Uptvlive

Uptvlive INFORMATION IS LIFE
सत्यमेव जयते

03/09/2026
02/09/2026

🚨 BREAKING | आरक्षण सुधार पर अयोध्या से संत की मुखर आवाज

देश में आरक्षण सुधार का मुद्दा लगातार गर्माता जा रहा है। सामान्य वर्ग के एक हिस्से में इसे लेकर आंदोलन और असंतोष देखने को मिल रहा है, वहीं दूसरी ओर कुछ वर्ग इस मुद्दे पर चर्चा तक का विरोध कर रहे हैं।

इसी बीच अयोध्या के प्रसिद्ध संत स्वामी मयंक दास ने आरक्षण सुधार के मुद्दे पर खुलकर अपने विचार व्यक्त किए हैं। संत के बयान के बाद यह मुद्दा एक बार फिर चर्चा के केंद्र में आ गया है।

आरक्षण व्यवस्था, सामाजिक न्याय और समान अवसर को लेकर स्वामी मयंक दास की टिप्पणी पर अब सियासी और सामाजिक हलकों में बहस तेज होने की संभावना है।

#आरक्षण #आरक्षणसुधार #सामाजिकन्याय #समानअवसर #अयोध्या #स्वामीमयंकदास #सामाजिकबहस

31/08/2026

*UPtvLIVE पर सुबह की बड़ी खबरें...................*

➡️लखनऊ: BJP के सेवा संकल्प अभियान की कार्यशाला आज, आज इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होगा आयोजन, सुबह 9.45 बजे शुरू होगी प्रदेश कार्यशाला, CM योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में होगी कार्यशाला, यूपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी रहेंगे मौजूद, राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी भी होंगी शामिल, डिप्टी CM केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक होंगे शामिल, प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह भी रहेंगे मौजूद, सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों पर होगा मंथन।

➡️लखनऊ: सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की दी शुभकामनाएं, असत्य-अन्याय के अंधकार में सत्य-धर्म का प्रकाश, ‘श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं में गहन आध्यात्मिक संदेश’, ‘माखन चोरी में सहजता और निश्छलता का संदेश’, ‘गोप-गोपियों से आत्मीयता में प्रेम और समरसता का संदेश’, ‘कालिय नाग के दमन में अधर्म पर धर्म की विजय’, श्रीकृष्ण ने सामूहिक सहकारिता की शक्ति बताई-CM, ‘गोवर्धन धारण कर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया’, ‘पशुधन, कृषि आधारित जीवन के संरक्षण का संदेश दिया’, गोवर्धन पूजा में सामूहिक एकजुटता की शक्ति- CM, श्रीकृष्ण कुलीनता नहीं, समरसता के प्रतीक- सीएम, समाज के हर वर्ग के साथ खड़े रहे श्रीकृष्ण- सीएम, द्वारकाधीश सुदामा के आत्मीय मित्र थे- सीएम, ‘सच्चे संबंध पद-प्रतिष्ठा से नहीं, आत्मीयता से बनते हैं’, ‘श्रीकृष्ण का जीवन लोककल्याणकारी शासन की प्रेरणा’, गरीबी मुक्त यूपी के लिए सरकार कर रही प्रयास- सीएम, प्रतिभावान युवाओं को काम देने का प्रयास- सीएम, बेटियों को बेटों के समान आगे बढ़ने का अवसर-CM।

➡️प्रयागराज: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य आज प्रयागराज में, दोपहर 11:50 बजे पहुंचेगे बमरौली एयरपोर्ट, एक निजी चैनल के कार्यक्रम में करेंगे शिरकत, सिविल लाइंस स्थित रेडिसन होटल में जाएंगे, दोपहर 2 बजे सर्किट हाउस में संवाद करेंगे, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों से संवाद, सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों संग बैठक, शाम 6:15 बजे हिंडन एयरपोर्ट गाजियाबाद जाएंगे।

➡️बहराइच: CM योगी आदित्यनाथ का आगमन आज, जनपद के रूपईडीहा पहुंचेगे CM योगी, कई योजनाओं की देंगे सौगात, रूपईडीहा से बनारस को चलेगी ट्रेन, ट्रेन को हरि झंडी दिखाएंगे मुख्यमंत्री योगी, कार्यक्रम में रेल मंत्री दिल्ली से वर्चुअल जुड़ेंगे, नेपाल सीमा स्थित रूपईडीहा में होगा आगमन।

