The Voice of Pangwal

The Voice of Pangwal पांगी की आवाज ,पांगी की पहचान
https://www.youtube.com/

स्कूल प्रबंधन समिति लुज की पहली बैठक सम्पन्न, कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारितभवन की जर्जर छत व क्षतिग्रस्त शौचालय की मरम्मत...
14/07/2026

स्कूल प्रबंधन समिति लुज की पहली बैठक सम्पन्न, कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित

भवन की जर्जर छत व क्षतिग्रस्त शौचालय की मरम्मत की उठी मांग, 15 जुलाई को आवासीय आयुक्त पांगी को सौंपा जाएगा प्रस्ताव

लुज (पांगी), 14 जुलाई।
राजकीय प्राथमिक पाठशाला लुज में मंगलवार को विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) की पहली बैठक समिति अध्यक्ष अमित राणा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में विद्यालय से जुड़े विभिन्न विकासात्मक एवं आधारभूत सुविधाओं के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।

बैठक में विद्यालय भवन की अत्यंत जर्जर हो चुकी छत की शीघ्र मरम्मत, क्षतिग्रस्त शौचालय के पुनर्निर्माण एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं के विकास को लेकर प्रस्ताव पारित कर आवासीय आयुक्त पांगी तथा उपायुक्त चंबा से शीघ्र कार्रवाई करने का आग्रह किया गया। एसएमसी अध्यक्ष अमित राणा ने बताया कि 15 जुलाई को वह स्वयं आवासीय आयुक्त पांगी को यह प्रस्ताव सौंपकर विद्यालय की समस्याओं के समाधान का आग्रह करेंगे।

बारिश में टपकती है विद्यालय की छत

जानकारी के अनुसार, राजकीय प्राथमिक पाठशाला लुज पंचायत का सबसे पुराना विद्यालय है। भवन की छत पर लगी चादरें समय के साथ पूरी तरह जर्जर और क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। बारिश के दौरान छत से पानी सीधे कक्षाओं में टपकता है, जिससे विद्यार्थियों और शिक्षकों को पढ़ाई के दौरान भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। दूसरी ओर, भारी बर्फबारी के कारण विद्यालय का शौचालय भी क्षतिग्रस्त हो चुका है, जिसकी मरम्मत अत्यंत आवश्यक है।

करीब 40 विद्यार्थियों का भविष्य जुड़ा है विद्यालय से

विद्यालय में प्री-प्राइमरी से लेकर पांचवीं कक्षा तक लगभग 40 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। यही नहीं, इस विद्यालय से शिक्षा प्राप्त कर कई छात्र आज विभिन्न सरकारी एवं अन्य महत्वपूर्ण सेवाओं में अपनी पहचान बना चुके हैं। विद्यालय का शैक्षणिक स्तर भी लगातार उत्कृष्ट रहा है तथा प्रत्येक वर्ष यहां से विद्यार्थी जवाहर नवोदय विद्यालय और एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करते हैं।

रोज दो किलोमीटर से अधिक की कठिन चढ़ाई तय करते हैं नन्हे विद्यार्थी

एसएमसी अध्यक्ष अमित राणा ने बताया कि विद्यालय में पढ़ने वाले कई बच्चों को प्रतिदिन दो किलोमीटर से अधिक की खड़ी चढ़ाई पार कर स्कूल पहुंचना पड़ता है। सुबह कठिन चढ़ाई और शाम को उतराई का सफर छोटे बच्चों के लिए चुनौतीपूर्ण होता है। इसके बावजूद विद्यालय के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम हर वर्ष सराहनीय रहता है, जो शिक्षकों की मेहनत और विद्यार्थियों की लगन का प्रमाण है।

विद्यालय प्रबंधन समिति ने प्रशासन से मांग की है कि बच्चों के सुरक्षित एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण को ध्यान में रखते हुए विद्यालय भवन की छत और शौचालय की मरम्मत सहित आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा कराया जाए।


#राजकीय_प्राथमिक_पाठशाला_लुज
#एसएमसी_बैठक
#स्कूल_विकास
#शिक्षा_पहले
#बच्चों_का_भविष्य
#पांगी
#लुज
#चंबा
#हिमाचल_प्रदेश
#स्कूल_की_मरम्मत
#शिक्षा_का_अधिकार



🚨 मुख्यमंत्री जी, एक और ऐतिहासिक फैसला… अब पांगी की भी बारी! ⚡🏔️👏 किशाऊ बाँध मामले में हिमाचल के अधिकारों की मजबूती से प...
14/07/2026

