Birmitrapur updates

  • Home
  • Birmitrapur updates

Birmitrapur updates Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Birmitrapur updates, Photography Videography, odisha, .

हमारा लक्ष्य बिरमित्रापुर की हर सकारात्मक खबर, यहाँ की समृद्ध संस्कृति और अनोखी परंपराओं को आप तक पहुँचाना है। बिरमित्रापुर की मिट्टी की खुशबू और यहाँ के विकास की हर झलक देखने के लिए "बिरमित्रापुर अपडेट्स" के माध्यम से हमसे जुड़े रहें।

ब्रेकिंग न्यूज़: सुंदरगढ़ में गर्मी की छुट्टियां 3 दिन और बढ़ीं! भीषण गर्मी और लू (Heatwave) के प्रकोप को देखते हुए जिलाध...
17/06/2026

ब्रेकिंग न्यूज़: सुंदरगढ़ में गर्मी की छुट्टियां 3 दिन और बढ़ीं!
भीषण गर्मी और लू (Heatwave) के प्रकोप को देखते हुए जिलाधिकारी ने बड़ा फैसला लिया है। सुंदरगढ़ जिले के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल 3 दिनों के लिए बंद कर दिए गए हैं।
18 जून से 20 जून तक स्कूल बंद रहेंगे।
पहली से बारहवीं तक की पढ़ाई स्थगित।
जिले के सभी सरकारी और गैर-सरकारी (निजी) स्कूल बंद।घर पर रहें, सुरक्षित रहें और बच्चों का खास ख्याल रखें!
#बीरमित्रपुर #सुंदरगढ़ #स्कूलबंदq

17/06/2026

I got over 700 reactions on one of my posts last week! Thanks everyone for your support! 🎉

16/06/2026

बिरमित्रापुर रथयात्रा रूट में बदलाव की संभावना!
बिरमित्रापुर देवी मंदिर से पाण्डेडेरा राधे कृष्णा मंदिर जाने वाले रथ के रास्ते को बदलने पर विचार चल रहा है।
पाण्डेडेरा मंदिर में व्यवस्था और रख-रखाव की कमी को देखते हुए चालीसा परिवार की ओर से यह कदम उठाया जा रहा है।
इस बीच, भट्ठी रोड हनुमान मंदिर कमेटी ने एक नया प्रस्ताव सामने रखा है।
उन्होंने आग्रह किया है कि रथ को (चाइना टाउन, पुराना थाना, गोलबाजार और मांगलाल दफाई) होते हुए भट्ठी रोड हनुमान मंदिर तक लाया जाए और इसी मंदिर को भगवान जगन्नाथ की 'मौसी बाड़ी' बनाया जाए।
पाण्डेडेरा मंदिर में रख-रखाव ठीक न होने के कारण रूट बदलने की बात चल रही है।भट्ठी रोड हनुमान मंदिर को मौसी बाड़ी बनाने की मांग की गई है।
इस नए प्रस्ताव और मंदिर की व्यवस्थाओं को लेकर कमेटियों के बीच अभी बातचीत चल रही है। इस पर अंतिम फैसला जल्द लिया जाएगा। जय जगन्नाथ 🙏

16/06/2026

बीरमित्रपुर में आज प्रकृति का रौद्र और सुहाना रूप! ⛈️🥰हमारी तरफ तो झमाझम बारिश हो रही है, आपकी तरफ का मौसम क्या है? कमेंट में ज़रूर बताएं! 👇 Birmitrapur updates

15/06/2026

बीरमित्रपुर-तलसरा में सनसनी: रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के अंतर्गत आने वाले बीरमित्रपुर-तलसरा अंचल में उस समय सनसनी फैल गई, जब रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव बरामद किया गया। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में तनाव और शोक का माहौल है। मृतक की पहचान मांगणु बड़ाईक के रूप में की गई है।परिजनों का आरोप है कि मांगणु की हत्या की गई है और साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को रेलवे ट्रैक पर फेंका गया है ताकि इसे दुर्घटना का रूप दिया जा सके। मृतक के सिर पर मामूली चोट के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका और गहरी हो गई है
Jansambad news 360
Birmitrapur updates

जनसेवा सर्वोपरि! 🙏बीरमित्रपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री रोहित जोसेफ तिर्की जी का यह कदम सचमुच सराहनीय है। राजनीति ...
14/06/2026

