10/07/2026
20वाॅ वर्ष में प्रवेश धनसार की संत नरहरि सेवा समिति सजाएगी काँवरियों की सेवा करने का अनूठा मिसाल।
धनबाद की संत नरहरि सेवा समिति (स्वर्णकार समाज), धनसार के द्वारा वर्ष 2026 में अपने 20 वाॅ काँवरिया सेवा शिविर के आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। समिति के तत्वावधान में यह शिविर बाँका जिले के इनारावरण स्थित ओम नगर में 2 अगस्त से 25 अगस्त तक संचालित होगा। शिविर का विधिवत उद्घाटन 2 अगस्त की संध्या 5 बजे किया जाएगा। पूरे श्रावण मास के दौरान यहाँ काँवरियों के लिए निःशुल्क आवास, प्राथमिक चिकित्सा, गरम एवं शीतल जल, चना गुड़, सत्तू शर्बत, नींबू चाय तथा नींबू शर्बत की व्यवस्था रहेगी। डाक-बम श्रद्धालुओं के लिए नारियल और फलों सहित आवश्यक पूजन सामग्री भी उपलब्ध कराई जाएगी। समिति ने प्रतिदिन संध्या भजन-कीर्तन और सेवाभाव को बढ़ावा देने का संकल्प लिया है। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से तन, मन और धन से सहयोग का आह्वान करते हुए कम-से-कम एक दिन शिविर में सेवा देने की अपील की है। समिति का विश्वास है कि बाबा भोलेनाथ की कृपा से यह सेवा अभियान श्रद्धा, समर्पण और सामाजिक एकता का प्रेरक उदाहरण बनेगा।