राष्ट्रीय लोक मोर्चा नालंदा

  • Home
  • India
  • Nalanda
  • राष्ट्रीय लोक मोर्चा नालंदा

राष्ट्रीय लोक मोर्चा नालंदा Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from राष्ट्रीय लोक मोर्चा नालंदा, Nalanda.

With Upendra Kushwaha – I just got recognized as one of their top fans! 🎉
01/03/2026

With Upendra Kushwaha – I just got recognized as one of their top fans! 🎉

राज्‍य सभा चुनाव में भोजपुरी फिल्‍मों वाले पवन सिंह का जिक्र करने के बाद उनके लोगों ने इतनी गालियां दी हैं कि रिकार्ड बन...
01/03/2026

राज्‍य सभा चुनाव में भोजपुरी फिल्‍मों वाले पवन सिंह का जिक्र करने के बाद उनके लोगों ने इतनी गालियां दी हैं कि रिकार्ड बन जाएगा. कोई बात नहीं. पवन सिंह स्‍वयं भी बहुत पढ़े-लिखे नहीं होंगे, फिर उनके लोगों से भी विरोध के सही स्‍वर की उम्‍मीद बेकार है. गाली जानते हैं, तो गाली ही देंगे. संस्‍कार दिखा दिया. इसलिए ही हम राज्‍य सभा और लोक सभा के बीच का अंतर बता रहे थे.

मैंने पहले भी कहा कि राजपूत जाति क्‍या किसी भी जाति से बैर नहीं है मेरा. लेकिन, पता नहीं, कुछ लोग पवन सिंह के बारे में कही गई सच बातों को राजपूत जाति का विरोध क्‍यों मान रहे हैं ? पवन सिंह को लेकर गूगल में कुछ सर्च किया तो नीचे पोस्‍ट की गई ये तस्‍वीरें मिल गई. अब इनके बारे में क्‍या ही कहना ? अब इसमें कोई तस्‍वीर गलत है, तो गूगल बाबा से कंप्‍लेन करना कि पवन सिंह का नाम क्‍यों जोड़े रखे हो ?

राज्‍य सभा की जिन पांच सीटों के लिए चुनाव हो रहे हैं, उनमें जदयू के हरिवंश नारायण सिंह की रिक्‍त हो रही सीट भी है. हरिवंश भी राजपूत ही हैं. लेकिन पढ़े-लिखे हैं. रोज खबर चल रही है, वे इस बार बेटिकट हो सकते हैं. क्‍या होगा, नामों के एलान से पता चलेगा. वैसे हरिवंश जैसे लोगों से ही राज्‍य सभा की शोभा बढ़ती है. लेकिन, टिक्‍ट-बेटिकट की रिपोर्टिंग पर क्‍या आपने कहीं हरिवंश के लोगों को गाली – गलौज करते देखा है ? संस्कार और बिना संस्कार का अंतर दिख ही जाता है.

आज जो लोग तरह-तरह की कहानियां बना गाली-गलौज कर रहे, उनमें ही बहुत सारे बिहार विधान सभा चुनाव 2025 के नतीजों के बाद कह रहे थे- मेरा अनुमान ही सबसे सटीक था, जैसा हम कह रहे थे, नतीजे उससे भी अधिक आए थे. नहीं तो बाकी बहुत सारे लोग महागठबंधन से कड़ी टक्‍कर और एनडीए को फंसा हुआ ही बता रहे थे.

अब इस विवाद में मंगरुआ का ठीहा जैसे लोग भी बिना मतलब कूद जाते हैं. अब उनसे क्‍या ही कहें, दिल्‍ली की एक मुलाकात में ही हमने उन्‍हें भाई मान लिया था. ईमानदारी तो ये होती कि मंगरुआ भाई सताई और असमय काल की गाल में समाने को विवश हुई महिलाओं की कारुणिक कहानी को सामने ला देते. क्षत्रिय का इतिहास तो महिला अस्मिता की रक्षा का है.