➡️सुलतानपुर: मंत्री गिरीश यादव का दौरा आज, बीजेपी कार्यालय में करेंगे बैठक, कलेक्ट्रेट सभागार में भी बैठक, विकास कार्यों, कानून व्यवस्था की समीक्षा।

➡️लखनऊ: मायावती की यूपी चुनाव को लेकर आज बड़ी बैठक, प्रदेश स्तरीय सभी पदाधिकारियों को बुलाया गया, 75 जिलों के जिला अध्यक्ष लखनऊ बुलाए गए, 2027 चुनाव प्रत्याशियों के चयन को लेकर समीक्षा, आज सुबह 11 बजे प्रदेश मुख्यालय में होगी बैठक।

➡️बलरामपुर: महिला की सांप के डसने से मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, बलरामपुर नगर थाना क्षेत्र का मामला।

➡️कानपुर: महिला की गोली मारकर हत्या, अज्ञात हमलावरों ने मारी थी गोली, केपीएम अस्पताल में इलाज के दौरान मौत, घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, छावनी के गोलाघाट का मामला।

➡️मुज़फ्फरनगर: मुज़फ्फरनगर पुलिस, गौकशों के बीच मुठभेड़, मुठभेड़ में शातिर गौकश शोएब लंगड़ा घायल, पुलिस ने घायल शोएब को किया गिरफ्तार, कॉम्बिंग के दौरान 2 और गौकश गिरफ्तार, जावेद, अफसर और उम्मेद की हुई गिरफ्तारी, गौकशी की घटना को अंजाम देने पहुंचे थे, कब्जे से गौकशी के उपकरण, तमंचा बरामद, मुठभेड़ के दौरान 3 आरोपी मौके से फरार, नगर कोतवाली क्षेत्र के न्याजूपुरा में हुई मुठभेड़।

➡️बुलंदशहर: पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल, घायल बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पूछताछ में अंकुर से मारपीट की बात कबूली, मोटरसाइकिल, तमंचा, कारतूस हुआ बरामद, कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र में हुई मुठभेड़।

➡️मुज़फ्फरनगर: दो पक्षों के विवाद के बाद चलीं गोलियां, युवकों के दो गुटों में हुआ था विवाद, फायरिंग कर भाग रहे दो युवकों को लोगों ने दबोचा, पुलिस ने चार युवकों को हिरासत में लिया, फायरिंग में इस्तेमाल हथियारों की जांच जारी, भोपा थाना क्षेत्र के सिताबपुरी गांव का मामला।

➡️झांसी: झांसी में शातिर चोरों के गिरोह का खुलासा, पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से लाखों के जेवरात बरामद, 50,900 रुपये की नकदी भी बरामद, चोरी में इस्तेमाल स्कूटी भी पुलिस ने पकड़ी, बरुआसागर की चोरियों का भी हुआ खुलासा।

➡️झांसी: शांति व्यवस्था भंग करने पर पुलिस की कार्रवाई, पुलिस ने 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

➡️दिल्ली: BJP सांसद भोला सिंह ने की गृह मंत्री से मुलाकात की, गृह मंत्री अमित शाह से मिले भोला सिंह, संगठन में मंत्री की जिम्मेदारी के बाद पहली मुलाकात।

➡️लखनऊ: सुशांत गोल्फ सिटी में धीरेन्द्र प्रताप सिंह हत्या मामला, जॉइंट CP बबलू कुमार का बयान, ‘पत्नी की तहरीर पर अपहरण का केस दर्ज’, मामले में दो आरोपी गिरफ्तार- बबलू कुमार, ‘दोनों आरोपियों से पुलिस ने की पूछताछ’, ‘पूछताछ में दोनों ने हत्या की बात कबूली’, जमीनी विवाद में हुई थी हत्या- बबलू कुमार, ‘मृतक का ड्राइवर, उसका साथी गिरफ्तार’, ‘अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस’, ‘जल्द सभी आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा’, वारदात में इस्तेमाल गाड़ी बरामद, मामले में 6 पुलिस टीमें लगाई गईं।

