फ इसलिए मिलता है क्योंकि उसका परिवार ससुराल वालों को 'सोने की चेन' नहीं दे पाया।

💔 बेटी पुकारती रही, परिवार उम्मीद करता रहा...
लड़की फोन पर रोती रही, "भैया मुझे प्रताड़ित किया जा रहा है।" घरवाले इस झूठी उम्मीद में रहे कि 'समय के साथ सब ठीक हो जाएगा'। पर ठीक कुछ नहीं हुआ, अंत में मिला तो सिर्फ पति का यह खौफनाक संदेश— "अब तेरी बहन घर नहीं, उसकी लाश जाएगी।"

आज हमें खुद से कुछ कड़वे सवाल पूछने होंगे:

क्या हम अपनी बेटियों को इसलिए पालते-पोसते हैं कि कोई लालची परिवार उसे दहेज के लिए मार डाले?

'लोग क्या कहेंगे' के डर से हम अपनी बेटियों को नरक में वापस क्यों भेज देते हैं?

बिहार और यूपी जैसे राज्यों में दहेज हत्या के बढ़ते आंकड़े आखिर कब रुकेंगे?

⚠️ देशवासियों से हाथ जोड़कर विनती है:

दहेज के भूखों को बेटी मत दो: जो घर शादी से पहले या बाद में पैसे या सामान की मांग करे, वहां अपनी बेटी का हाथ कभी न थामें।

बेटी को काबिल बनाओ: उसे इतना पढ़ाइए कि वह खुद के पैरों पर खड़ी हो सके और गलत के खिलाफ लड़ सके।

उसे अकेला मत छोड़ो: अगर आपकी बेटी शिकायत कर रही है, तो उसे गंभीरता से लें। लोक-लाज के चक्कर में उसकी जान जोखिम में न डालें।

सोच बदलिए, समाज बदलिए। बेटी बचाओ, दहेज भगाओ! 🙏

तरियानी छपरा पुलिस ने दिखाई मानवता, भटकी बच्ची को सुरक्षित घर पहुंचायाशिवहर। मंगलवार को थानाध्यक्ष तरियानी छपरा को सूचना...
13/05/2026

तरियानी छपरा पुलिस ने दिखाई मानवता, भटकी बच्ची को सुरक्षित घर पहुंचाया
शिवहर। मंगलवार को थानाध्यक्ष तरियानी छपरा को सूचना प्राप्त हुई कि एक मानसिक रूप से विक्षिप्त बच्ची क्षेत्र में भटक रही है। सूचना प्राप्त होते ही तरियानी छपरा थाना पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त बच्ची को सुरक्षित संरक्षण में लिया गया। बच्ची मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हो रही थी तथा अपने घर एवं परिजनों के संबंध में स्पष्ट जानकारी देने में असमर्थ थी। पुलिसकर्मियों ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए बच्ची को सुरक्षित संरक्षण में लेकर उसे भोजन एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई।

इसके उपरांत पुलिस टीम द्वारा धैर्य एवं सूझबूझ से बच्ची से बातचीत कर आवश्यक जानकारी जुटाई गई। आसपास के थाना क्षेत्रों एवं सोशल मीडिया माध्यमों से भी जानकारी साझा की गई। लगातार प्रयास एवं सत्यापन के बाद बच्ची की पहचान सरिता कुमारी, पिता– जलंधर भगत, ग्राम– सलेमपुर, थाना– तरियानी, जिला– शिवहर के रूप में की गई।

आवश्यक पूछताछ एवं सत्यापन उपरांत बच्ची को सकुशल उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। बच्ची को सुरक्षित देखकर परिजनों ने पुलिस की तत्परता, संवेदनशीलता एवं मानवीय व्यवहार के लिए आभार व्यक्त किया।

क्षेत्रीय नागरिकों ने भी पुलिस के इस सराहनीय कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि पुलिस ने केवल अपनी ड्यूटी ही नहीं निभाई, बल्कि मानवता और संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण भी प्रस्तुत किया है।

रात के अंधेरे में शराब की डील कर रहा तस्कर धराया, ग्लैमर बाइक और भारी खेप जब्तशिवहर जिले के तरियानी थाना क्षेत्र से शराब...
12/05/2026

रात के अंधेरे में शराब की डील कर रहा तस्कर धराया, ग्लैमर बाइक और भारी खेप जब्त
शिवहर जिले के तरियानी थाना क्षेत्र से शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने की दिशा में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। दिनांक 11 मई 2026, रविवार की रात करीब 09:30 बजे तरियानी थानाध्यक्ष विनय प्रसाद को एक गुप्त सूचना प्राप्त हुई। सूचना के मुताबिक, नरवारा गांव में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब की खरीद-बिक्री का खेल चल रहा था। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल नरवारा में छापेमारी की।

पुलिस की भनक लगते ही मौके पर मौजूद शराब विक्रेता अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर एक खरीदार को धर दबोचा। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान नरवारा निवासी 41 वर्षीय अरुण कुमार, पिता जितनारायण कुंवर के रूप में हुई है। पुलिस ने जब मौके पर तलाशी ली, तो वहां से एक ग्लैमर मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर BR06DU 1883) बरामद की गई, जिस पर शराब की खेप लदी थी।

बरामदगी के विवरण के अनुसार, कुल 17,250 ग्राम (लगभग 17.25 लीटर) विदेशी शराब जब्त की गई है। इसमें अंग्रेजी शराब की 20 बड़ी बोतलें और 13 छोटी बोतलें शामिल हैं। पुलिस ने शराब और बाइक को जब्त करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल, पुलिस फरार विक्रेता की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। इस कार्रवाई से इलाके के शराब तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस का कहना है कि शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ यह अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