अब एक कोई रितिक सिंह हैं, जो ये दावा कर रहे कि हमने किसी कार्यक्रम के लिए पवन सिंह के पर्सनल नंबर पर फोन किया था. तारीख भी दस बता रहे. तो भाई, जान लीजिए- हमने आज तक पवन सिंह को कभी कॉल नहीं किया. उनका कोई भी नंबर मेरे पास नहीं है. मेरे नंबर से कॉल साबित कर दें, तो हम तुरंत माफी मांग लेंगे. बाकी मेरे नाम से कौन क्‍या करता है, मुझे क्‍या पता है ? फिर से कह रहा, पवन सिंह से मेरी कोई निजी खुन्‍नस नहीं. जब कभी वे कहीं मिल जाएंगे, तो गले ही मिलेंगे, वे न चाहेंगे तो हम दूर नहीं भागेंगे. लेकिन मुद्दों पर बोलना अपना काम है और वह करते भी रहेंगे.

#ज्ञानेश्वर_की_डायरी

राष्ट्रीय लोक मोर्चा रालोमो , बिहार के पुनर्गठन के क्रम में नव मनोनित दिनारा विधानसभा के लोकप्रिय विधायक सह प्रदेश अध्यक...
30/01/2026

राष्ट्रीय लोक मोर्चा रालोमो , बिहार के पुनर्गठन के क्रम में नव मनोनित दिनारा विधानसभा के लोकप्रिय विधायक सह प्रदेश अध्यक्ष श्रीमान Alok Singh जी, स.वि.स., उजियारपुर के प्रत्याशी सह प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमान Prashant Kumar Pankaj जी व श्री सुभाष सिंह चंद्रवंशी जी एवं सुल्तानगंज के प्रत्याशी , अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सह प्रधान महासचिव श्री Himanshu Patel जी और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (संगठन) के पद पर मनोनित श्रीमान Madan Chaudhary जी को हार्दिक शुभकामनाएं एवं अनंत शुभकामनाएं 🙏🙏

#पुनर्गठन
Upendra Kushwaha

03/01/2026
जब पूरी दुनिया जश्न में डूबी थी, तब बिहार के इस मंत्री की आँखों में आंसू थे... 🥺❤️नए साल पर आपने नेताओं को पार्टी करते द...
03/01/2026

जब पूरी दुनिया जश्न में डूबी थी, तब बिहार के इस मंत्री की आँखों में आंसू थे... 🥺❤️

नए साल पर आपने नेताओं को पार्टी करते देखा होगा, फीता काटते देखा होगा... लेकिन आज जो लोगों ने देखा, उसने पत्थर दिल को भी पिघला दिया।
बिहार के युवा मंत्री Deepak Prakash ji जब पटना के नेत्रहीन बच्चियों के स्कूल पहुंचे, तो नजारा कुछ और ही था। न कोई तामझाम, न कोई शोर... बस खामोशी और सेवा!!
🙏 पूरी सैलरी कर दी दान: लोग अपनी पहली कमाई अपने परिवार को देते हैं, लेकिन दीपक प्रकाश ji ने अपनी पूरी एक महीने की सैलरी इन बेटियों के नाम कर दी। जब वे उन बच्चियों के सिर पर हाथ फेर रहे थे, तो उनकी और उनकी पत्नी की आँखें भर आईं। गला रुंध गया...
वे बच्चियां जो देख नहीं सकतीं, लेकिन उन्होंने वर्ल्ड कप में देश का नाम रोशन किया है। मंत्री जी ने कहा- "हम छोटी-छोटी तकलीफों पर रोते हैं, और ये बेटियां अँधेरे में भी रोशनी बनकर जी रही हैं।"
आज राजनीति नहीं, इंसानियत जीती है। काश! हर नेता ऐसा हो जाए।

माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के दूरदर्शी नेतृत्व में 7 निश्चय–3 के माध्यम से विकसित बिहार का एक स्पष्ट और सशक्...
03/01/2026

माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के दूरदर्शी नेतृत्व में 7 निश्चय–3 के माध्यम से विकसित बिहार का एक स्पष्ट और सशक्त रोडमैप तैयार किया गया है।

इस रोडमैप के अंतर्गत विकास की ठोस रूपरेखा निर्धारित की गई है, जो बिहार को आधुनिक, उन्नत, समृद्ध और खुशहाल बनाने की दिशा में एक मजबूत आधार प्रदान करती है।