🚨 मुख्यमंत्री जी, एक और ऐतिहासिक फैसला… अब पांगी की भी बारी! ⚡🏔️

👏 किशाऊ बाँध मामले में हिमाचल के अधिकारों की मजबूती से पैरवी और अब बीबीएमबी से प्रदेश के लंबित वित्तीय अधिकार एवं एरियर वापस लाने की पहल के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू जी को हार्दिक बधाई।

जब हिमाचल के हक़ की बात आती है, तो हर हिमाचली आपके साथ खड़ा दिखाई देता है।

🙏 लेकिन मुख्यमंत्री जी, अब एक नज़र पांगी घाटी पर भी डालिए…

जिस पांगी की धरती पर डुग्गर मेगा हाइड्रो प्रोजेक्ट बन रहा है, क्या उस पांगी को भी उसका हक़ नहीं मिलना चाहिए?

❓ क्या स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता नहीं मिलनी चाहिए?
❓ क्या स्थानीय टैक्सी ऑपरेटरों, ठेकेदारों और व्यापारियों को उचित अवसर नहीं मिलने चाहिए?
❓ क्या परियोजना प्रभावित क्षेत्र के विकास के लिए विशेष योजना नहीं बननी चाहिए?
❓ और सबसे बड़ा सवाल... जो घाटी पूरे प्रदेश को बिजली देगी, क्या वही घाटी अंधेरे में रहे?

⚡ पांगी की सबसे बड़ी मांग है—स्थायी और निर्बाध बिजली व्यवस्था।

यह केवल विकास का नहीं, बल्कि न्याय का प्रश्न है।

💚 हमें विश्वास है कि जिस तरह आपने हिमाचल के अधिकारों के लिए मजबूत आवाज़ उठाई है, उसी तरह डुग्गर हाइड्रो प्रोजेक्ट से पांगी के लोगों के अधिकार, रोजगार, विकास और बिजली समस्या के समाधान को भी सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे।

📢 हम विरोध नहीं, अधिकार की बात कर रहे हैं।
📢 हम राजनीति नहीं, पांगी के भविष्य की बात कर रहे हैं।
📢 ऊर्जा हमारी धरती से निकले, तो उसका उजाला हमारे घरों तक भी पहुँचे।

✍️ अगर आप भी मानते हैं कि डुग्गर हाइड्रो प्रोजेक्ट का पहला लाभ पांगी की जनता को मिलना चाहिए, तो इस पोस्ट को अधिक से अधिक शेयर करें और अपनी राय कमेंट में लिखें।



All India Radio News Shimla
Press Information Bureau - PIB, Government of India
Ministry of Information, Broadcasting, Telecoms & Information Technology
📍 CMO Himachal
📍 Sukhvinder Singh Sukhu
Information And Public Relations Department, Himachal Pradesh

बारिश, संघर्ष और जनसंकल्प — क्रमिक अनशन आठवें दिन भी जारी📍किलाड़, पांगी | THE VOICE OF PANGWAL | विशेष रिपोर्टपांगी की म...
13/07/2026

बारिश, संघर्ष और जनसंकल्प — क्रमिक अनशन आठवें दिन भी जारी
📍किलाड़, पांगी | THE VOICE OF PANGWAL | विशेष रिपोर्ट
पांगी की मूलभूत समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर भाजपा मंडल पांगी का क्रमिक अनशन आज आठवें दिन भी लगातार जारी रहा। आंदोलन में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं का समर्थन लगातार बढ़ता जा रहा है।
आज के क्रमिक अनशन में प्रमुख रूप से—
🔹 सतीश राणा — मंडल अध्यक्ष, भाजपा पांगी
🔹 शक्ति ठाकुरवान — पंचायत समिति सदस्य, करयूनी पांगी
🔹 राम चन्द ठाकुर — उपाध्यक्ष, अनुसूचित जनजाति मोर्चा
🔹 शिव लाल शर्मा — रेई खजियार
ने भाग लेकर पांगी की जनसमस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग को बुलंद किया।
आंदोलनकारियों का कहना है कि जब तक बिजली, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, संचार तथा कॉलेज में आवश्यक स्टाफ और विषयों सहित अन्य लंबित मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।
पांगी के लोगों की निगाहें अब सरकार के अगले कदम पर टिकी हैं। आने वाले दिनों में यदि मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिए जाने की संभावना भी जताई जा रही है।
THE VOICE OF PANGWAL
📰 जनता की आवाज़ • सच के साथ

#क्रमिकअनशन #8वांदिन #जनसमस्याएं
CMO Himachal Pangi Administration

"सड़कों से उठाया कचरा, समाज को दिया संदेश" — पांगी टैक्सी यूनियन ने शुरू की ग्रीन पांगी की नई पहलकिलाड़, पांगी।पांगी घाट...
13/07/2026

