22/12/2023
मैं एडवोकेट इंतज़ार-उल-हसन ( Executive Member of PHHCBA) सबसे पहले मेरी जीत का श्रेय मैं उन सभी भाइयों को देना चाहता हूँ जिन्होंने मेरा इस चुनाव में डटकर साथ दिया और मेरे कंधे से कंधा मिलाकर मेरे साथ खड़े रहे हैं और मेरी हौसलाअफजाई करते रहे वरना अकेले ये मेरे बस की बात नहीं थी और अल्लाह का लाख लाख शुक्र है कि मुझे यहाँ घर से 400 किलोमीटर दूर ऐसे बेहतरीन दोस्तों और बड़े भाइयों से नवाज़ा जिनकी वजह से आज मुझे ये इज़्ज़त नसीब हुई है॥ मैं इंतज़ार-उल-हसन पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट बार मेंबर्स का तहे-दिल से शुक्रिया अदा करता हूँ और मेरे साथ खड़े रहे निखिल भाई, सलीम भाई, मोहित भाई, नफ़ीस भाई, प्रांशुल भाई अकरम भाई, ज़करिया भाई और मेरा साथ देने वाले सभी भाइयों का और हमारी टीम का जिन्होंने दिन रात मेहनत करके हमें जीत की दहलीज़ तक पहुंचाया यह जीत आप सबकी जीत है और इसका पूरा श्रेय आप सभी को जाता है॥ मेरा सभी रेस्पेक्टड बार मेंबर्स से वादा है कि मैं आपको कभी निराश नहीं करूँगा और पूरी ईमानदारी के साथ जो भी ज़िम्मेदारी मिलेगी उसको बख़ूबी निभाऊंगा और कोशिश करूँगा कि आपको शिकायत का मौक़ा न दुं। मेरी सभी मेंबर्स से गुज़ारिश है कि अपना प्यार और आशीर्वाद बनाए रखें॥
Thankyou so Much ❤️
Regards :-
INTIZAR-UL-HASAN (Advocate)
Executive Member (PHHCBA)