माननीय जिला अध्यक्ष श्री Sonu Kushwaha  भैया जी को जन्मदिन की हार्दिक एवं हार्दिक शुभकामनाएँ। 🎉🎂🎁🍫राजनीति में युवाओं के ...
27/11/2025

माननीय जिला अध्यक्ष श्री Sonu Kushwaha भैया जी को जन्मदिन की हार्दिक एवं हार्दिक शुभकामनाएँ। 🎉🎂🎁🍫राजनीति में युवाओं के आदर्श और नालंदा की सच्ची राजनीति के सिपाही Sonu kushwsha भैया जी Rashtriya Lok Morcha (RLM) के अटल स्तम्भ हैं। वे न केवल एक सिद्ध अध्यक्ष हैं, बल्कि वे उपेंद्र कुशवाहा जी के सच्चे सिपाही भी हैं, जो हर कार्य में उनके निर्देशों का लक्ष्य लेकर अग्रसर रहते हैं। Sonu जी की राजनीति जनसेवा की राजनीति है, जहां उनका पूरा ध्यान गरीबों और कमजोर वर्गों की मदद करने पर केंद्रित रहता है। वह हमेशा लोगों के हित में काम करते हैं, उन्हें साथ लेकर चलते हैं और समाज के हर तबके को जोड़ने का प्रयास करते हैं।उनका व्यक्तित्व न केवल सादगी और मेहनत की मिसाल है, बल्कि कुशवाहा समुदाय के गौरव और नालंदा की राजनीति के सम्मान का जीता जागता रूप है। उनकी निष्ठा और समर्पण से Rashtriya Lok Morcha को एक नई ऊर्जा और दिशा मिली है, जो बिहार की राजनीति में विश्वास और विकास की मिसाल कायम कर रहा है। वे सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर हमेशा सक्रिय रहते हैं और गरीबों, किसानों, युवाओं की समस्याओं के प्रति संवेदनशील हैं। उपेंद्र कुशवाहा जी के नेतृत्व में Sonu Kushwaha भैया जी ने पार्टी के विकास और संगठन को मजबूती देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।उनका संघर्ष एवं समर्पण, उनके कठिन परिश्रम और सभी को साथ लेकर चलने का दृष्टिकोण, आज न केवल पार्टी के लिए बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा का स्रोत है। Sonu Kushwaha भैया जी के जन्मदिन के इस पावन अवसर पर हम उन्हें अच्छे स्वास्थ्य, अखंड सफलता और निरंतर जनसेवा की कामना करते हैं। उनका यह उत्सव न केवल उनके जीवन में खुशियाँ लाए, बल्कि उनके द्वारा आरंभ किए गए समाज सेवी कार्यों को और गहरा बनाये।इस तरह के सच्चे नेता और कर्मठ सिपाही राजनीति का चेहरा होते हैं जो विकास के साथ-साथ सामाजिक न्याय सुनिश्चित करते हैं। इसलिए सभी साथी और शुभचिंतक इस अवसर पर Sonu Kushwaha भैया जी को बधाई देते हुए उनके साथ जुड़कर एक बेहतर बिहार के निर्माण में सहयोग करें।फिर एक बार, माननीय जिला अध्यक्ष Sonu Kushwaha भैया जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ।

