N.s mall sheoganj

N.s mall sheoganj Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from N.s mall sheoganj, Photographer, Ara.

19/11/2015
09/11/2015

जरूरत से ज्यादा और बेवक्त खाया खाना जहर के सामान होता है। इससे पेट खराब या अन्य कई परेशानियां हो सकती है। खाने-पीने की ऐसी बहुत सारी चीजें हैं, जिन्हें अगर खाली पेट खा लिया जाए तो सेहत का खराब होना तय है।

आज हम आपको उन्हीं चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जो खाली पेट खानी जहर के सामान होती है।

शकरकंद
शकरकंद आपको भले ही कितनी भी पसंद क्यों न हो लेकिन उसे खाली पेट खाने से बचना चाहिए। शकरकंद में टैनीन और पैक्टीन पाया जाता है, जिससे खाली पेट खाने से गैस्ट्रिक एसिड की परेशानी होती है। इससे सीने में जलन और गैस की प्रॉबलम भी होती है।

केला
वैसे तो केले को अगर दूध के साथ खाया जाए तो वजन बढ़ता है लेकिन इसे खाली पेट खाने से बचना चाहिए क्योंकि इससे शरीर में मैग्नीशियम की मात्रा दोगुनी हो जाती है। शरीर में मौजूद कैल्शियम के साथ रसायनिक प्रक्रिया बनाती है। इससे बदहजमी, गैस और एसिड की समस्या होती है।

सोडा
ज्यादा कार्बोनेट की वजह से एसि़ड की समस्या होती है। सोडा खाली पेट में अम्ल के साथ मिलकर पेट में दर्द की वजह बनता है। इसके अलावा इससे सीने और आंतों में जलन भी होती है।

कच्चा टमाटर
कच्चा टमाटर खाना यूं तो बहुत ही फायदेमंद होता है लेकिन इसे सुबह खाली पेट खाने से बचें क्योंकि इसमें मौजूद खट्टा अम्ल पेट में उपस्थित गैस्ट्रोइंटस्टानइल एसिड के साथ क्रिया करके पेट दर्द, गैस और सीने में जलन पैदा करता है। खाली पेट टमाटर खाने से पथरी होने का खतरा भी दोगुना हो जाता है।

दवाइयां
कुछ खास दवाइयों को छोड़कर ज्यादातर दवाइयां खाना खाने के बाद ही खाई जाती है। इसका कारण यही है कि इन दवाओं में मौजूद तत्व शरीर के तत्वों के साथ सीधे घुलकर रसायनिक क्रिया करते हैं, जिसके भयंकर परिणाम होते हैं इसलिए कोई भी दवा लेने से पहले डॉक्टर से जरूर राय लेनी चाहिए।

एल्कोहल
एक तो खाली पेट एल्कोहल लेने से जल्द नशा होता है, दूसरा इसका आंतों पर बहुत बुरा असर पड़ता है। खाली पेट एल्कोहल लेने से आंतें कटने लगती हैं।

नीतीश-लालू और मोदी के लिए नाक का सवाल बन चुके बिहार असेंबली इलेक्शन में किसकी सरकार बनेगी, यह तो 8 नंवबर को पता चलेगा। ल...
07/11/2015

नीतीश-लालू और मोदी के लिए नाक का सवाल बन चुके बिहार असेंबली इलेक्शन में किसकी सरकार बनेगी, यह तो 8 नंवबर को पता चलेगा। लेकिन इस चुनाव में शामिल सियासी किरदारों की कुंडली पर नजर डालें तो लालू-नीतीश की ग्रह-दशाएं पीएम नरेंद्र मोदी और मांझी के आगे कमजोर नजर आ रही हैं। चंद्र की महादशा मोदी को आगे रख सकती है, तो नीतीश को उनकी साढ़े साती नुकसान पहुंचा सकती है। लालू का खेल मंगल बिगाड़ सकता तो 8 अंक और हस्त नक्षत्र मोदी के पक्ष में जा सकता है। गुरुवार को आखिरी फेज की वोटिंग खत्म होने के बाद dainikbhaskar.com आपको बता रहा है कि देश के जाने-माने पांच ज्योतिषी इस चुनाव को किस तरह देख रहे हैं...?