➡️रायबरेली: रायबरेली में RLJP (रामविलास) में बड़ा विवाद, जिला प्रवक्ता मारुत त्रिपाठी ने दिया इस्तीफा, प्रदेश अध्यक्ष को पत्र भेजकर पद छोड़ा, पार्टी की भूमिका, व्यक्तिगत विचारों में मतभेद का जिक्र किया, यूजीसी विरोधी आंदोलन पर पार्टी से जताया मतभेद, ऐसी स्थिति में पद पर रहना उचित नहीं- मारुत।

➡️गोंडा: बाइक सवार दो छात्र गाय से टकराए, टक्कर के बाद कार से भिड़ी बाइक, हादसे में मुकेश पाण्डेय की मौत, मौके पर ही मुकेश पाण्डेय की हुई मौत, आदित्य सिंह घायल, अस्पताल में घायल, बाइक की टक्कर से गाय की भी मौत, वजीरगंज ब्लॉक के पास हुआ सड़क हादसा।

➡️रायबरेली: खून से लथपथ मिला युवक शिवा मौर्य, गंभीर हालत में पहुंचाया गया अस्पताल, हालत नाजुक देखते हुए एम्स रेफर हुआ, अज्ञात लोगों पर मारपीट का आरोप, जगतपुर थाना क्षेत्र का पूरा मामला।

➡️हापुड़: भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत, हापुड़ में गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, कार अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे पर पलटी, कार में सवार 4 लोगों की मौके पर मौत, एक घायल, अस्पताल में किया गया भर्ती, सिंभावली के गंगा एक्सप्रेसवे का मामला।

➡️कासगंज: सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत, ट्रक और मैक्स पिकअप की जोरदार टक्कर, हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत, मैक्स पिकअप में सवार थे कुल 26 लोग, सभी राजस्थान के रहने वाले बताए जा रहे, मृतकों में 2 पुरुष और 1 महिला शामिल, हादसे में 23 लोग घायल, अस्पताल में भर्ती, कासगंज कोतवाली क्षेत्र का मामला।

🚨 BREAKING NEWS | उत्तर प्रदेशगोरखपुर/लखनऊ: सीएम योगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की प्रदेश की हाईलेवल समीक्षा➡️ CM योगी ...
30/08/2026

🚨 BREAKING NEWS | उत्तर प्रदेश

गोरखपुर/लखनऊ: सीएम योगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की प्रदेश की हाईलेवल समीक्षा

➡️ CM योगी ने राजस्व व्यवस्था, बाढ़ और कानून-व्यवस्था की समीक्षा की
➡️ डीएम, मंडलायुक्त, ADG, IG, DIG, पुलिस अधिकारी समेत आला अफसर VC से जुड़े
➡️ जनशिकायतों के गलत निस्तारण पर CM सख्त, बोले—‘तारीख पर तारीख’ की प्रवृत्ति बदले
➡️ पुराने व लंबित राजस्व मामलों का प्राथमिकता से त्वरित निस्तारण करने के निर्देश
➡️ संबंधित जिलों से 5 दिन में स्पष्टीकरण मांगा गया
➡️ असंतुष्ट शिकायतों की दोबारा जांच और परीक्षण के निर्देश
➡️ गंभीर अपराधों में 5.1% और महिला अपराधों में 3.9% की कमी
➡️ हर सप्ताह जोन और रेंज स्तर पर क्राइम एनालिसिस के निर्देश
➡️ महिला और बाल अपराधों में त्वरित कार्रवाई पर विशेष जोर
➡️ जन्माष्टमी पर मथुरा-वृंदावन में विशेष क्राउड मैनेजमेंट प्लान के निर्देश
➡️ वृंदावन में नया पुलिस सर्किल और मथुरा-वृंदावन के लिए अलग ज्वाइंट मजिस्ट्रेट की तैनाती के निर्देश
➡️ गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान हाईटेंशन तारों से सुरक्षा के विशेष निर्देश
➡️ बाढ़ प्रभावित और संवेदनशील क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश
➡️ माफियाओं के खिलाफ अभियान जारी रखने के साथ लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण पर जोर

