Mr.YOGESH KUMAR -Advocate

Call Contact the business

Mr.YOGESH KUMAR -Advocate पूर्व अध्यक्ष विधानसभा 111 गुन्नौर उ प्र (भीम आर्मी)
पूर्व अध्यक्ष डॉo भीमराव अम्बेडकर जन्मोत्सव समारोह समिति बबराला (संभल )

03/11/2026

#दामोदर_यादव
नेता #भीम_आर्मी_मध्य_प्रदेश

यूपी में 8 साल से वेतन नहीं मिला, कर्मचारियों ने मांगी इच्छामृत्यु, लखनऊ में 12 दिन से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं, ब...
03/11/2026

यूपी में 8 साल से वेतन नहीं मिला, कर्मचारियों ने मांगी इच्छामृत्यु, लखनऊ में 12 दिन से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं, बोले-परिवार चलाना मुश्किल!
लखनऊ में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों (बी-पैक्स) के कर्मचारियों ने राष्ट्रपति से सामूहिक इच्छामृत्यु की अनुमति मांगी है। एम-पैक्स कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष शैलेन्द्र तिवारी ने इस संबंध में राष्ट्रपति को पत्र भेजा है।
उनका कहना है कि 8 से 10 साल से नियमित वेतन नहीं मिलने के कारण परिवार का भरण-पोषण और बच्चों की पढ़ाई तक मुश्किल हो गई है। कर्मचारी 12 दिन से इको गॉर्डन में धरने पर बैठे है। कर्मचारियों में सरकार के खिलाफ गहरी नाराजगी है।
संघ का आरोप है कि आंदोलन शुरू करने के बाद प्रदेश के सभी 75 जिलों में कर्मचारियों को प्रदर्शन से रोकने का प्रयास किया गया। आंदोलन में शामिल कर्मचारियों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। कुछ के खिलाफ निलंबन और एफआईआर जैसी कार्रवाई भी की जा रही है। कर्मचारियों का कहना है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन के बावजूद उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है।
संघ के मुताबिक, कर्मचारी वर्ष 2018 से नियमित वेतन की मांग उठा रहे हैं। इस संबंध में कई बार विभागीय अधिकारियों को ज्ञापन सौंपे गए। 7 सितंबर को मांग-पत्र देने के बाद 21 सितंबर, 5 अक्टूबर और 29 अक्टूबर को विभागीय स्तर पर वार्ता हुई। इसके बावजूद वेतन भुगतान की व्यवस्था पर कोई ठोस निर्णय नहीं हो सका। कर्मचारियों का आरोप है कि हर बार आश्वासन देकर आंदोलन समाप्त करने को कहा गया, लेकिन मांगें पूरी नहीं हुईं।
कर्मचारियों ने सहकारी विभाग में वेतन भुगतान की व्यवस्था पर भेदभाव का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि विभाग के अन्य कर्मचारियों को राजकीय कोष से वेतन मिलता है, जबकि बी-पैक्स कर्मचारियों को अधिनियम का हवाला देकर नियमित वेतन व्यवस्था से अलग रखा गया है। कर्मचारियों का सवाल है कि वर्षों तक काम लेने के बाद भी उन्हें समय पर वेतन क्यों नहीं दिया जा रहा है।
कर्मचारियों ने राष्ट्रपति को भेजे पत्र में लंबित वेतन का तत्काल भुगतान और नियमित वेतन व्यवस्था लागू करने की मांग की है। इसके अलावा आंदोलनकारियों के खिलाफ एफआईआर और अन्य दंडात्मक कार्रवाई की समीक्षा, नोटिस व निलंबन की निष्पक्ष जांच, मानसिक और आर्थिक उत्पीड़न रोकने, संबंधित अधिनियम में संशोधन और समस्या के समाधान के लिए उत्तर प्रदेश सरकार को निर्देश देने की अपील की है।...