1. मोदी और मांझी के राजयोग से बन सकती है एनडीए की सरकार
काशी में अखिल भारतीय विद्वत परिषद के जनरल सेक्रेटरी और ज्योतिषाचार्य डाॅ. कामेश्वर उपाध्याय के मुताबिक, नीतीश के ग्रह योग में राजयोग खत्म हो चुका है। उधर, महागठबंधन में लालू यादव की कुंडली में सिंह का मंगल मजबूत है। इसलिए दस वर्षों के बाद ही उनकी स्थिति कुछ ठीक बनेगी। वहीं, एनडीए में जीतन राम मांझी को सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा। मांझी का शनि उन्हें राजयोग की ओर ले जा रहा है। डॉ. कामेश्वर के मुताबिक, बिहार में राजनीतिक परिदृश्य जम्मू-कश्मीर की तरह होने की संभावना है। लेकिन पीएम मोदी और जीतन राम मांझी का राजयोग मिलकर एनडीए की सरकार बनाने में अहम रोल निभा सकता है।

2. बदलेगी बिहार में सरकार
उज्जैन में विक्रम यूनिवर्सिटी के ज्योतिर्विज्ञान स्कूल के आचार्य डॉ. सर्वेश्वर शर्मा के मुताबिक, बिहार में इस समय सत्ता परिवर्तन के योग बन रहे हैं। एनडीए की सरकार बन सकती है। बीजेपी सबसे बड़े दल के रूप में उभरेगी। महागठबंधन को इस बार विपक्ष की कुर्सी से संतुष्ट होना पड़ सकता है।

3. बनेगी एनडीए की सरकार, लेना पड़ सकता है समर्थन
जयपुर के पंचांगकर्ता और ज्योतिषाचार्य पंडित दामादोर प्रसाद के मुताबिक, बिहार में एनडीए की सरकार बनती दिख रही है, लेकिन उन्हें बाहर से समर्थन लेना पड़ सकता है। लेकिन ऐसी जरूरत आएगी, इसकी संभावना कम ही है।

4. नीतीश-मोदी में टक्कर, फिर भी बनेगी एनडीए की सरकार
उज्जैन के पंचांगकर्ता और ज्योतिषाचार्य पं. श्यामनारायण व्यास के मुताबिक, बिहार में एनडीए की सरकार बनने के 80 फीसदी योग हैं। नीतीश-लालू के महागठबंधन को भी अच्छी सीटें मिलेंगी, लेकिन सत्ता की कमान बीजेपी की अगुआई में एनडीए के हाथों में रहेगी। एनडीए और महागठबंधन के बीच सीटों का फर्क बहुत ज्यादा नहीं होगा। महागठबंधन की सरकार बनने के योग सिर्फ 20 फीसदी है। अगर ये सरकार बन भी गई तो बहुत जल्दी इसमें दरार भी आएगी।

5. बीजेपी को सहयोगियों से होगी निराशा
उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के मुताबिक, लालू और नीतीश की कुंडली में फिलहाल किसी बड़ी कामयाबी के योग नहीं हैं। ऐसे में, मुकाबला बहुत दिलचस्प है और सितारे एनडीए के पक्ष को मजबूत करते दिखाई दे रहे हैं। बीजेपी के लिए जो चिंता की बात है, वो ये कि उसके सहयोगी दलों को बिहार में कोई बड़ी सफलता मिलती नहीं दिख रही है।

Read India's leading Hindi newspaper online. Bhaskar.com brings you breaking news in Hindi on National, International, Sports, Bollywood, Lifestyle, Religion, Gadgets, Politics and State.

