Hmao Karera

Hmao Karera When the whole world is silent, even one voice becomes powerful

01/02/2026

करैरा :- यू जी सी क़ानून की पूर्णतः वापिसी के लिए आज
सवर्ण समाज करैरा की ओर से गहोई धर्मशाला मे सभा आयोजित की गई जिसमे सकल सवर्ण समाज जनो द्वारा कल 1फरवरी को करैरा बंद का निर्णय लिया गया।

बैठक उपरांत उपस्थित सदस्य जुलूस के रूप मे करैरा नगर के मुख्यमार्गो से निकले और व्यापारियों दुकानदारों से बंद को समर्थन देने का निवेदन किया।

विरोध कार्यक्रम कल सुबह 10 बजे मंगल पांडे जी की प्रतिमा के माल्यार्पण से आरम्भ होगा उसके बाद नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए एस डी एम करैरा को महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जायेगा।

#भारत_बंद

31/01/2026

करेरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को उस समय अफरा-तफरी मच गई,जब अस्पताल परिसर में दो पक्षों के बीच जमकर जूतम-पैजार हो गई,देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि अस्पताल का लाखों रुपये का फर्नीचर टूट गया और मरीजों में दहशत फैल गई,भय के माहौल में कई मरीज बिना इलाज कराए ही अस्पताल से बाहर निकल गए,जबकि स्टाफ भी अपनी सुरक्षा को लेकर इधर-उधर छिपता नजर आया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुलिस मौके पर मौजूद थी, इसके बावजूद काफी देर तक लात-घूंसे चलते रहे। यह करेरा अस्पताल की अब तक की सबसे बड़ी और गंभीर घटना बताई जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार बढ़ती अव्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था की कमजोरी के कारण अस्पताल अपराधियों का अड्डा बनता जा रहा है।

घटना को लेकर बीएमओ की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। नव नियुक्त बीएमओ पहले से ही विवादों में बताए जा रहे हैं और इतनी बड़ी घटना के बाद भी न तो कोई ठोस कार्रवाई हुई और न ही कोई आधिकारिक बयान सामने आया है,जो संदेह को और गहरा करता है।

अब यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है लोग खुलकर सवाल उठा रहे हैं कि करेरा में कानून व्यवस्था आखिर किस दिशा में जा रही है और ऐसे संवेदनशील स्थान पर गुंडागर्दी कैसे बेखौफ हो रही है।

03/10/2025

Address

Karera
Karera
473662

Telephone

+918103371977

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Hmao Karera posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Hmao Karera:

Share