Shobha Akshar

Shobha Akshar यह रोटी ही है जिसके लिए सब लड़ते है,
पर हम लड़ते हैं गुलाब के लिए भी।
- शोभा अक्षर

22/08/2026

क्या युद्ध केवल ज़मीन पर लड़ा जाता है?

ग़ाज़ा की तबाही, फ़िलिस्तीन का विस्थापन, बच्चों की मौतें, प्रतिरोध की आवाज़ें और जैतून के पेड़ों से जुड़ी स्मृतियाँ इन सबको अपने भीतर समेटे है नासिरा शर्मा की पुस्तक ‘फ़िलिस्तीन : एक नया कर्बला’।

यह पुस्तक केवल युद्ध का वृत्तांत नहीं, बल्कि इतिहास, राजनीति, साहित्य, संस्कृति, विस्थापन और मनुष्यता के सवालों से हमारा सामना कराती है। यह पूछती है- जब युद्ध में सबसे पहले बच्चे मारे जाते हैं, तब हमारी संवेदना किसके साथ खड़ी होती है? क्या साहित्य बारूद के बीच मनुष्य की आवाज़ बचा सकता है? और क्या प्रतिरोध केवल हथियार से होता है, या कहानी, कविता, स्मृति और प्रेम भी प्रतिरोध के रूप हैं?

इन्हीं सवालों के साथ स्त्रीकाल पर होगा एक विशेष परिचर्चा-संवाद
“फ़िलिस्तीन : एक नया कर्बला”-नासिरा शर्मा की पुस्तक पर

रक्षा गीता के साथ रहेंगी-
वरिष्ठ साहित्यकार नासिरा शर्मा,
आलोचक अशोक तिवारी,
लेखिका शोभा अक्षर

युद्ध, प्रतिरोध, विस्थापन, बच्चों की त्रासदी और मनुष्यता पर इस संवाद में आप भी शामिल हों।

23 अगस्त 2026
रात 8:00 बजे
स्त्रीकाल पर
आइए -
किताब के बहाने फ़िलिस्तीन को पढ़ें-समझें
और
फ़िलिस्तीन के बहाने अपने समय और अपनी मनुष्यता को...

03/08/2026

'हंस' अगस्त 2026 अंक (आदिवासी विशेषांक भाग-1) का मुखपृष्ठ आपके समक्ष

आवरण आभार Cr Hembram

अंक प्राप्त करने के लिए संपर्क करें
ईमेल- [email protected]
📲 हमें व्हाट्सएप करें- 9560685114

Address

Gaur City
Noida

Telephone

+18318314006

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Shobha Akshar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Shobha Akshar:

Shortcuts

Share