06/11/2015

दाढ़ी सिर्फ मर्द की खूबसूरती को ही नहीं बल्कि उसकी पर्सनैलिटी को निखारने में अहम रोल निभाती है। जवान होते ही लड़के अपनी दाढ़ी को लेकर बहुत ही ज्यादा क्रेज दिखाते हैं। कइयों को लंबी दाढ़ी मूंछे रखने का शौक होता है। वैसे इन दिनों भी लंबी और घनी दाढ़ी का अच्छा ट्रैंड चल रहा है लेकिन परेशानी की बात यह है कि कइयों की दाढ़ी जल्दी बढ़ती नहीं है ऐसे में वह तरह-तरह के उपायों को अपनाते हैं लेकिन आपको बता दें कि दाढ़ी के बालों के ठीक विकास के लिए घर में ही कई उपाय मौजूद होते हैं।

अगर आप भी जल्दी दाढ़ी बढ़ाने के इच्छुक है तो इन घरेलू उपायों से आप दाढ़ी को आकर्षक बना सकते हैं।

दाढ़ी बढ़ाने का तरीका

1. आंवले का तेल

दाढ़ी बढ़ाने के लिए आंवले के तेल का सबसे उत्तम है। आंवले केतेल से रोज अपने चेहरे की 20 मिनट तक मसाज करें और फिर उसे ठंडे पानी से धो लें। आंवले के तेल में सरसों की पत्तियां मिलाकर पेस्ट बनाकर दाढ़ी वाले हिस्से पर 20 मिनट के लिए लगाएं। ऐसा सप्‍ताह में 3 या 4 बार करने से आप घनी दाढ़ी पा सकते हैं।

2. नारियल का तेल

करी पत्तों को नारियल के तेल में डालकर उबाल लें जब यह ठंडा हो जाए तो अपनी दाढ़ी की मालिश करें। शेव करने से पहले हमेशा गुनगुने पानी में थोड़ा सा नारियल तेल डालकर चेहरे को अच्छी तरह धो लें।

3. दालचीनी और नींबू

दालचीनी के पाउडर में नींबू का रस मिलाकर उसकी पेस्ट बना लें। इस चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगाएं और फिर ठंडे पानी से चेहरे को धोए और सूती कपड़े से चेहरे को पोंछे। अगर आपकी त्वचा को नींबू से एलर्जी हो तो इसका प्रयोग ना करें। इससे आपकी त्वचा में जलन पैदा हो सकती है। अन्यथा अच्छे परिणाम के लिए सप्ताह में दो बार इसका प्रयोग किया जा सकता है।

4. यूकेलिप्‍टस तेल

मेंहदी के तेल की तरह चेहरे के बालों की बढ़त के लिए यूकेलिप्‍टस तेल भी बहुत उपयोगी होता है। हालांकि इस सीधे तौर पर चेहरे पर लगाने से खुजली की समस्या हो सकती है इसलिए इसे जैतून या तिल के तेल में मिलाकर लगाएं।

5. संतुलित भोजन

ज्यादा प्रोटीन वाले भोजन का सेवन, तनाव न लेना और ज्यादा सोना दाढ़ी को तेजी से बढ़ने में मदद कर सकता है। प्रोटीन शरीर को ऐसे पौष्टिक तत्व उपलब्ध कराता है जो ज्यादा बालों को उगाता है और सोना इसलिए जरूरी है क्योंकि इसी समय पौष्टिक तत्व अपना काम करता है। साथ ही दिन में 8 ग्लास पानी पीने से भी घने और स्वस्थ बालों के विकास में मदद मिलेगी। बालों को झड़ने से रोकने के लिए जहां तक हो सके तनाव मुक्त रहने की कोशिश करें।

6. विटामिन लें

अपने आहार और ब्यूटी प्रोडक्ट में विटामिन बी को शामिल करें। विटामिन बी1, बी6 और बी12 भी बालों को जल्दी बढ़ाने में मदद करता है। साथ ही रोज बायोटीन का सेवन करें।

7. बालों को बढ़ने दें

शुरुआत में दाढ़ी के बाल अपूर्ण और खराब सी दिखेंगी। जैसे ही बाल बड़े होंगे धीरे-धीरे बढ़ रहे फालिकल्स को खुद के बालों को विकसित करने का समय मिल जाएगा। ऐसे में बालों के बीच दिखने वाला खाली स्थान अपने आप छिप जाएगा इसलिए धैर्य रखें और अपनी दाढ़ी को बढऩे और विकसित होने दें।

Address

Ara
802301

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when N.s mall sheoganj posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category