India awaaz

Call Website Contact the business

India awaaz national news india awaaz

भाई  soni
14/09/2026

भाई soni

नवगठित सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिलाध्यक्षों की संयुक्त बैठक संपन्नआज राजस्थान प्र...
08/08/2026

नवगठित सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिलाध्यक्षों की संयुक्त बैठक संपन्न

आज राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवगठित सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिलाध्यक्षों की संयुक्त बैठक प्रदेश कांग्रेस कार्यालय, जयपुर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम स्वामी ने की।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली उपस्थित रहे। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सामाजिक एवं आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों को संगठनात्मक ढांचे में सक्रिय रूप से शामिल किया जाए तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाया जाए। बैठक का मुख्य फोकस संगठनात्मक विस्तार एवं आगामी चुनावों की तैयारियों पर केंद्रित रहा।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस महासचिव (संगठन) ललित तूनवाल, वार रूम चेयरमैन एवं महासचिव जसवंत गुर्जर तथा प्रदेश महासचिव स्वर्णिम चतुर्वेदी सहित प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं विभिन्न जिलों के जिलाध्यक्ष उपस्थित रहे।
बैठक के पश्चात भारत छोड़ो आंदोलन स्मृति दिवस के अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से शहीद स्मारक तक शांतिपूर्वक पैदल मार्च निकाला। शहीद स्मारक पहुंचकर स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम स्वामी ने कहा कि नवगठित टीम सामाजिक न्याय, समानता एवं वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है तथा संगठन को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने का प्रयास जारी रहेगा।
Govind Singh Dotasra Tika Ram Jully Vickram Swami

राजस्थान कांग्रेस के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ की नई कार्यकारिणी, 102 पदाधिकारी और 34 जिलाध्यक्ष नियुक्त। राज...
08/07/2026

राजस्थान कांग्रेस के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ की नई कार्यकारिणी, 102 पदाधिकारी और 34 जिलाध्यक्ष नियुक्त।

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ की नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष विक्रम स्वामी ने नई कार्यकारिणी की सूची जारी करते हुए प्रदेश संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

आज घोषित सूची के अनुसार प्रदेश कार्यकारिणी में 102 पदाधिकारियों को विभिन्न दायित्व सौंपे गए हैं। इसके साथ ही प्रदेशभर के 34 जिलाध्यक्षों की भी नियुक्ति की गई है। नई टीम में संगठन विस्तार, सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने तथा कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया है।

प्रदेश अध्यक्ष विक्रम स्वामी ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों एवं जिलाध्यक्षों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन की मजबूती, सामाजिक समरसता तथा जनहित के मुद्दों पर सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया। नई कार्यकारिणी की घोषणा के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है

Govind Singh Dotasra
Swami

 #राज्यसभा चुनाव  #नामांकन रद्द
09/06/2026

#राज्यसभा चुनाव
#नामांकन रद्द

06/06/2026

नवनियुक्त प्रदेश प्रवक्ता भाजपा ओबीसी मोर्चा, राजस्थान जसप्रीत सिंह सिद्धू आज भारतीय जनता पार्टी, राजस्थान के प्रदेशाध्य...
06/06/2026

नवनियुक्त प्रदेश प्रवक्ता भाजपा ओबीसी मोर्चा, राजस्थान जसप्रीत सिंह सिद्धू आज भारतीय जनता पार्टी, राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ से जयपुर में मिले

हनुमानगढ़ जिले के ज्वलंत मुद्दों पर उनका ध्यान आकृष्ट करते हुए सिद्धू ने समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद अवधि बढ़ाने, खरीद लक्ष्य में वृद्धि करने, पर्याप्त बारदाना उपलब्ध करवाने, गेहूं उठान प्रक्रिया में तेजी लाने एवं अटल भूजल योजना के अंतर्गत डिग्गी निर्माण की लंबित अनुदान राशि का शीघ्र भुगतान करवाने के संबंध में विस्तार बताया