20/10/2025

बिहार विधानसभा चुनाव में कुशवाहा समाज से प्रत्याशी 👇
1. तारापुर - सम्राट चौधरी - BJP ( डिप्टी सीएम )
2. पटना साहिब - रत्नेश कुशवाहा - BJP
3. रक्सौल - प्रमोद कुमार सिन्हा- BJP
4. प्राणपुर - निशा सिंह कुशवाहा - BJP
5. बिहारशरीफ - डॉ सुनील कुमार - BJP
6. गुरुआ - उपेंद्र दांगी - BJP
7. महनार - उमेश सिंह कुशवाहा - JDU
8. जगदीशपुर - भगवान सिंह कुशवाहा JDU
9. हथुआ - रामसेवक सिंह कुशवाहा - JDU
10. मीनापुर - अजय कुशवाहा - JDU
11. जीरादेई - भीषम कुशवाहा - JDU
12. विभूतिपुर - रवीना कुशवाहा - JDU
13. समस्तीपुर - अश्वमेघ देवी - JDU
14. बिहारीगंज - निरंजन कुमार मेहता - JDU
15. चेरिया बरियारपुर - अभिषेक कुमार - JDU
16. अमरपुर - जयंत राज कुशवाहा JDU
17. काराकाट - महाबली सिंह - JDU
18. कुर्था - पप्पू वर्मा - JDU
19. हरलाखी - सुधांशु शेखर - JDU
20. सासाराम - स्नेहलता कुशवाहा - RLM
21. उजियारपुर - प्रशांत पंकज - RLM
22. बाजपट्टी - रामेश्वर महतो - RLM
23. गोविंदपुर - बिनीता मेहता - LJP R
कूल NDA कुशवाहा उम्मीदवार- 23/243= 9.46%
महागठबंधन से कुशवाहा उम्मीदवार -
24. वारिसनगर - फूलबाबू सिंह कुशवाहा - CPIML
25. डुमरांव - अजीत कुशवाहा - CPIML
26. काराकाट - अरुण कुशवाहा CPIML
27. जीरादेई - अमरजीत कुशवाहा - CPIML
28. अरवल - महानंद सिंह कुशवाहा - CPIML
29. उजियारपुर - आलोक मेहता - RJD
30. चेरिया बरियारपुर सुशील कुशवाहा RJD
31. बिहारीगंज - रेणु कुशवाहा - RJD
32. हथुआ - राजेश कुशवाहा - RJD
33. कुढ़नी - बबलू कुशवाहा - RJD
34. वैशाली - अजय कुशवाहा - RJD
35. धमदाहा - संतोष कुशवाहा - RJD
36. कुचायकोट - हरि नरेन कुशवाहा - कांग्रेस
37. कहलगांव - प्रवीण कुशवाहा - कांग्रेस
38.अमरेंद्र कुमार कुशवाहा (गोह) R J D
बीजेपी बनाम राजद इसलिए जन सुराज को बोट नहीं दे बहु रुपिया है। पक्ष या विपक्ष दोनों ताकत वर रहेगा तो बिहार का विकास होगा

12/10/2025

क्या सच में राजनीतिक व्यवस्था ऐसी थी कि उपेंद्र कुशवाहा जी के पास समझौता करने के अलावा कोई विकल्प नहीं था?
या फिर यह समाज और कार्यकर्ताओं की भावनाओं के साथ समझौता था?

👇 अपना विचार ज़रूर बताइए —
क्या आप उपेंद्र कुशवाहा जी के इस बयान से सहमत हैं या असहमत?
अपना जवाब कमेंट बॉक्स में लिखें ✍️

्रिय
मित्रों/साथियों,

आप सभी से क्षमा चाहता हूं। आपके मन के अनुकूल सीटों की संख्या नहीं हो पायी। मैं समझ रहा हूं, इस निर्णय से अपनी पार्टी के उम्मीदवार होने की इच्छा रखने वाले साथियों सहित हजारों - लाखों लोगों का मन दुखी होगा। आज कई घरों में खाना नहीं बना होगा। परन्तु आप सभी मेरी एवं पार्टी की विवशता और सीमा को बखूबी समझ रहे होंगे। किसी भी निर्णय के पीछे कुछ परिस्थितियां ऐसी होती हैं जो बाहर से दिखतीं हैं मगर कुछ ऐसी भी होती हैं जो बाहर से नहीं दिखतीं। हम जानते हैं कि अन्दर की परिस्थितियों से अनभिज्ञता के कारण आपके मन में मेरे प्रति गुस्सा भी होगा, जो स्वाभाविक भी है।

आपसे विनम्र आग्रह है कि आप गुस्सा को शांत होने दीजिए, फिर आप स्वयं महसूस करेंगे कि फैसला कितना उचित है या अनुचित। फिर कुछ आने वाला समय बताएगा। फिलहाल इतना ही।

सधन्यवाद। आपका,

उपेन्द्र कुशवाहा

12/10/2025

आदरणीय श्री सोनू कुशवाहा जी इस्लामपुर विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ने जा रहे हैं इस पर आप सभी इस्लामपुर विधानसभा के लोगों का क्या राय है बताएं

Address

Nalanda

Telephone

+919334959201

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when राष्ट्रीय लोक मोर्चा नालंदा posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share