08/05/2026
बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री होंगे। भारतीय जनता पार्टी बंगाल में पहली बार शासन करने जा रही है। सुवेंदु दिसबंर 2020 में बीजेपी ज्वाइन किए थे। इसके पहले वह टीएमसी के नेता थे और ममता बनर्जी के करीबी माने जाते थे।
सुवेंदु अधिकारी ने पिछले पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम से ममता बनर्जी को हराया था। इस बार भी सुवेंदु दो विधानसभा से चुनाव लड़े थे। भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से वह ममता बनर्जी के खिलाफ चुनाव लड़े थे। इस सीट पर उन्होंने ममता बनर्जी को 15 हजार से अधिक वोटों से हराया है। इसके पहले 2021 विधानसभा चुनाव में सुवेंदु ने ममता बनर्जी को नंदीग्राम से हराया था।
सुवेंदु अधिकारी कल 10 बजे कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में PM मोदी और अमित शाह समेत NDA के कई बड़े नेता शामिल होंगे।