सिद्धू ने बताया कि श्रीगंगानगर एवं हनुमानगढ़ प्रदेश के प्रमुख कृषि उत्पादक जिले हैं, जहां बड़ी संख्या में किसान कृषि एवं विशेष रूप से गेहूं उत्पादन पर निर्भर हैं। वर्तमान में विभिन्न कृषि उपज मंडियों में किसानों का पर्याप्त मात्रा में गेहूं बिक्री हेतु उपलब्ध है तथा अनेक किसानों द्वारा नियमानुसार पंजीकरण भी करवाया जा चुका है। इसके बावजूद गेहूं खरीद की निर्धारित अवधि समाप्ति की ओर है, जबकि अभी भी बड़ी संख्या में किसानों की उपज समर्थन मूल्य पर विक्रय के लिए शेष है।

ऐसी स्थिति में किसानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य दिलाने तथा समर्थन मूल्य योजना का पूर्ण लाभ सुनिश्चित करने के लिए गेहूं खरीद की समय सीमा में विस्तार किया जाना आवश्यक है। साथ ही वर्तमान खरीद लक्ष्य एवं बारदाने की उपलब्धता भी किसानों की आवश्यकताओं के अनुरूप बढ़ाई जानी चाहिए, ताकि किसी भी किसान को अपनी उपज बेचने में कठिनाई का सामना न करना पड़े। इसके अतिरिक्त कृषि मंडियों में गेहूं के उठान की प्रक्रिया को और अधिक गति देने की आवश्यकता है, जिससे मंडियों में सुचारू व्यवस्था बनी रहे तथा किसानों एवं व्यापारियों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।

साथ ही क्षेत्र के हजारों किसानों ने अटल भूजल योजना के अंतर्गत जल संरक्षण एवं सिंचाई सुविधाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से अपने खेतों में डिग्गियों का निर्माण करवाया है। किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए निर्धारित अनुदान राशि का भुगतान किया जाना है, किंतु जिले में 1369 डिग्गियों से संबंधित लगभग 42 करोड़ रुपये की अनुदान राशि अभी तक लंबित है। किसानों ने अपने स्तर पर निवेश कर डिग्गियों का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया है, लेकिन अनुदान राशि का भुगतान नहीं होने से उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस राशि का शीघ्र भुगतान होने से किसानों को आर्थिक संबल मिलेगा तथा जल संरक्षण के प्रयासों को भी बढ़ावा मिलेगा।

क्षेत्र के किसान संगठन, व्यापार मंडल एवं कृषि क्षेत्र से जुड़े विभिन्न वर्ग भी लंबे समय से गेहूं खरीद अवधि बढ़ाने, खरीद लक्ष्य में वृद्धि करने, पर्याप्त बारदाना उपलब्ध करवाने, गेहूं उठान में तेजी लाने तथा डिग्गी निर्माण की लंबित अनुदान राशि जारी करने की मांग कर रहे हैं। यह विषय किसानों के व्यापक हित एवं क्षेत्र की कृषि अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने से जुड़ा हुआ है।

उन्होंने आग्रह किया कि किसान हित को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार के समक्ष निम्न मांगों को प्रमुखता से उठाने का कष्ट करें—

1. समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद की समय सीमा में आवश्यक विस्तार किया जाए।
2. गेहूं खरीद के निर्धारित लक्ष्य में वृद्धि की जाए।
3. सभी खरीद केंद्रों एवं मंडियों में पर्याप्त मात्रा में बारदाना उपलब्ध करवाया जाए।
4. यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र किसान अपनी उपज समर्थन मूल्य पर बेचने से वंचित न रहे।
5. अटल भूजल योजना के अंतर्गत डिग्गी निर्माण से संबंधित 1369 प्रकरणों की लगभग 42 करोड़ रुपये की लंबित अनुदान राशि का शीघ्र भुगतान करवाया जाए।
6. पात्र किसानों के खातों में अनुदान राशि समयबद्ध तरीके से जमा करवाने हेतु आवश्यक निर्देश जारी किए जाएं।
7. कृषि मंडियों में गेहूं के उठान की प्रक्रिया को और अधिक गति प्रदान की जाए।
8. किसानों से जुड़े इन विषयों की प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए, ताकि योजनाओं एवं व्यवस्थाओं का लाभ समय पर किसानों तक पहुंच सके

