05/03/2023
परिवर्तन नियम है जीवन का,
स्वीकार इसे करना होगा।
समय का चक्र चलता ही रहता,
संग हमको भी चलना होगा।
कंटक राह मिलेगी राही,
उनमें फूलों को चुनना होगा।
चट्टानों सी बाधायें मिलें तो,
बन पर्वत उनसे लड़ना होगा।
राह सरल हो या कठिन,
हमको दृढ़निश्चयी बनना होगा।
लक्ष्य न हासिल हो जाये तब तक,
अडिग लक्ष्य पर टिकना होगा।
परिवर्तन नियम है जीवन का,
स्वीकार इसे करना होगा।
माना परिवर्तन जरूरी है,
पर इसकी भी सीमाएं हैं।
परिवर्तित जीवन की,
अपनी भी कुछ मर्यादाएं है।
आहत न हो किसी की खुशियाँ,
इतना स्वयं को बदले हम।
जिससे अपनी संस्कृति और परम्परा के,
पहलू पर खरे उतरे हम।
ऐसी मानसिकता के ही साथ,
स्वयं को बदलना होगा।
परिवर्तन नियम है जीवन का,
स्वीकार इसे करना होगा।
for reading 😅🤎