CM योगी का स्पष्ट संदेश—जनशिकायतों का समाधान समयबद्ध हो और कानून-व्यवस्था से कोई समझौता न हो।

29/08/2026

🚨 BREAKING NEWS

असम में जिम में एक्सरसाइज के दौरान डॉक्टर की मौत
नगांव मेडिकल कॉलेज के 50 वर्षीय डॉक्टर शाहीन रहमान की मौत
वर्कआउट करते समय अचानक कार्डियक अरेस्ट की बताई जा रही वजह
घुटनों के बल एक्सरसाइज करते-करते मुंह के बल जमीन पर गिरे
कोई कुछ समझ पाता, उससे पहले ही थम गई डॉक्टर की सांसें

28/08/2026

BREAKING NEWS UPTVLIVE

➡️ कानपुर में बड़ा हादसा—घर का आंगन धंसा, 20 फीट गहरे गड्ढे में गिरी युवती

➡️ रक्षाबंधन पर भाई को राखी बांधने जा रही थी 18 वर्षीय युवती

➡️ अचानक जमीन धंसने से गड्ढे में गिरी युवती, मौके पर मचा हड़कंप

➡️ NDRF-SDRF और फायर ब्रिगेड की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटीं

➡️ युवती को सुरक्षित निकालने के लिए JCB से गड्ढे के आसपास खुदाई जारी

➡️ महराजपुर थाना क्षेत्र के पुरवामीर गांव की घटना

गलत के सामने कभी न झुकने वाली आवाज: अभय त्रिपाठी का संघर्ष, साहस और पत्रकारिता का सफर..छात्र राजनीति से राष्ट्रीय डिजिटल...
27/08/2026

गलत के सामने कभी न झुकने वाली आवाज: अभय त्रिपाठी का संघर्ष, साहस और पत्रकारिता का सफर..

छात्र राजनीति से राष्ट्रीय डिजिटल मीडिया तक—सच के लिए संघर्ष को बनाया जीवन का सिद्धांत

कानपुर। कुछ लोग पत्रकारिता को सिर्फ पेशा मानते हैं, कुछ इसे जिम्मेदारी समझते हैं और कुछ ऐसे भी होते हैं, जिनके लिए पत्रकारिता सच के पक्ष में खड़े होने और गलत के खिलाफ आवाज बुलंद करने का मिशन बन जाती है। वरिष्ठ पत्रकार अभय त्रिपाठी का सफर इसी तीसरी श्रेणी की कहानी कहता है।

कानपुर की धरती से छात्र राजनीति के संघर्ष के बीच सार्वजनिक जीवन की शुरुआत करने वाले अभय त्रिपाठी ने समय के साथ पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई। बेबाक तेवर, स्पष्ट सोच, निर्भीक आवाज, निष्पक्ष नजरिया और गलत के सामने समझौता न करने का स्वभाव उनकी सार्वजनिक पहचान का अहम हिस्सा बन चुका है।

आज वे UPtvLIVE के चेयरमैन, प्रबंध निदेशक एवं मुख्य संपादक के साथ-साथ राष्ट्रीय डिजिटल न्यूज़ चैनल TV99NEWS के संपादक की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लेकिन उनकी पहचान सिर्फ पदों से नहीं, बल्कि उन संघर्षों से बनी है जिनमें उन्होंने पत्रकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों के लिए आवाज उठाई।

चेहरे पर बेबाकी, शब्दों में धार और फैसलों में दृढ़ता

अभय त्रिपाठी की कार्यशैली की सबसे बड़ी विशेषता उनका स्पष्ट और बेबाक रवैया माना जाता है। सामने कोई कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, मुद्दा यदि गलत है तो उसका विरोध करने में वे पीछे हटने वालों में नहीं रहे।

उनके व्यक्तित्व में एक खास तरह का क्रांतिकारी स्वभाव दिखाई देता है—ऐसा स्वभाव जो सवाल पूछने से नहीं डरता, दबाव में चुप नहीं रहता और असहमति को कमजोरी नहीं मानता।

उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र सरल है—

सच है तो उसके साथ खड़े रहो और गलत है तो उसके खिलाफ आवाज उठाओ।

यही सोच उनके पत्रकारिता जीवन के अलग-अलग संघर्षों में दिखाई देती रही है।

छात्र राजनीति ने सिखाया संघर्ष, पत्रकारिता ने दिया मंच

अभय त्रिपाठी के सार्वजनिक जीवन की शुरुआत छात्र राजनीति से हुई। छात्र अधिकारों, युवाओं की समस्याओं और शैक्षणिक मुद्दों को लेकर उन्होंने आंदोलन और संघर्ष का रास्ता चुना।

सड़कों पर उतरकर विरोध करना हो, अधिकारियों के सामने सवाल रखना हो या युवाओं की आवाज को मजबूती से उठाना—छात्र राजनीति के दौर ने उन्हें जमीनी संघर्ष की भाषा सिखाई।

यही अनुभव आगे चलकर पत्रकारिता में उनकी सबसे बड़ी ताकत बना।

उन्होंने खबरों को सिर्फ पढ़ना नहीं सीखा, बल्कि खबर के पीछे खड़े व्यक्ति का दर्द और व्यवस्था के सामने खड़े सवाल को समझना सीखा।

पत्रकारिता में कदम रखा तो तेवर भी साथ लेकर आए

पत्रकारिता में आने के बाद उन्होंने अपनी पहचान किसी एक विचारधारा या सत्ता के साथ खड़े होकर नहीं, बल्कि मुद्दे के साथ खड़े होकर बनाने की कोशिश की।

सरकार हो, प्रशासन हो, राजनीतिक दल हो या कोई प्रभावशाली व्यक्ति—उनकी पत्रकारिता का दावा रहा कि खबर की कसौटी व्यक्ति नहीं, बल्कि तथ्य और जनहित होना चाहिए।

इसी कारण उनकी पहचान एक ऐसे पत्रकार के रूप में बनी, जो खबर को सिर्फ प्रकाशित करने के बजाय उसके असर और उसके पीछे छिपे सवाल को भी महत्व देता है।

UPtvLIVE: स्थानीय आवाज को डिजिटल ताकत

वर्ष 2018 में स्थापित UPtvLIVE उनके डिजिटल मीडिया सफर का महत्वपूर्ण पड़ाव बना।

आज यह प्लेटफॉर्म उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, अपराध, सामाजिक मुद्दों और जमीनी खबरों को डिजिटल दर्शकों तक पहुंचाने वाला प्रमुख मंच बन चुका है।

अभय त्रिपाठी के नेतृत्व में UPtvLIVE ने डिजिटल मीडिया के बदलते दौर में अपनी पहुंच लगातार बढ़ाई। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार इसकी डिजिटल रीच 90 लाख से अधिक तक पहुंच चुकी है।

यह सिर्फ एक डिजिटल प्लेटफॉर्म का विस्तार नहीं, बल्कि उस पत्रकारिता मॉडल का विस्तार है जिसमें स्थानीय खबर को राष्ट्रीय महत्व का मुद्दा बनाने की क्षमता दिखाई देती है।

राष्ट्रीय डिजिटल मीडिया में भी मजबूत मौजूदगी

क्षेत्रीय पत्रकारिता से आगे बढ़ते हुए अभय त्रिपाठी ने राष्ट्रीय डिजिटल मीडिया में भी अपनी भूमिका स्थापित की।

TV99NEWS के संपादक के रूप में वे राष्ट्रीय स्तर के मुद्दों को दर्शकों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

उनके नेतृत्व और संपादकीय अनुभव ने उन्हें स्थानीय से राष्ट्रीय स्तर तक पत्रकारिता की व्यापक समझ विकसित करने का अवसर दिया है।

2016: जंतर-मंतर पर पत्रकारों की बुलंद आवाज

अभय त्रिपाठी के संघर्षपूर्ण पत्रकारिता जीवन में वर्ष 2016 एक महत्वपूर्ण अध्याय रहा।

DAVP नीति विरोधी मंच के उत्तर प्रदेश संयोजक के रूप में उन्होंने छोटे और मझोले समाचार पत्रों से जुड़े संपादकों की आवाज को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

8 अगस्त 2016 को दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित आंदोलन में देशभर से बड़ी संख्या में संपादक और पत्रकार जुटे।

