The Pulse Of Patna City

The Pulse Of Patna City Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from The Pulse Of Patna City, Photographer, Patna Saheb, Patna New City.

26/04/2026

भारतीय फोटो पत्रकारिता के दिग्गज और विश्वप्रसिद्ध फोटोग्राफर रघु राय का रविवार को निधन हो गया। वह 83 वर्ष के थे। पिछले दो वर्षों से वह कैंसर से जूझ रहे थे। उनके निधन से कला, मीडिया और पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

रघु राय के बेटे ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि दो साल पहले उनके पिता को प्रोस्टेट कैंसर का पता चला था। इलाज के बाद वह इससे उबर गए थे, लेकिन बाद में कैंसर पेट तक फैल गया। हाल ही में यह बीमारी उनके मस्तिष्क तक पहुंच गई थी। इसके साथ उम्र संबंधी परेशानियां भी बढ़ गई थीं। भारतीय फोटो पत्रकारिता के दिग्गज और विश्वप्रसिद्ध फोटोग्राफर रघु राय का रविवार को निधन हो गया। वह 83 वर्ष के थे। पिछले दो वर्षों से वह कैंसर से जूझ रहे थे। उनके निधन से कला, मीडिया और पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

रघु राय के बेटे ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि दो साल पहले उनके पिता को प्रोस्टेट कैंसर का पता चला था। इलाज के बाद वह इससे उबर गए थे, लेकिन बाद में कैंसर पेट तक फैल गया। हाल ही में यह बीमारी उनके मस्तिष्क तक पहुंच गई थी। इसके साथ उम्र संबंधी परेशानियां भी बढ़ गई थीं।

रघु राय का जन्म 18 दिसंबर 1942 को झंग में हुआ था, जो अब पाकिस्तान में है। उन्होंने 1960 के दशक के मध्य में अपने करियर की शुरुआत की। बाद में वह दिल्ली स्थित अखबार द स्टेट्समैन से स्टाफ फोटोग्राफर के रूप में जुड़े। 1976 में उन्होंने अखबार की नौकरी छोड़कर स्वतंत्र फोटोग्राफर के तौर पर काम शुरू किया।

1982 से 1992 तक वह India Today (इंडिया टुडे) में डायरेक्टर ऑफ फोटोग्राफी रहे। इसके अलावा 1990 से 1997 के बीच वह वर्ल्ड प्रेस फोटो की जूरी के सदस्य भी रहे।

रघु राय को मशहूर फ्रांसीसी फोटोग्राफर हेनरी कार्टियर-ब्रेसों का मार्गदर्शन मिला। ब्रेसों उनके काम से इतने प्रभावित हुए कि 1977 में उन्होंने राय को मैग्नम फोटोज से जुड़ने की सिफारिश की।

1972 में बांग्लादेश मुक्ति युद्ध के दौरान उनकी प्रभावशाली तस्वीरों के लिए उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 1992 में अमेरिका में उन्हें फोटोग्राफर ऑफ द ईयर चुना गया। 2019 में उन्हें अकादेमी दे बो-आर्ट्स फोटोग्राफी अवॉर्ड मिला। वहीं 2017 में भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने उन्हें लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा था।

26/04/2026

PRIME NEWS: देश के दिग्गज फोटो जर्नलिस्ट Raghu Rai का 83 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। कैंसर से लंबी जंग के बाद उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार शाम 4 बजे लोधी श्मशान घाट में किया जाएगा। पांच दशकों से अधिक समय तक फोटो जर्नलिज्म में सक्रिय रहे रघु राय को भारतीय फोटोग्राफी का ‘जनक’ भी कहा जाता है। उन्होंने देश-विदेश की कई ऐतिहासिक घटनाओं को अपने कैमरे में कैद किया, जिनमें Bhopal Gas Tragedy जैसी भयावह त्रासदी भी शामिल है। उनकी तस्वीरों ने इस घटना की भयावहता को पूरी दुनिया के सामने रखा। 1971 में उन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। रघु राय की इंदिरा गांधी और मदर टेरेसा जैसी ऐतिहासिक शख्सियतों की तस्वीरें आज भी भारतीय फोटोग्राफी के इतिहास में महत्वपूर्ण स्थान रखती हैं।

जहां गुरु गोविंद सिंह जी महाराज का गुजरा था बचपन गुरु गोविंद सिंह महाराज की जन्मस्थली तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब ग...
20/12/2025

जहां गुरु गोविंद सिंह जी महाराज का गुजरा था बचपन गुरु गोविंद सिंह महाराज की जन्मस्थली तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब गुरुद्वारा से 200 मीटर की दूरी पर स्थित बाललीला गुरुद्वारा सजधज का संगतों के स्वागत के लिये 359 वें प्रकाश पर्व पर जगमग करता बाललीला गुरुद्वारा Photo By Zulkar Nain

16/12/2025
Chirag Paswan With His Family Members Visit In Takhat Sri Patna Sahib .Pic Courtesy : Zulkar Nain
16/11/2025

Chirag Paswan With His Family Members Visit In Takhat Sri Patna Sahib .

Pic Courtesy : Zulkar Nain

"When the lens speaks, even the ink listens...Today, our photographs found their place not just in frames but also in th...
25/08/2025

"When the lens speaks, even the ink listens...
Today, our photographs found their place not just in frames but also in the newspaper columns.
Your love and support is our greatest achievement. ♥️"

21/08/2025

Address

Patna Saheb
Patna New City
800008

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when The Pulse Of Patna City posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share