19/10/2026
ABP News की “सुपारी पत्रकारिता” और फ़ेक न्यूज़ प्रकरण पर कुछ लोगों का कहना है कि ABPNews की फ़र्ज़ी ख़बर मेरे बोलने की वजह से ज़्यादा फैली. अगर मैं चुप रहती और न बोलती तो ये मनगढ़ंत ख़बर इतनी ज़्यादा न फैलती. उनका कहना है कि सभ्य घरों की लड़कियाँ अपने अपमान की ख़बरें ख़ुद नहीं फैलातीं.
तो पहली बात; अगर कोई न्यूज़ चैनल मनगढ़ंत ख़बर बनाकर किसी महिला को अपमानित करता है तो विश्वसनीयता और सम्मान उस न्यूज़ चैनल का ख़त्म होता है; पीड़ित महिला की तकलीफ़ें तो उस फ़ेक न्यूज़ की दी हुई अफ़वाहों से शुरू होती हैं जिनका कोई अंत नहीं है.
दूसरी बात; अपमान और उत्पीड़न पर चुप रहने की सलाह देने वाले लोग पर्दे के पीछे उत्पीड़न करने वालों के हिमायती होते हैं. ये वही लोग हैं जो छोटी-छोटी बच्चियों के साथ होने वाले अत्याचारों पर उन्हें परिवार की इज्जत के नाम पर चुप करा देते हैं.
तीसरी बात; सम्मान मेरा आहत हुआ है, मान-मर्दन मेरा हुआ है, तो बोलना भी मुझे ही पड़ेगा… मेरा सम्मान बचाने के लिए देश का महिला आयोग National Commission for Women नहीं आयेगा. तो मैं बार-बार बोलूँगी…जितनी बार दुख होगा उतनी बार बोलूँगी…जितना ज़्यादा कष्ट होगा उतना ज़्यादा बोलूँगी.
चौथी और अंतिम बात ये कि; माsरे जाएँगे वो सभी जो चुप हैं.
मुझे इस देश की न्यायव्यवस्था से उम्मीद है कि मुझे ज़रूर न्याय मिलेगा.