उत्तर प्रदेश के बरेली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रस्तावित 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' यात्रा को देखते हुए प्र...
03/11/2026

उत्तर प्रदेश के बरेली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रस्तावित 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' यात्रा को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है. भारी भीड़ और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए शहर क्षेत्र के कई स्कूलों में 3 नवंबर को अवकाश घोषित कर दिया गया है. जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि यात्रा में 25 हजार से 50 हजार लोगों के शामिल होने की संभावना है, जिसके चलते यह कदम उठाया गया है.

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, बरेली की ओर से 2 नवंबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार, भाजपा की ओर से 3 नवंबर 2026 को बरेली में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' यात्रा का आयोजन किया जा रहा है. आदेश में बताया गया है कि सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार की ओर से भेजे गए पत्र के आधार पर प्रशासन को कार्यक्रम की जानकारी दी गई थी.

। । ...

'प्रधान और उसके बेटों ने मेरे साथ रेप किया। मैं दवा लेने जाती थी, वहां नींद की दवा खिलाकर रे*प करते थे। प्रेग्नेंट होने ...
03/11/2026

'प्रधान और उसके बेटों ने मेरे साथ रेप किया। मैं दवा लेने जाती थी, वहां नींद की दवा खिलाकर रे*प करते थे। प्रेग्नेंट होने पर बोले कि धर्म परिवर्तन करा लो।

गांववालों के सामने मुझे निर्वस्त्र किया और खंभे से बांधकर पीटा। अब गांव में घुसने नहीं दे रहे। पुलिस ने भी रेप की शिकायत पर मारपीट का केस दर्ज किया है।'

यह कहना है सिद्धार्थनगर की रहने वाली महिला का, जिसने गैंगरेप का आरोप लगाया है। पिटाई से महिला का पूरा शरीर काला पड़ गया है।

थाने में सुनवाई नहीं होने पर सोमवार (2 नवंबर) को पीड़िता SP ऑफिस पहुंची। मामला खेसरहा थाना क्षेत्र का है।....

AAP नेता संजय सिंह ने कहा- 'BJP न आम की है, न राम की है और न ही किसी काम की है'
01/11/2026

AAP नेता संजय सिंह ने कहा- 'BJP न आम की है, न राम की है और न ही किसी काम की है'

ED ने गाजियाबाद की PMLA कोर्ट से आजम खान की 14 दिन की कस्टडी मांगी
01/11/2026

ED ने गाजियाबाद की PMLA कोर्ट से आजम खान की 14 दिन की कस्टडी मांगी

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने ये दावा किया है कि UP में की वोटर लिस्ट से करीब 1.27 करोड़ हिंदू मतदाताओं के नाम गायब हैं...
01/11/2026

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने ये दावा किया है कि UP में की वोटर लिस्ट से करीब 1.27 करोड़ हिंदू मतदाताओं के नाम गायब हैं. लखनऊ में बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में उन्होंने कहा कि 66 लाख लोगों के नाम पंचायत की लिस्ट में हैं, लेकिन विधानसभा की वोटर लिस्ट में नहीं हैं. इसके अलावा 55 लाख सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों और करीब 4.5 लाख युवाओं के नाम भी लिस्ट में नहीं होने का दावा किया. उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ताओं से BLO के साथ मिलकर पात्र लोगों के नाम जुड़वाने को कहा. इसके साथ ही सीएम योगी ने पार्टी के कार्यकर्ताओं से वोटर लिस्ट के SIR पर सतर्क रहने की अपील की.......

उत्तर प्रदेश मेरठ मे खुद को गौ रक्षक बताने वाला कुलदीप उर्फ सोनू पंडित ही गौ तस्कर निकला किठौर थाने की पुलिस ने गौकशी के...
31/10/2026

उत्तर प्रदेश मेरठ मे खुद को गौ रक्षक बताने वाला कुलदीप उर्फ सोनू पंडित ही गौ तस्कर निकला किठौर थाने की पुलिस ने गौकशी के एक मामले में ₹25,000 के इनामी बदमाश सोनू पंडित को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में उसके पैर में गोली लग गई जिसके बाद उसे धर दबोचा गया।
पुलिस पर फायरिंग करने के बाद जवाबी कार्रवाई में सोनू पंडित के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया।
पुलिस ने उसके कब्जे से एक बिना नंबर की महिंद्रा पिकअप गाड़ी और कई जीवित गायें बरामद की हैं।
आरोपी पर ₹25,000 का इनाम भी घोषित था।
जो शख्स खुद को गायों का रक्षक बताता था, वही अंधेरे में तस्करी के काले कारोबार को अंजाम दे रहा था......

