The Khabariya Mau

The Khabariya Mau Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from The Khabariya Mau, Maunath Bhanjan.
(1)

23/08/2026

हलधरपुर थाना क्षेत्र में एक छात्रा के साथ रेप मामले पर बोले ASP अनूप कुमार

23/08/2026

दोहरीघाट में नाबालिक बच्ची रेप मामले पर बोले ASP अनूप कुमार, जांच को लेकर दी जानकारी

23/08/2026

रक्षाबंधन और आखिरी सावन सोमवार को लेकर मऊ पुलिस अलर्ट, अधिकारियों ने किया गश्त

23/08/2026
मऊ में त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, ASP अनूप कुमार ने पुलिस कर्मियों के साथ किया पैदल गश्त ,,मऊ। रक्षाबंधन त्योहार और ...
23/08/2026

मऊ में त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, ASP अनूप कुमार ने पुलिस कर्मियों के साथ किया पैदल गश्त ,,
मऊ। रक्षाबंधन त्योहार और कल आखिरी सावन सोमवार को देखते हुए मऊ पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। रविवार को एडिशनल एसपी अनूप कुमार ने पुलिसकर्मियों के साथ गाजीपुर तिराहा से आजमगढ़ मोड़ तक पैदल गश्त की। इस दौरान पुलिस टीम ने प्रमुख बाजारों और संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
एडिशनल एसपी अनूप कुमार ने कहा कि त्योहारों को लेकर जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। रक्षाबंधन और सावन के आखिरी सोमवार को बड़ी संख्या में लोगों के घरों और धार्मिक स्थलों पर पहुंचने की संभावना है। ऐसे में पुलिस हर स्थान पर सतर्क है, ताकि किसी भी व्यक्ति को किसी प्रकार की परेशानी या समस्या का सामना न करना पड़े।
उन्होंने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है और लगातार गश्त की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की है।

23/08/2026

सुहेलदेव पार्टी का चतुर्थ राष्ट्रीय अधिवेशन कल मऊ में

मऊ, 23 अगस्त 2026।

सुहेलदेव पार्टी का चतुर्थ राष्ट्रीय अधिवेशन दिनांक 24 अगस्त 2026, दिन सोमवार को मऊ शहर स्थित हिन्दी भवन के वातानुकूलित सभागार में आयोजित किया जा रहा है।
इस राष्ट्रीय अधिवेशन में पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी, विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता एवं समर्थक सम्मिलित होंगे।
अधिवेशन में पार्टी के संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावशाली बनाने, सामाजिक न्याय, वंचित एवं पिछड़े वर्गों के अधिकारों, सामाजिक एवं राजनीतिक भागीदारी तथा समाज के सर्वांगीण विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
इस अवसर पर पार्टी की आगामी संगठनात्मक एवं राजनीतिक दिशा पर भी व्यापक चर्चा होगी तथा भविष्य के कार्यक्रमों एवं रणनीति को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे।
सुहेलदेव पार्टी के इस चतुर्थ राष्ट्रीय अधिवेशन को सफल बनाने के लिए पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं।
पार्टी की ओर से राजभर समाज के सभी बन्धुओं, पार्टी समर्थकों एवं शुभचिन्तकों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में हिन्दी भवन के वातानुकूलित सभागार में पहुंचकर इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अधिवेशन को सफल बनाएं।
यह अधिवेशन पार्टी के संगठन को नई ऊर्जा एवं नई दिशा प्रदान करने के साथ-साथ सामाजिक न्याय एवं समाज के अधिकारों की आवाज को और अधिक मजबूती प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
कार्यक्रम विवरण

दिनांक : 24 अगस्त 2026, सोमवार
स्थान : हिन्दी भवन, मऊ शहर
सभागार : वातानुकूलित सभागार
आयोजक : सुहेलदेव पार्टी
जारीकर्ता :
रामकृष्ण भारद्वाज "एडवोकेट"
राष्ट्रीय संगठन महामन्त्री
सुहेलदेव पार्टी

23/08/2026

बुलडोजर चलने के बजाय वापस लौटा, पीड़ित बोला— इस सरकार में नहीं मिलेगा न्याय, योगी सरकार जल्द करे कार्रवाई

23/08/2026

मऊ

23/08/2026

अयोध्या में लेखपाल पर कार्रवाई के विरोध में मऊ में प्रदर्शन

22/08/2026

दिवंगत विधायक उमाशंकर सिंह के घर श्रद्धाजंली देने पहुँचे बृज भूषण शरण सिंह

Address

Maunath Bhanjan

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when The Khabariya Mau posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share