"सड़कों से उठाया कचरा, समाज को दिया संदेश" — पांगी टैक्सी यूनियन ने शुरू की ग्रीन पांगी की नई पहल

किलाड़, पांगी।

पांगी घाटी को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में पांगी टैक्सी यूनियन ने एक सराहनीय पहल करते हुए रविवार को किलाड़ टैक्सी स्टैंड एवं आसपास के क्षेत्र में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान में यूनियन के करीब 30 सदस्यों ने स्वयं श्रमदान कर यह संदेश दिया कि स्वच्छता केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का सामाजिक दायित्व है।

अभियान के दौरान टैक्सी स्टैंड और उसके आसपास फैले प्लास्टिक कचरे, शराब की खाली बोतलों तथा अन्य ठोस अपशिष्ट को एकत्रित कर उनका वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण किया गया। यूनियन सदस्यों ने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने आसपास की सफाई के प्रति जागरूक हो जाए तो पूरे क्षेत्र को स्वच्छ और आकर्षक बनाया जा सकता है।

पांगी टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष राज सोनी ने कहा कि घाटी की प्राकृतिक सुंदरता को सुरक्षित रखना हम सभी की साझा जिम्मेदारी है। वहीं उपाध्यक्ष सुनील कुमार (सोनू) और सचिव राजेश ने लोगों से सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा-कचरा न फैलाने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आने की अपील की।

यूनियन ने स्पष्ट किया कि यह अभियान केवल एक दिन की गतिविधि नहीं, बल्कि "ग्रीन पांगी" के संकल्प की शुरुआत है। भविष्य में भी समय-समय पर ऐसे स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान चलाकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरित किया जाएगा।

स्थानीय नागरिकों ने पांगी टैक्सी यूनियन के इस प्रयास की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए इसे सामाजिक जागरूकता और जनभागीदारी का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।
Swachh Bharat Mission - Urban

12/07/2026

पांगी में 108 एम्बुलेंस सेवा पर उठे सवाल, भाजपा महामंत्री शक्ति ठाकुरवान ने स्वास्थ्य व्यवस्था सुधारने की उठाई मांग

किलाड़, पांगी।
पांगी में जारी क्रमिक अनशन के सातवें दिन भाजपा मंडल महामंत्री शक्ति ठाकुरवान ने कहा कि दुर्गम जनजातीय क्षेत्र पांगी की स्वास्थ्य सेवाओं, विशेषकर 108 राष्ट्रीय एम्बुलेंस सेवा की स्थिति बहुत गंभीर है।

उन्होंने कहा कि पांगी जैसे दूरस्थ क्षेत्र में 108 एम्बुलेंस केवल एक वाहन नहीं, बल्कि आपातकाल में लोगों के जीवन की सबसे बड़ी उम्मीद है। सड़क दुर्घटना, गर्भवती महिलाओं, हृदयाघात, स्ट्रोक या अन्य गंभीर परिस्थितियों में समय पर एम्बुलेंस का पहुँचना किसी मरीज की जान बचा सकता है। ऐसे में यदि एम्बुलेंस खराब रहे, पर्याप्त संसाधन न हों या स्वास्थ्य संस्थानों में डॉक्टरों की कमी हो, तो इसका सीधा असर आम लोगों के जीवन पर पड़ता है।

शक्ति ठाकुरवान ने मांग की कि पांगी में तैनात 108 एम्बुलेंस को हर समय तकनीकी रूप से फिट रखा जाए, आधुनिक चिकित्सा उपकरण उपलब्ध कराए जाएं तथा विशेषज्ञ डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ के रिक्त पदों को प्राथमिकता के आधार पर भरा जाए।

हिमाचल में कैसे संचालित होती है 108 सेवा?

हिमाचल प्रदेश में 108 राष्ट्रीय एम्बुलेंस सेवा का संचालन राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के अंतर्गत किया जाता है। यह सेवा पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल पर संचालित होती है। वर्ष 2010 में इसकी शुरुआत की गई थी। वर्ष 2022 से राज्य में 108 और 102 एम्बुलेंस सेवाओं का संचालन मेडस्वान फाउंडेशन (Medswan Foundation) द्वारा राज्य सरकार के साथ अनुबंध के तहत किया जा रहा है।
इसके अलावा 102 जननी एक्सप्रेस सेवा भी गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं के लिए निःशुल्क परिवहन उपलब्ध कराती है।