बेलहीया समेत जिले के 13 पंचायतों में कल लगेगा सहयोग शिविर, हर विभाग की शिकायतों का होगा ऑन-द-स्पॉट पंजीकरण: डीएम प्रतिभा...
11/05/2026

बेलहीया समेत जिले के 13 पंचायतों में कल लगेगा सहयोग शिविर, हर विभाग की शिकायतों का होगा ऑन-द-स्पॉट पंजीकरण: डीएम प्रतिभा रानी

शिवहर। विकसित भारत-समृद्ध बिहार अभियान के तहत आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से जिला प्रशासन शिवहर द्वारा मंगलवार को जिले के 13 पंचायतों में “आपकी समस्या, हमारा संकल्प – समाधान आपके द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा।
जिलाधिकारी प्रतिभा रानी ने प्रेस वार्ता में बताया कि राज्य सरकार की अभिनव पहल के तहत आयोजित इस शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों एवं समस्याओं का आवेदन एक ही स्थान पर प्राप्त किया जाएगा तथा उनका समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राप्त शिकायतों का निपटारा 30 दिनों के भीतर करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
डीएम ने बताया कि जिन पंचायतों में शिविर लगाया जाएगा उनमें नयागांव पूर्वी, नयागांव पश्चिमी, दोस्तियां, बराही जगदीश, सुगिया कटसरी, ताजपुर, माधोपुर अनंत, खुरपट्टी, बेलहिया विशंभरपुर, अटकोनी, अंबा दक्षिणी तथा बसहिया शेख पंचायत शामिल हैं। शिविर में जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ पंचायत एवं प्रखंड स्तर के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वे अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन शिविर में जमा करें, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक आसानी से पहुंचाया जा सके। डीएम ने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।जिलाधिकारी ने बताया कि शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों का विधिवत पंजीकरण किया जाएगा तथा संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा उनके निष्पादन की निगरानी की जाएगी। सहयोग शिविर के सफल एवं प्रभावी संचालन के लिए जिला स्तर पर वरीय पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति भी की गई है।उन्होंने जानकारी दी कि आगामी 19 मई मंगलवार को भी सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा।

बिहार में बेखौफ बदमाश सानिया को सरेआम मारी गोली, शरीर में फंसी बुलेट, चीखों से थर्राया पूरा गांवबिहार के सीतामढ़ी जिले स...
09/05/2026

बिहार में बेखौफ बदमाश सानिया को सरेआम मारी गोली, शरीर में फंसी बुलेट, चीखों से थर्राया पूरा गांव

बिहार के सीतामढ़ी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां बेखौफ अपराधियों ने एक 18 वर्षीय युवती को अपना निशाना बनाया। मिली जानकारी के अनुसार, जिले के एक गांव में रहने वाली सानिया (परिवर्तित नाम) देर शाम घर से बाथरूम के लिए बाहर निकली थी। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे अज्ञात अपराधियों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली सीधे युवती की कमर में जा धंसी, जिसके बाद वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ी। गोली चलने की आवाज सुनकर जब तक परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर वहां से फरार हो चुके थे।

परिजनों ने आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल सानिया को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया है। बताया जा रहा है कि गोली अभी भी युवती की कमर में ही फंसी हुई है, जिस कारण उसकी हालत अत्यंत चिंताजनक बनी हुई है। वह फिलहाल अस्पताल के बिस्तर पर जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है। इस घटना के बाद से पीड़िता के घर में कोहराम मचा हुआ है और माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।

वहीं, सरेआम हुई इस गोलीबारी से पूरे इलाके में दहशत और तनाव का माहौल व्याप्त है। स्थानीय ग्रामीणों में पुलिस प्रशासन के प्रति भारी आक्रोश देखा जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से कुछ खोखे भी बरामद किए हैं। वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों की पहचान के लिए संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हालांकि, अब तक हमले के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस पुरानी रंजिश और अन्य संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की सघन जांच कर रही है।

शिवहर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, जिला जज व डीएम प्रतिभा रानी ने किया उद्घाटनशिवहर। व्यवहार न्यायालय, शिवहर परिसर ...
09/05/2026

शिवहर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, जिला जज व डीएम प्रतिभा रानी ने किया उद्घाटन

शिवहर। व्यवहार न्यायालय, शिवहर परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन शनिवार को उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला एवं सत्र न्यायाधीश, जिला पदाधिकारी प्रतिभा रानी, फैमिली जज, एसडीपीओ सुशील कुमार तथा जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर न्यायिक अधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत आम लोगों को सुलभ, त्वरित एवं कम खर्च में न्याय दिलाने का प्रभावी माध्यम है। लोक अदालत के जरिए लंबित मामलों का आपसी सहमति से निष्पादन कर लोगों को शीघ्र राहत प्रदान की जाती है।

कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के मामलों जैसे बैंक ऋण, पारिवारिक विवाद, मोटर दुर्घटना दावा, बिजली बिल, राजस्व एवं अन्य सुलह योग्य मामलों की सुनवाई की गई। बड़ी संख्या में पक्षकारों ने अपने मामलों के निष्पादन हेतु भाग लिया।

जिला जज ने कहा कि लोक अदालत न्यायपालिका की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे न्यायालयों में लंबित मामलों का बोझ कम होता है और लोगों को त्वरित न्याय मिलता है। वहीं डीएम प्रतिभा रानी ने प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम के दौरान न्यायिक पदाधिकारियों, अधिवक्ताओं, प्रशासनिक अधिकारियों एवं आम नागरिकों की उपस्थिति रही। आयोजन को सफल बनाने में न्यायालय प्रशासन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Address

Sheohar
843329

Telephone

+916205466056

Website

https://youtube.com/@user-ol4hw7db6w YouTube

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sheohar Jila posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category