04/04/2024
"तुझसे भरोसा उठ गया, तो इंसाफ कौन करेगा ll
तू खुद अगर लुट गया, तो इंसाफ कौन करेगा ll
झूठ का प्रदूषण फैला हुआ है फिजाओं में,
सच का दम घुट गया, तो इंसाफ कौन करेगा ll
तुझ पर संदेह है, इसका मतलब ये नहीं की तू प्रमाण दे,
तू खुद अपने प्रमाणन में जुट गया, तो इंसाफ कौन करेगा ll
राजा ही अगर चोर होगा, तो चोर कौन-कौन होगा,
राजा के सिर से मुकुट गया, तो कौन इंसाफ करेगा ll
न्याय का कमज़ोर होना, मतलब कामचोर होना है,
अन्याय अगर हष्ट पुष्ट रहा, तो इंसान कौन करेगा ll"
तस्वीर के लिए संबंधित मालिक का श्रेय एवं धन्यवाद!
__ अवनीश ठाकुर
Everyone HIGHLIGHTS