यह सिर्फ एक प्रदर्शन नहीं था, बल्कि उन छोटे समाचार पत्रों की आवाज थी, जो बड़े मीडिया संस्थानों के बीच अपने अस्तित्व और अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे थे।

इस आंदोलन ने अभय त्रिपाठी की संगठन क्षमता, नेतृत्व और संघर्षशील स्वभाव को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई।

नवीन गुप्ता हत्याकांड: पत्रकार के लिए पत्रकार सड़क पर उतरा

वर्ष 2017 में बिल्हौर के पत्रकार नवीन गुप्ता की हत्या ने पूरे पत्रकार समाज को झकझोर दिया।

इस घटना के बाद अभय त्रिपाठी ने पत्रकारों के साथ मिलकर न्याय की मांग को लेकर संघर्ष शुरू किया।

कानपुर जर्नलिस्ट क्लब के बैनर तले आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया गया। उद्देश्य साफ था—पत्रकार की हत्या का न्याय और पत्रकारों की सुरक्षा।

मामला विधानसभा से लेकर राज्यसभा तक पहुंचा। लगातार उठाई गई आवाज के बीच आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई हुई और पीड़ित परिवार को सरकार की ओर से आर्थिक सहायता भी मिली।

इस पूरे संघर्ष ने अभय त्रिपाठी की उस छवि को और मजबूत किया जिसमें वे अपने साथी पत्रकार के लिए भी सत्ता और व्यवस्था के सामने खड़े होने से पीछे नहीं हटते।

पत्रकारों की आवाज बनना सिर्फ नारा नहीं, जिम्मेदारी

कानपुर जर्नलिस्ट क्लब के महामंत्री के रूप में अभय त्रिपाठी ने पत्रकारों से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाया।

पत्रकारों की सुरक्षा हो, सम्मान का सवाल हो, प्रशासनिक स्तर पर किसी पत्रकार को परेशानी हो या किसी साथी पत्रकार के अधिकार की बात हो—वे संगठनात्मक मंच पर आवाज उठाने के पक्षधर रहे हैं।

उनकी सोच में पत्रकारिता की ताकत सिर्फ कैमरे और कलम में नहीं, बल्कि संगठन और एकजुटता में भी है।

पत्रकारिता को संवैधानिक दर्जा दिलाने की मांग

पत्रकारों की सुरक्षा और स्वतंत्रता को लेकर उन्होंने राष्ट्रपति को पत्र भेजकर पत्रकारिता को संवैधानिक दर्जा दिए जाने की मांग भी उठाई।

यह पहल इस सोच को दर्शाती है कि पत्रकारों की समस्याओं का समाधान केवल व्यक्तिगत स्तर पर नहीं, बल्कि नीतिगत और संस्थागत स्तर पर भी होना चाहिए।

उनके लिए पत्रकारिता की स्वतंत्रता केवल बहस का विषय नहीं, बल्कि लोकतंत्र की मजबूती से जुड़ा सवाल है।

विरोध, आरोप और जांच—लेकिन झुकने का रास्ता नहीं

बेबाक पत्रकारिता की राह आसान नहीं होती। सार्वजनिक जीवन में सक्रिय व्यक्ति को समर्थन के साथ विरोध और आरोपों का भी सामना करना पड़ता है।

अभय त्रिपाठी के खिलाफ भी एक दौर में शिकायत और गंभीर आरोप सामने आए। मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल गठित किया गया और जांच के बाद आरोपों को बेबुनियाद पाया गया।

उनके समर्थकों के लिए यह घटना इस बात का उदाहरण बनी कि आरोपों के शोर से ज्यादा महत्वपूर्ण जांच में सामने आया तथ्य होता है।

पद से बड़ी पहचान—संघर्षशील पत्रकार

अभय त्रिपाठी की पहचान सिर्फ उनके पदों से नहीं होती।

उनकी पहचान उस तेवर से होती है जिसमें सवाल पूछने का साहस है, सच के साथ खड़े होने का संकल्प है और गलत के सामने झुकने से इनकार है।