उन्होंने आशा व्यक्त कि किसानों के हितों से जुड़े इन महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक पहल करते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करवाएंगे, जिससे श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ क्षेत्र सहित प्रदेश के हजारों किसानों को राहत एवं लाभ प्राप्त हो सके।

CMO Rajasthan Madan Rathore Jaspreet Singh Sidhu

आज नजफगढ़ के विकास पुरुष , जन- जन के नेता ,मिलनसार , सहज स्वभाव के धनी , पूर्व विधायक,  स्व श्री भरत सिंह जी 49 वीं जयंत...
06/06/2026

आज नजफगढ़ के विकास पुरुष , जन- जन के नेता ,मिलनसार , सहज स्वभाव के धनी , पूर्व विधायक, स्व श्री भरत सिंह जी 49 वीं जयंती पर विशेष नमन।

आपका जीवन नजफगढ़ की आम जनता के विश्वास एवं मजबूत इरादों के साथ राजनीतिक एवं पारिवारिक भाईचारे के रूप में सदैव याद किया जाएगा। आपका सामाजिक जीवन नजफगढ़ की जनता के कल्याण के लिए समर्पित रहा ।

नजफगढ़ की देवतुल्य जनता आज भी आपको सम्मान के साथ याद करते हुए आपके द्वारा किए गए विकास कार्यों की सराहना करती है यह जनता जनार्दन के अटूट प्रेम एवं भाईचारा का प्रमाण है ।

आज उनकी जयंती के पावन अवसर पर उनके पुत्र चैतन्य भरत सिंह ने कहा कि मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि सदैव आमजन के बीच रहकर बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग को साथ लेकर आपके द्वारा किए गए कार्यों को आगे बढ़ने का काम करूंगा ।

नजफगढ़ की इस पावन भूमि के इतिहास में सदैव आपका नाम अविस्मरणीय रुप में स्मरण किया जाएगा। जनता के प्रति आपका समर्पण हमेशा हमें प्रेरित करता रहेगा ।

आपकों भावपूर्ण श्रद्धांजलि एवं शत् शत् नमन ।
Chetanya Bharat Singh

01/06/2026

 #दिल्ली के शालीमार बाग में बुलडोजर कार्रवाई शुरू।दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई। क्षेत्र में ...
31/05/2026

#दिल्ली के शालीमार बाग में बुलडोजर कार्रवाई शुरू।

दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई। क्षेत्र में डेमोलिशन अभियान चलाने के लिए बुलडोजर और भारी पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया है। इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और पुलिस द्वारा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।


📍 शालीमार बाग, दिल्ली

*आज डबवाली में संयुक्त किसान मोर्चा और मजदूर संगठनों की बैठक में बड़ा फैसला।**➡️ निजी बैंकों और फाइनैंस कंपनियों की अवैध...
28/05/2026

*आज डबवाली में संयुक्त किसान मोर्चा और मजदूर संगठनों की बैठक में बड़ा फैसला।*
*➡️ निजी बैंकों और फाइनैंस कंपनियों की अवैध वसूली व घर-जमीनों की कुड़की के खिलाफ 2 जून को डबवाली अनाज मंडी में होगी विशाल किसान-मजदूर महापंचायत।*
*➡️ महापंचायत के बाद एसपी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन।*
*➡️ चेतावनी— घर-जमीनों की कुड़की किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगी।*
*➡️ 30 और 31 मई को गांव-गांव जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा।*

Address

Sangaria
335063

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when India awaaz posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to India awaaz:

Shortcuts

Share