07/04/2026
ट्रंप की ईरान को खौफनाक धमकी: 'आज रात एक पूरी सभ्यता का अंत हो जाएगा, जिसे कभी पुनर्जीवित नहीं किया जा सकेगा'
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने क्या कहा?
राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर कहा, आज रात एक पूरी सभ्यता का अंत हो जाएगा, जिसे फिर कभी पुनर्जीवित नहीं किया जा सकेगा। मैं ऐसा नहीं चाहता, लेकिन शायद यही होगा। हालांकि, अब जब हमारे सामने पूरी तरह सत्ता परिवर्तन की स्थिति है, जहां, अलग, अधिक बुद्धिमान और कम कट्टरपंथी सोच वाले लोग सत्ता में हैं, तो शायद कुछ क्रांतिकारी और अद्भुत घटित हो सकता है, कौन जाने?
उन्होंने कहा, आज रात हमें विश्व के लंबे और जटिल इतिहास के सबसे अहम क्षणों में से एक का पता चल जाएगा। 47 वर्षों की जबरन वसूली, भ्रष्टाचार और मौतों का आखिरकार अंत होगा। ईरान के महान लोगों पर ईश्वर की कृपा हो।
खर्ग द्वीप पर कई हमले
ट्रंप का यह बयान तब सामने आया है, जब अमेरिका और इस्राइल ने आज ईरान के खर्ग द्वीप पर कई हमले किए हैं। इसके अलावा, कोम शहर के पास एक पुल को भी निशाना बनाया गया है।
अब गेंद ईरानियों के पाले में है: जेडी वेंस
अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि अब गेंद ईरानियों के पाले में है। जंग शुरू होने से पहले भी ईरानी तेज वार्ताकार नहीं थे और अब तो बिल्कुल भी नहीं हैं। हम मानते हैं कि कभी-कभी एक व्यक्ति से दूसरे तक संदेश पहुंचाने में देरी हो जाती है। लेकिन हमें पूरा भरोसा है कि हमें सकारात्मक या नकारात्मक, दोनों ही तरह की प्रतिक्रिया मिलेगी। हमें आज रात आठ बजे तक ईरानियों से जवाब मिल जाएगा।
वेंस ने कहा, मुझे उम्मीद है कि वे सही जवाब देंगे, क्योंकि हम वास्तव में ऐसी दुनिया चाहते हैं जहां तेल और गैस का निर्बाध प्रवाह हो, जहां लोग अपने घरों को गर्म और ठंडा रख सकें, जहां लोग काम पर जाने के लिए परिवहन का खर्च उठा सकें।