108 सेवा पूरे प्रदेश में 24 घंटे निःशुल्क उपलब्ध है और किसी भी नागरिक द्वारा केवल 108 डायल करके आपातकालीन चिकित्सा सहायता प्राप्त की जा सकती है। पहाड़ी और दुर्गम क्षेत्रों को ध्यान में रखते हुए हिमाचल सरकार समय-समय पर नई एम्बुलेंस भी शामिल करती रही है ताकि लोगों तक समय पर स्वास्थ्य सेवाएं पहुँच सकें।

पांगी जैसे अत्यंत दुर्गम क्षेत्र में यह सेवा और भी अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि सरकार वास्तव में जनजातीय क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देना चाहती है, तो 108 एम्बुलेंस की कार्यक्षमता, डॉक्टरों की उपलब्धता और अस्पतालों में संसाधनों को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी होगी।

👉🏻108 एम्बुलेंस सेवा: अटल जी से जुड़ा हिमाचल का इतिहास

हिमाचल प्रदेश में 108 आपातकालीन एम्बुलेंस सेवा की शुरुआत 25 दिसंबर 2010 को तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस के अवसर पर "अटल स्वास्थ्य सेवा (Atal Swasthya Sewa)" के नाम से की थी। उस समय इस सेवा का उद्देश्य राज्य के दूरदराज़ और दुर्गम क्षेत्रों तक निःशुल्क एवं त्वरित आपातकालीन चिकित्सा सहायता पहुँचाना था।

बाद में, चूँकि यह राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के अंतर्गत केंद्र प्रायोजित राष्ट्रीय एम्बुलेंस सेवा (National Ambulance Service - NAS 108) का हिस्सा है, इसलिए पूरे देश में एक समान पहचान देने के लिए इसका आधिकारिक नाम "108 राष्ट्रीय एम्बुलेंस सेवा" कर दिया गया। इसके बावजूद हिमाचल में आज भी अनेक लोग इसे "अटल स्वास्थ्य सेवा" के नाम से याद करते हैं।

12/07/2026

🚩 बारिश भी नहीं रोक सकी हौसलों की आवाज़!

पांगी में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच भी क्रमिक अनशन सातवें दिन जारी है। अनशन स्थल पर जोशीले गीतों और नारों के साथ आंदोलनकारियों का उत्साह बरकरार है।

भाजपा मंडल अध्यक्ष सतीश राणा, महामंत्री शक्ति ठाकुरवान और किसान मोर्चा अध्यक्ष पंडित सुदेश लगातार सातवें दिन क्रमिक अनशन पर डटे हुए हैं।

क्या पांगी की आवाज़ अब भी अनसुनी रहेगी, या सरकार इन जनसमस्याओं पर गंभीरता से कदम उठाएगी?

📍 THE VOICE OF PANGWAL

#क्रमिकअनशन #जनसमस्याएं Haresh Pangi

12/07/2026

पांगी : क्रमिक अनशन का आज 7वाँ दिन, सुनिए भाजपा मंडल महामंत्री सुरेश कुमार जी को ,
क्या ग्राम रोजगार सेवक और वन विभाग के दैनिक भोगियों के वेतन की मांग क्या जायज नहीं ?
- Suresh Dharmani

Pangi Administration CMO Himachal Information And Public Relations Department, Himachal Pradesh Adv Surjeet Sharma Bharmouri Lalit Thakur

11/07/2026

पांगी : अनशन में छठे दिन पूर्व मंडलाध्यक्ष भानी चंद ठाकुर ने सीवरेज/ मॉल रोड़ के विषय मे क्या कहा देखिए 👇🏻
#अनशनकाछठादिन

11/07/2026

📰 बारिश भी नहीं डिगा सकी हौसले — पांगी में भाजपा का क्रमिक अनशन छठे दिन भी जारी,

📍किलाड़, पांगी | THE VOICE OF PANGWAL | 11 जुलाई 2026

लगातार हो रही बारिश के बावजूद पांगी की जनसमस्याओं के समाधान को लेकर भाजपा मंडल पांगी का क्रमिक अनशन आज छठे दिन भी जारी रहा। प्रतिकूल मौसम भी आंदोलनकारियों के हौसले को कमजोर नहीं कर सका और कार्यकर्ता पूरे दिन अनशन स्थल पर डटे रहे।

आज के क्रमिक अनशन में मंडल महामंत्री सुरेश कुमार, अनुसूचित जाति मोर्चा महामंत्री विशम्बर, राम चंद तथा संतोष ने भाग लेकर आंदोलन को अपना समर्थन दिया।

