16/08/2024
Assembly Election Date Announcement Live : J&K में 3 चरणों में 18 सितंबर से चुनाव, हरियाणा में 1 अक्टूबर को पड़ेंगे वोट, नतीजे 4 अक्टूबर को.
दिल्ली: आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऐलान किया कि जम्मू कश्मीर में तीन चरणों में 18 सितंबर से मतदान होगा. वहीं हरियाणा में एक अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे. मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में मतदान तीन चरणों में होगा. पहले चरण का मतदान 18 सितंबर को, दूसरे चरण का मतदान 25 सितंबर को और तीसरे चरण का मतदान एक अक्टूबर को होगा. वहीं मतगणना चार अक्टूबर को होगी. इसी तरह से हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए एक अक्टूबर को मतदान होगा और मतगणना चार अक्टूबर को कराई जाएगी.
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि जम्मू कश्मीर के लोग तस्वीर बदलना चाहते हैं. जम्मू कश्मीर के लोगों ने हिंसा को नकारा है. उन्होंने कहा कि 20 अगस्त को मतदाता लिस्ट जारी होगी. उन्होंने कहा कि चुनाव के लिए लोगों में ललक दिखी है.
निर्वाचन आयोग की जम्मू-कश्मीर में भी विधानसभा चुनाव 30 सितंबर से पहले कराने थे. यह समय सीमा उच्चतम न्यायालय ने तय की थी. आयोग ने चुनाव संबंधी तैयारियों का जायजा लेने के लिए हाल में जम्मू-कश्मीर और हरियाणा का दौरा किया था.
J&K में तीन चरणों में 18 सितंबर से होंगे विधानसभा चुनाव
जम्मू कश्मीर में तीन चरणों में 18 सितंबर से विधानसभा चुनाव होंगे. वहीं 4 अक्टूबर को नतीजे आएंगे.
जम्मू कश्मीर के लोग तस्वीर बदलना चाहते हैं : मुख्य चुनाव आयुक्त
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि जम्मू कश्मीर के लोग तस्वीर बदलना चाहते हैं. जम्मू कश्मीर के लोगों ने हिंसा को नकारा है. उन्होंने कहा कि 20 अगस्त को मतदाता लिस्ट जारी होगी. चुनाव के लिए लोगों में ललक दिखी है.
जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव: सीटों और राजनीतिक समीकरण को समझिए
जम्मू-कश्मीर में विधानसभा की 90 सीटें हैं. जम्मू में 43 और कश्मीर में 47 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं. पिछली बार जम्मू-कश्मीर में साल 2014 में 87 सीटों पर विधानसभा चुनाव हुए थे, जिनमें जम्मू की 37, कश्मीर की 46 सीटों और लद्दाख की 6 सीटें शामिल थीं.
गृह मंत्रालय ने दिए सुरक्षाकर्मी मुहैया कराने के निर्देश-सूत्र
सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय गृह सचिव ने चुनाव आयुक्तों के साथ बैठक के दौरान सुरक्षाकर्मी मुहैया कराने को लेकर आश्वासन दिया. पिछले दिसंबर में सुप्रीम कोर्ट ने निर्वाचन आयोग को 30 सितंबर तक जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव कराने का निर्देश दिया था.
जम्मू-कश्मीर में होंगे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम-सूत्र
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने चुनाव आयोग से कहा है कि जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव के लिए वह पर्याप्त सुरक्षाकर्मी उपलब्ध कराने के लिए तैयार हैं. सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी.
जम्मू-कश्मीर में 5 चरणों में हो सकता है चुनाव
घाटी में इस बार भी मतदान 5 चरणों में ही हो सकता है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि जम्मू कश्मीर में उन अन्य राज्यों के साथ ही विधानसभा चुनाव होंगे या अलग से. अब जम्मू कश्मीर एक केंद्रशासित प्रदेश है, पहले यह राज्य हुआ करता था.
धारा 370 हटने के बाद घाटी में पहला विधानसभा चुनाव
घाटी से धारा 370 हटने के बाद जम्म-कश्मीर में पहली बार विधानसभा चुनाव होने जा रहा है. पिछल चुनाव साल 2014 में पांच चरणों में हुआ था, तब लद्दाख उसका हिस्सा था.
EC ने नहीं किया महाराष्ट्र और झारखंड का दौरा
चुनाव आयोग की टीम ने महाराष्ट्र और झारखंड का दौरा अब तक नहीं किया है. ऐसे में महाराष्ट्र और झारखंड की चुनाव तारीखों का कुछ क्लियर नहीं है. लेकिन जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में चुनाव की तारीखों के ऐलान की उम्मीद जताई जा रही है.
इन चार राज्यों में होने हैं विधानसभा चुनाव
जम्मू कश्मीर, हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड में होना विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में चुनाव आयोग की तरफ से चुनाव की तैयारियां की जा रही है. चुनाव आयोग आज चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है.
4 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान
चुनाव आयोग आज चार राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है. जानकारी के मुताबिक शाम को चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जा सकता है.