जनसेवा सर्वोपरि! 🙏

बीरमित्रपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री रोहित जोसेफ तिर्की जी का यह कदम सचमुच सराहनीय है।
राजनीति से ऊपर उठकर समाज के सबसे जरूरतमंद लोगों बुजुर्गों, विधवा माताओं और दिव्यांग भाई-बहनों की समस्याओं को उठाना एक सच्चे जनप्रतिनिधि की पहचान है।
ऑनलाइन भत्ता मिलने में आ रही तकनीकी दिक्कतों और देरी को दूर करने के लिए उन्होंने नुआगांव ब्लॉक विकास अधिकारी (BDO) के माध्यम से मुख्यमंत्री जी तक जनता की बात पहुँचाई है।

यह प्रयास हमारे समाज के कमजोर वर्गों को उनका हक समय पर दिलाने के लिए है।
जब जनप्रतिनिधि इस तरह संवेदनशीलता के साथ जनता की समस्याओं के लिए आगे आते हैं, तभी लोकतंत्र मजबूत होता है।
जनकल्याण के इस सकारात्मक प्रयास के लिए रोहित जी को बहुत-बहुत धन्यवाद!
Birmitrapur updates Jagdish Prasad Agarwal

13/06/2026

देर आए, दुरुस्त आए! हमारी एकजुटता और जनता की आवाज रंग लाई! 👏🔥
6 दिन पहले Birmitrapur Updates पेज पर रेलवे क्रॉसिंग की बदहाली का जो गंभीर मुद्दा उठाया गया था, आज उसका बहुत बड़ा और सकारात्मक असर देखने को मिला है।
जनता को इस जानलेवा रास्ते से मुक्ति दिलाने के लिए बल्लू तिवारी जी, विनोद अग्रवाल जी, सुनील कैथा जी, रोहित दीप जी जगदीश प्रसाद अग्रवाल जी Birmitrapur updates की टीम के साथ साथ पुरे बिरमित्रापुर की जनता ने मिलकर एक बड़ा प्रयास किया। हमारी इस टीम ने मिलकर BSL के अधिकारी मनोज कुमार पुष्टी जी, संतोष बेहरा जी, बिजाय महापात्र जी और बिस्नु महानंदिया जी के पास जाकर इस गंभीर समस्या को तुरंत दूर करने का विशेष अनुरोध (Request) किया था।
हमारी इस संयुक्त टीम के अनुरोध पर तुरंत संज्ञान लिया गया। आज रेलवे क्रॉसिंग पर डस्ट डालकर जमीन को पूरी तरह समतल कर दिया गया है। अब यहाँ से गुजरने वाले राहगीरों और गाड़ियों को इस जानलेवा रास्ते से बड़ी राहत मिलेगी।
⚠️ एक और बड़ी खुशखबरी (स्थायी समाधान):
आपको बता दें कि यह डस्ट डालने का काम अभी (Temporary) तौर पर जनता की तुरंत सुरक्षा के लिए किया गया है। अधिकारियों और पूरी टीम ने भरोसा दिलाया है कि 1 महीने के भीतर यहाँ पर मजबूत सिमेंटेड ब्लॉक्स बिछाकर इस रास्ते का हमेशा के लिए पक्का समाधान कर दिया जाएगा।
जनता के हित में इतनी तत्परता दिखाने और इस गंभीर समस्या को सुलझाने के लिए मनोज कुमार पुष्टी जी, संतोष बेहरा जी, बिजाय महापात्र जी, बिस्नु महानंदिया जी और उनकी पूरी टीम का दिल से आभार और बहुत-बहुत धन्यवाद! जब जागरूक लोग और जिम्मेदार अधिकारी मिलकर प्रयास करते हैं, तो जमीन पर ऐसा ही बड़ा बदलाव दिखता है।
बिरमित्रापुर के ऐसे ही हर सटीक अपडेट और जनता के हक की आवाज के लिए हमारे पेज को जरूर Follow करें!

ओड़िशा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी! ओडिशा सरकार की नई 'मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना' को कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है! अब ...
12/06/2026

ओड़िशा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी!
ओडिशा सरकार की नई 'मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना' को कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है! अब हर राशन कार्डधारी को हर महीने 5 किलो अतिरिक्त चावल बिल्कुल मुफ्त मिलेगा। यानी अब प्रति व्यक्ति को मिलेगा कुल 10 किलो चावल। इस जरूरी जानकारी को शेयर करें ताकि ओड़िशा के हर परिवार तक यह खबर पहुँच सके

Birmitrapur updates

Address

Odisha

770033

Telephone

+916370601935

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Birmitrapur updates posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

  • Want your business to be the top-listed Photography Service?

Share