आजम खां जेल से निकलते ही गिरफ्तार, 15 गाड़ियों, 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची ED ने कस्टडी में लिया, बोले- मुसलमान होने क...
31/10/2026

आजम खां जेल से निकलते ही गिरफ्तार, 15 गाड़ियों, 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची ED ने कस्टडी में लिया, बोले- मुसलमान होने की सजा मिल रही; 11 महीने बाद रिहा हुए थे
सपा नेता आजम खान बेटे अब्दुल्ला के साथ 11 महीने बाद रामपुर जेल से बाहर आए, लेकिन जेल के गेट से ही ED ने आजम को गिरफ्तार कर लिया।
पहले जेल के बाहर प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अफसरों ने आजम से पूछताछ की, फिर अपने साथ गाड़ी में बैठाकर ले गए। ED आजम को गाजियाबाद कोर्ट में पेश करगी।
ED का आरोप है कि आजम ने जौहर यूनिवर्सिटी के निर्माण में सरकारी धन और ठेकों से जुड़े पैसों का दुरुपयोग किया है। एजेंसी 416.14 करोड़ रुपए के खर्च में अनियमितताओं और मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही है।
इससे पहले ED और आजम के बीच जेल के बाहर काफी देर बहस भी हुई। इस बीच आजम ने भावुक अंदाज में कहा- अब कहने को क्या है? यह मुसलमान होने की सजा है। गलती यह है कि एक मुसलमान ने यूनिवर्सिटी बनाई। यह हमारा गुनाह है।
वहीं, बेटा अब्दुल्ला आजम रिहा होने के बाद घर चला गया। दरअसल, आजम की रिहाई से करीब 15 मिनट पहले ईडी की एक टीम जेल के अंदर दाखिल हुई थी। CRPF के 24 जवान भी तैनात थे।
29 अक्टूबर को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 2 पैन कार्ड मामले में आजम और अब्दुल्ला की 10 साल की सजा सस्पेंड कर दिया था। दोनों को जमानत दे दी थी।..

लखनऊ के 12 दरोगा अपने कामों में लापरवाही के चलते लाइन हाजिर कर दिए गए। शनिवार को पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा ने यह कार्रवाई ...
31/10/2026

लखनऊ के 12 दरोगा अपने कामों में लापरवाही के चलते लाइन हाजिर कर दिए गए। शनिवार को पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा ने यह कार्रवाई की। साथ ही उन्होंने इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई का आदेश भी दिए है। दरोगा जन शिकायतों और IGRS मामलों के निस्तारण पर काम नहीं कर रहे थे।

पुलिस कमिश्नर ने पहले भी सभी थाना प्रभारियों और चौकी प्रभारियों को जन शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने स्पष्ट कहा था कि शिकायतकर्ताओं को थाने और चौकी से ही राहत मिलनी चाहिए। जनसुनवाई को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए शिकायतों पर संवेदनशीलता और तत्परता से कार्रवाई की जाए।

इसके बावजूद जन शिकायतों और आईजीआरएस मामलों के निस्तारण में सुधार नहीं हुआ। सरकारी कामकाज के प्रति उदासीनता और लापरवाही सामने आने पर पुलिस कमिश्नर ने 12 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया।....

Address

मौ. कल्लू नगला वार्ड नं 2 बबराला
Babrala
243751

Telephone

+919410050076

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Mr.YOGESH KUMAR -Advocate posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Mr.YOGESH KUMAR -Advocate:

Shortcuts

Share

Nearby photography services