छात्र राजनीति से निकला संघर्षशील युवा आगे चलकर पत्रकार बना, पत्रकार से संगठनकर्ता बना और संगठनकर्ता से डिजिटल मीडिया का नेतृत्व करने वाला चेहरा।

यह सफर बताता है कि पत्रकारिता की असली ताकत केवल बड़ी स्क्रीन, बड़ी पहुंच या बड़े संस्थान में नहीं होती।

असली ताकत उस आवाज में होती है, जो दबाव में भी अपनी बात कह सके।

करोड़ों तक पहुंचती खबरें, लेकिन तेवर वही

डिजिटल मीडिया ने भले ही अभय त्रिपाठी की पहुंच को लाखों दर्शकों तक पहुंचा दिया हो, लेकिन उनकी कार्यशैली का मूल स्वर अब भी वही है—जनता के सवाल, व्यवस्था से सवाल और सच के पक्ष में खड़े होने का साहस।

उनके लिए पत्रकारिता का अर्थ केवल ब्रेकिंग न्यूज देना नहीं, बल्कि उन मुद्दों को सामने लाना भी है जिन्हें नजरअंदाज किया जा रहा हो।

एक नाम, कई पहचान

छात्र नेता।
संघर्षशील पत्रकार।
संगठनकर्ता।
पत्रकार हितों की आवाज।
डिजिटल मीडिया उद्यमी।
संपादक।
और सबसे बढ़कर—सवाल पूछने वाला पत्रकार।

अभय त्रिपाठी का सफर अभी जारी है।

कानपुर की छात्र राजनीति से शुरू हुई यह यात्रा आज राष्ट्रीय डिजिटल मीडिया तक पहुंच चुकी है। लेकिन इस सफर की सबसे बड़ी खासियत शायद यही है कि मंच बदलते रहे, जिम्मेदारियां बढ़ती रहीं, पहुंच लाखों तक पहुंच गई—लेकिन गलत के सामने न झुकने का तेवर कायम रहा।

क्योंकि पत्रकारिता उनके लिए सिर्फ खबर नहीं—

सच की आवाज है।
अन्याय के खिलाफ संघर्ष है।
और लोकतंत्र में जनता के सवाल को बुलंद रखने की जिम्मेदारी है।

यही अभय त्रिपाठी की पहचान है—बेबाक पत्रकार, निर्भीक आवाज और पत्रकारों के हक के लिए संघर्ष करने वाला चेहरा।
#अभयत्रिपाठी #वरिष्ठपत्रकार #निर्भीकपत्रकार #बेबाकपत्रकारिता #निष्पक्षपत्रकारिता #सच्चाईकीआवाज #पत्रकारोंकीआवाज #पत्रकारहित #कानपुर #कानपुरजर्नलिस्टक्लब #पत्रकारिता #जनसरोकार #सचकेसाथ #गलतकेखिलाफ #संघर्षशीलपत्रकार #क्रांतिकारीस्वभाव #निडरआवाज #पत्रकारएकता

27/08/2026

BREAKING NEWS

कानपुर नगर निगम में 11 कर्मचारियों पर गिरी गाज

नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय का बड़ा एक्शन

मार्ग प्रकाश विभाग के 11 कर्मचारी तत्काल प्रभाव से निलंबित

जोन-1, 2, 3, 4 और 6 में तैनात कर्मचारियों पर कार्रवाई

काम में लापरवाही, उदासीनता और अनुशासनहीनता का आरोप

मोबाइल पर शिकायत निस्तारित दिखाने को भी लिया गया गंभीरता से

जनप्रतिनिधियों की लगातार शिकायतों के बाद नगर आयुक्त ने की कार्रवाई

अपर नगर आयुक्त अनूप कुमार को जांच अधिकारी बनाया गया

नगर आयुक्त का दो टूक—कार्य में किसी भी तरह की शिथिलता बर्दाश्त नहीं

Address

Kanpur Uttarpradesh
Kanpur

Opening Hours

Monday 12pm - 8pm
Tuesday 12pm - 8pm
Wednesday 12pm - 8pm
Thursday 12pm - 8pm
Friday 12pm - 8pm
Saturday 12pm - 8pm
Sunday 12am - 12am

Telephone

+919335690008

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Uptvlive posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Uptvlive:

Shortcuts

Share