इसके अलावा पूर्व मंडलाध्यक्ष भानी चंद ठाकुर, मान सिंह ठाकुरवान तथा महिला मोर्चा महामंत्री रेखा राणा भी पूरे दिन अनशन स्थल पर मौजूद रहे और आंदोलनकारियों का उत्साह बढ़ाया।

ज्ञात हो कि 6 जुलाई से भाजपा मंडल अध्यक्ष सतीश राणा, मंडल महामंत्री शक्ति ठाकुरवान तथा किसान मोर्चा अध्यक्ष पंडित सुदेश शर्मा के नेतृत्व में यह क्रमिक अनशन पांगी की मूलभूत समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर शुरू किया गया था। तीनों नेता लगातार छह दिनों से लघु सचिवालय किलाड़ में अनशन पर बैठे हैं, जबकि अन्य कार्यकर्ता प्रतिदिन क्रमवार अपना समर्थन दे रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो भाजपा युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, बूथ अध्यक्ष तथा अन्य प्रमुख पदाधिकारी भी आंदोलन में शामिल हो सकते हैं, जिससे आंदोलन और व्यापक होने की संभावना जताई जा रही है।

वहीं प्रशासनिक स्तर पर कुछ सकारात्मक संकेत भी सामने आए हैं। जानकारी के अनुसार साच पावर हाउस में नई मशीनों की स्थापना का कार्य शुरू हो चुका है, जबकि महालू नाला परियोजना में भी नई मशीनें लगाई जा रही हैं और उत्पादन क्षमता बढ़ाने के प्रयास जारी हैं। अब सभी की निगाहें राज्य सरकार की ओर हैं, जहां कॉलेज स्टाफ की नियुक्ति, विषय बहाली तथा अन्य प्रमुख मांगों पर निर्णय की प्रतीक्षा है। यदि आवश्यक मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई होती है तो अगले सप्ताह आंदोलन समाप्त होने की संभावना भी जताई जा रही है।
सुनिए भाजपा मंडल अध्यक्ष सतीश राणा 👇🏻

(नोट: प्रशासनिक प्रगति और संभावित समाधान से संबंधित जानकारी स्थानीय सूत्रों के हवाले से प्राप्त है। आधिकारिक पुष्टि संबंधित विभाग द्वारा की जानी शेष है।)

---

📢 THE VOICE OF PANGWAL

"जनता की आवाज़ • सच के साथ"
Pangi Administration Information And Public Relations Department, Himachal Pradesh

#क्रमिकअनशन #जनसमस्याएं

11/07/2026

📰 THE VOICE OF PANGWAL | विशेष समाचार

🚨 थांदल सड़क पर हादसा: 500 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैम्पर, चालक सुरक्षित

पांगी, 11 जुलाई 2026।

जिला चम्बा के जनजातीय उपमंडल पांगी की थांदल सड़क एक बार फिर अपनी बदहाल और खतरनाक स्थिति के कारण चर्चा में है। सड़क की जर्जर हालत और जोखिम भरे निर्माण के चलते यह मार्ग स्थानीय लोगों के लिए लगातार चिंता का विषय बना हुआ है।

शनिवार प्रातः लगभग 4:30 बजे, पंचायत पुर्थी के अंतर्गत थांदल क्षेत्र में एक बोलेरो कैम्पर (HP-06-4427) हादसे का शिकार हो गई। जानकारी के अनुसार वाहन कुल्लू से पुर्थी होते हुए थांदल की ओर जा रहा था। इसी दौरान अचानक वाहन में तकनीकी खराबी आ गई, जिससे चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और गाड़ी सड़क से लगभग 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

वाहन को कुलदीप राज, पुत्र श्री सुर देव, निवासी गांव थांदल, डाकघर पुर्थी चला रहे थे। राहत की बात यह रही कि इस भीषण दुर्घटना में चालक पूरी तरह सुरक्षित हैं, हालांकि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

❗ बड़ा सवाल

आखिर थांदल सड़क पर कब तक ऐसे हादसे होते रहेंगे? ग्रामीण लंबे समय से इस सड़क के सुरक्षित निर्माण और आवश्यक सुधार की मांग कर रहे हैं, लेकिन स्थिति में अब तक कोई ठोस बदलाव नहीं दिख रहा है।

THE VOICE OF PANGWAL प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग करता है कि इस सड़क की सुरक्षा व्यवस्था, निर्माण गुणवत्ता और नियमित रखरखाव की तत्काल समीक्षा कर आवश्यक कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में किसी बड़ी जनहानि से बचा जा सके।

📍 THE VOICE OF PANGWAL
"आपकी आवाज़, आपकी पहचान"

Address

VPO LUJ BANWAS
Chamba
176323

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when The Voice of Pangwal posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share