Dekho Buxar

Dekho Buxar पेज को लाइक कर हमसे जुड़ें ।
"खुद भी घूमेंगे साथ आपको भी घुमाएंगे
कैमरे की नजर से बक्सर को दिखाएंगे"

 #अजब चोरी की गजब कहानी,  #डुमरांव में चोरों ने मोबाइल टावर को किया गायब ! #चोरी की अनेकों वारदात आपने सुनी होगी पर क्या...
12/06/2026

#अजब चोरी की गजब कहानी, #डुमरांव में चोरों ने मोबाइल टावर को किया गायब !
#चोरी की अनेकों वारदात आपने सुनी होगी पर क्या कभी मोबाइल टावर चुराने की कोई घटना सुनी हैं ? जी हां सही सुना आपने ! मोबाइल टावर की चोरी....
#जिले के डुमरांव नगर परिषद अंतर्गत वार्ड 18 से चोरों ने एयरसेल कंपनी का टावर और उसके पास मौजूद जेनरेटर गायब कर दिया है।
#मामला तब उजागर हुआ जब बंद पड़े मोबाइल टॉवर को दोबारा चालू करने की प्रक्रिया के तहत कंपनी की टीम निरीक्षण के लिए मौके पर पहुंची। वहां का नजारा देखकर अधिकारी भी दंग रह गए। जिस स्थान पर करीब 40 मीटर ऊंचा टॉवर खड़ा था, वहां अब केवल खाली जगह बची थी। जांच में पता चला कि टॉवर, जनरेटर और अन्य उपकरण चोरी हो चुके हैं। जानकारी के बाद स्थानीय पुलिस मामले के जांच में जुटी है।

11/06/2026

रोमांचक मुकाबला, सारिमपुर प्रीमियर लीग से !

11/06/2026

#सारिमपुर_प्रीमियर_लीग

आंधी के साथ साथ जोरो शोरो की बारिश ❤️
11/06/2026

आंधी के साथ साथ जोरो शोरो की बारिश ❤️

मौसम हुआ शानदार ❤️
11/06/2026

मौसम हुआ शानदार ❤️

 #बक्सर  #रेलवे  #स्टेशन पर मजिस्ट्रेट चेकिंग, 87 लोगों से वसूला गया 53,800 रुपये जुर्माना रेलवे नियमों के पालन और यात्र...
10/06/2026

#बक्सर #रेलवे #स्टेशन पर मजिस्ट्रेट चेकिंग, 87 लोगों से वसूला गया 53,800 रुपये जुर्माना
रेलवे नियमों के पालन और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंगलवार को बक्सर रेलवे स्टेशन पर विशेष मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान रेलवे नियमों का उल्लंघन करने वाले 87 लोगों को पकड़ा गया, जिन्हें कैंप कोर्ट में प्रस्तुत किया गया। न्यायालय के आदेश पर उनसे कुल 53,800 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

चेकिंग अभियान के दौरान महिला कोच एवं दिव्यांग कोच में अवैध रूप से यात्रा करने वाले यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इसके अलावा रेलवे ट्रैक पार करने, नो पार्किंग नियमों का उल्लंघन करने, बिना अनुमति चेन पुलिंग करने, अवैध वेंडिंग करने तथा एसी कोच में अनधिकृत रूप से यात्रा करने वाले लोगों को भी पकड़ा गया।

आरपीएफ पोस्ट प्रभारी कुंदन सिंह ने बताया कि अभियान के तहत पकड़े गए सभी 87 लोगों को कैंप कोर्ट में प्रस्तुत किया गया, जहां न्यायालय द्वारा उन पर जुर्माना लगाया गया। उन्होंने कहा कि रेलवे प्रशासन यात्रियों की सुरक्षा और नियमों के अनुपालन को लेकर गंभीर है।

उन्होंने बताया कि रेलवे परिसर में अनुशासन बनाए रखने और दुर्घटनाओं की संभावना को कम करने के लिए इस प्रकार के विशेष जांच अभियान आगे भी नियमित रूप से चलाए जाएंगे। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से नियमों का पालन करने तथा सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने में सहयोग करने की अपील की है।

 #सर्व_जन_कल्याण_सेवा_समिति_सिद्धाश्रम_धाम बक्सर द्वारा आयोजित 18 वें धर्मायोजन श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में भक्तों क...
10/06/2026

#सर्व_जन_कल्याण_सेवा_समिति_सिद्धाश्रम_धाम बक्सर द्वारा आयोजित 18 वें धर्मायोजन श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में भक्तों की अपार श्रद्धा समूह !

09/06/2026

बक्सर में मौसम विभाग बाद में बताता है,
बिजली विभाग पहले बता देता है।
जैसे ही लाइट जाए,
समझ जाइए कि हवा, बारिश, गर्मी या कोई न कोई बहाना आने वाला है! 😂

Address

Buxar
802101

Telephone

+919155009700

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Dekho Buxar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Dekho Buxar:

Share

Category