23/01/2025
आईआईटी बॉम्बे से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में स्नातक अभय सिंह, जिन्हें 'आईआईटी बाबा' के नाम से जाना जाता है, हाल ही में महाकुंभ 2025 में चर्चा का विषय बने हुए हैं। उनके पिता, करण सिंह ग्रेवाल, ने बताया कि पारिवारिक कलह और घरेलू हिंसा के कारण अभय ने सांसारिक जीवन त्यागकर आध्यात्मिक मार्ग अपनाया।