Hello Hathua हथुआ

Hello Hathua हथुआ News video Creator
(1)

अयोध्या में रामलला के पुजारियों का ड्रेस कोड लागू15 अगस्त से सभी पुजारी भगवान श्रीराम के प्रिय पीले रंग की रेशमी धोती और...
13/08/2026

अयोध्या में रामलला के पुजारियों का ड्रेस कोड लागू
15 अगस्त से सभी पुजारी भगवान श्रीराम के प्रिय पीले रंग की रेशमी धोती और उत्तरीय वस्त्र में नजर आएंगे

| | Mandir # Dress Code

गोपालगंज- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने गुरुवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। अरार मोड़ स्थ...
13/08/2026

गोपालगंज- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने गुरुवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। अरार मोड़ स्थित कमला राय आर्ट्स कॉलेज से शुरू हुई यात्रा में 800 से अधिक कार्यकर्ताओं, छात्र-छात्राओं और एनसीसी कैडेट्स ने हिस्सा लिया। करीब 1,000 फीट लंबे तिरंगे को थामे युवाओं का जत्था शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरा। इस दौरान ‘भारत माता की जय’ और देशभक्ति के नारों से पूरा शहर गूंज उठा। यात्रा का उद्देश्य राष्ट्रभक्ति, एकता और अखंडता का संदेश देना तथा स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करना था।

गोपालगंज - थावे जंक्शन समेत जीआरपी पुलिस ने सभी स्टेशनों पर स्वतंत्रता दिवस को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। ट...
13/08/2026

गोपालगंज - थावे जंक्शन समेत जीआरपी पुलिस ने सभी स्टेशनों पर स्वतंत्रता दिवस को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। ट्रेनों में विशेष जांच अभियान चलाकर संदिग्ध यात्रियों और सामान पर नजर रखी जा रही है। स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, प्रवेश-निकास द्वार और संवेदनशील स्थानों पर भी लगातार जांच की जा रही है। जीआरपी थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर सभी स्टेशनों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। जवान लगातार निगरानी कर रहे हैं और संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है।

13/08/2026

गोपालगंज - थावे थाना क्षेत्र के बढ़इहाता गांव में दहेज के लिए विवाहिता खुशबू सिंह की हत्या के मामले में पति, सास और ननद समेत चार लोगों पर दर्ज की गई प्राथमिकी।मृतका की मौसी किरण देवी ने दर्ज करायी प्राथमिकी। आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल पक्ष पांच लाख रुपये दहेज की मांग को लेकर खुशबू को प्रताड़ित कर रहा था। आठ अगस्त को उसने मारपीट की जानकारी परिजनों को दी थी। 10 अगस्त को पुलिस ने उसकी हत्या की सूचना दी। पुलिस ने सास सरोज देवी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

13/08/2026

गोपालगंज- प्रेमी संग कोर्ट मैरेज करने पहुंची प्रेमिका, प्रेमिका के घर के लोगों ने कचहरी रोड में प्रेमिका की बीच सड़क पर की पिटाई, फिर लेकर चले गए घर, मीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है प्रेमिका, सिवान का है प्रेमी।

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ा ऐलान किया है। सम्राट चौधरी ने कहा कि न्यायिक जांच की अंतरिम रिपोर्ट के आधार पर...
13/08/2026

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ा ऐलान किया है। सम्राट चौधरी ने कहा कि न्यायिक जांच की अंतरिम रिपोर्ट के आधार पर बिहार सरकार द्वारा दिवंगत भरत तिवारी के परिवार को आर्थिक सहायता एवं एक परिजन को सरकारी नौकरी प्रदान की जाएगी।

13/08/2026

गोपालगंज। तकिया से मुंह दबाकर विवाहिता की हत्या। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा मॉडल सदर अस्पताल। मांझागढ़ थाने के भटवलिया गांव की है घटना। मायकेवालों ने लगाया दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर हत्या करने का आरोप। पुलिस घटना की सूचना मिलने के बाद मामले की छानबीन में जुटी।

गोपालगंज - बिहार राज्य बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए रितेश कुमार प्रभात का चयन। 60 से 65 किलोग्राम भार वर्ग में बिहार का क...
13/08/2026

गोपालगंज - बिहार राज्य बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए रितेश कुमार प्रभात का चयन। 60 से 65 किलोग्राम भार वर्ग में बिहार का करेंगे प्रतिनिधित्व। बेहतर प्रदर्शन के बाद राज्य टीम में हुआ चयन। डीएम समीर सौरभ ने कार्यालय प्रकोष्ठ में रितेश को किया सम्मानित, दी बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं। रितेश की उपलब्धि से जिले में खुशी का माहौल।

टीएमसी सांसद और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने आरजेडी प्रमुख लालू यादव और पूर्व सीएम राबड़ी देवी से मुलाकात की। उन्होंने इस ...
13/08/2026

टीएमसी सांसद और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने आरजेडी प्रमुख लालू यादव और पूर्व सीएम राबड़ी देवी से मुलाकात की। उन्होंने इस मुलाकात को ‘सिर्फ शिष्टाचार भेंट’ बताते हुए कहा कि अपनों के साथ एक सुकून भरा दिन बिताया। जय बिहार, जय हिंद।

मानिकपुर पहुंचे प्रशांत किशोर, वाई. वी. गिरी की माता को दी श्रद्धांजलिगोपालगंज। जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर बुधवार...
12/08/2026

मानिकपुर पहुंचे प्रशांत किशोर, वाई. वी. गिरी की माता को दी श्रद्धांजलि
गोपालगंज। जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर बुधवार देर शाम गोपालगंज जिले के मानिकपुर गांव पहुंचे, जहां उन्होंने पटना हाई कोर्ट के वरीय अधिवक्ता वाई. वी. गिरी की माता जी के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान प्रशांत किशोर ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
गौरतलब है कि वर्ष 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में वाई. वी. गिरी ने जनसुराज पार्टी के टिकट पर सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। चुनाव के दौरान वे प्रशांत किशोर के लीगल एडवाइजर के तौर पर भी उनके साथ मजबूती से खड़े रहे थे।
मानिकपुर में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में स्थानीय लोगों और परिचितों की भी मौजूदगी रही। प्रशांत किशोर के पहुंचने से कार्यक्रम में राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के लोगों की भी विशेष उपस्थिति देखने को मिली।

Address

हथुआ
Hathua

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Hello Hathua हथुआ posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share