02/06/2026
#अब #जांच #के #लिए #नहीं #जाना #पड़ेगा #शहर, #गांडेय #में #खुला #पहला #थाइरोकेयर #सेंटर"
गांडेय में शुरू हुआ पहला "थाइरोकेयर" ब्लड टेस्ट एवं हेल्थ चेकअप सेंटर
✂️ राज्यसभा सांसद डॉ. सरफराज अहमद ने फीता काटकर किया उद्घाटन
गांडेय प्रखंड के डोकीडीह पंचायत अंतर्गत गिरनिया मोड़ में मंगलवार को स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई शुरुआत हुई। अशरफी मेडिकल के संचालक मोहम्मद अफरोज द्वारा स्थापित गांडेय के पहले "थाइरोकेयर" ब्लड टेस्ट एवं हेल्थ चेकअप सेंटर का उद्घाटन राज्यसभा सांसद डॉ. सरफराज अहमद ने बतौर मुख्य अतिथि फीता काटकर किया।
उद्घाटन के बाद सांसद ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आधुनिक स्वास्थ्य जांच सुविधाओं की उपलब्धता समय की आवश्यकता है। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि अब गांडेय एवं आसपास के लोगों को छोटी-बड़ी जांचों के लिए दूर शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। इससे लोगों के समय और धन दोनों की बचत होगी तथा समय पर स्वास्थ्य जांच संभव हो सकेगी।
सेंटर संचालक मोहम्मद अफरोज ने बताया कि यहां थायराइड, शुगर, लीवर, किडनी, सीबीसी, सीआरपी सहित विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य जांच सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। साथ ही होम कलेक्शन की सुविधा भी दी जाएगी।
इस दौरान मौके पर पंचायत मुखिया मो. अकबर अंसारी,,झामुमो नेता मोहम्मद आलम,उप मुखिया मोकीम अंसारी, गांडेय पंचायत के मुखिया अमृत लाल पाठक, निवर्तमान बिससूत्री प्रखंड अध्यक्ष ध्रुबदेव पंडित,हाजी मो. उस्मान,मो. शमशेर,मकसूद आलम,मो. फकरुद्दीन, मो. नसीम अंसारी,मो. हैदर,कुंदन पाठक, मो. जहीर,मो. अख्तर,जय प्रकाश पंडित,हाजी समीम,मो. बबलू,मो. ताज सहित कई अन्य जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
📍 स्थान: गिरनिया मोड़, गांडेय
📰 रिपोर्ट:-ताज हुसैन, गांडेय